संदेश

सुशासन की स्पष्ट झलक,,जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को सीधे करेंगे जनसुनवाई।हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालय अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित ) हरिद्वार 11 जून 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिला कार्यालय में जनपद वासियों की सीधे समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए जनपद के सभी कार्यालय अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।  जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति सोमवार को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पहुॅचकर सीधे अपनी समस्या रख सकता है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों फील्ड में संक्रियता, कार्मिकों की कार्य पद्धति एवं कार्य शैली का आंकलन भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी फील्ड स्तरीय कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना को साकार करते हैं तो व्यक्तियों को जन सुनव...

बड़ी खबर,, नई टिहरी में यात्रियों से भरी बस पलटी,, 35 यात्रियों में तीन की हालत गंभीर,,,

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, नई टिहरी,11जून2025,,,    उत्तराखंड के नई टिहरी क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक सड़क पर पलट गई। इस घटना के दौरान बस में कुल 35 लोग सवार थे, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ जाने की यात्रा कर रहे थे। यह दुर्घटना नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी के निकट घटित हुई। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य 15 लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा। पुलिस के अनुसार, सभी यात्री गुजरात के निवासी हैं और उन्होंने दर्शन के लिए केदारनाथ जाने की योजना बनाई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, और आगे की राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

दवंग भू माफियो द्वारा कृषकों की ज़मीने हथियाने को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन = एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज,,!

चित्र
  ( गरीब बच्चों की शिक्षा और  नशे के कारण तबाह होती युवा पीढ़ी पर प्रशासन दे ध्यान ) नेशनल हियूंमन राइट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने टीम के साथ जाकर जिलाधिकारी हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गरीब बच्चों की शिक्षा, युवा पीढ़ी नशे का लत का शिकार होना, और कृषको की पूर्वजों की ज़मीनो पर दवंग भू माफियायों की गिद्ध दृष्टि  एवम पट्टे की अफवाह को लेकर चिंता जताई, जिलाधिकारी ने कहा कि  कृषक की ज़मीनो को लेकर सभी एड डी एम को निर्देश दें दिए गये,, बिना पैमाइस के किसी भी जगह को लेकर कोई भी फर्जी वाड़ा सामने आया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी,,, शिवा कांत पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष,,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु सैनी, जिला अध्यक्ष सुधांशु जोशी,जिला  उपाध्याय अंशुल गोयल,प्रदेश संगठन मंत्री सोहनलाल उर्फ सोम,राजेंद्र जिंदल, जिला सचिव पवन कुमार, जिला उप सचिव रविन्द्र कुमार, मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु सरीन एडवोकेट, पल्स 24 न्यूज़ चैनल के ब्योरो चीफ रणविजय, मोहसिन अली उपस्थित रहे।

डी एम हरिद्वार की शख्त कार्यवाही,,, 7 रजिस्ट्रार कानूनगो तथा 39 पटवारियों एवम् लेखपालों के तबादले,,!हरिद्वार,!

चित्र
( मान गये डी एम साहब,,इन्शान की अपनी पहचान सिर्फ कर्मो से होती है,) स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( कुंडली मारकर बैठे कोई भी हों अब स्थानांतरण की प्रतिक्रिया से गुजरना पड़ेगा,,)     जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों के क्रम में कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता प्रदान करने, कर्मचारियों की दक्षता और संतुलन बनाए रखने, अनुभव और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासनिक प्रबन्धन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में बंपर स्थानांतरण किए जा रहे हैं।         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों के क्रम में तथा उत्तराखंड ट्रांसफर एक्ट के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 5 साल से एक ही तहसील में जमे 7 रजिस्टार कानूनगो का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है। इसके साथ ही 36 राजस्व उपनिरीक्षकों एवं लेखपालों का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है जबकि 3 लेखपालों का स्थानांतरण अनुरोध के आधार पर अन्य तहसीलों में किया गया है। उन्होंने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को ...

खुद को कोंग्रेसी नेता बता कर किसान की पैतृक संम्पति पर पट्टे की अफवाह उडाने वाले भू माफिया के विरुद्ध कार्यवाही की मांग,,!नवोदय नगर हरिद्वार,,!

चित्र
  मोहसिन अली की खास रिपोर्ट,, विगत दो वर्ष पूर्व चक रोड पर अवैध कलौनी काट काट कर लाखो रूपये कमाने वाले कोंग्रेसी भू माफिया ने एक किसान की पैतृक संम्पति पर  पैसे देकर टिहरी पुनर्वास से पट्टा करवाने की अफवाह फैला रखी है,, जब की समाचारो के माध्यम से यह बात किसान द्वारा हरिद्वार जिला प्रसाशन के संज्ञान में डाल दी गई है, उक्त भू माफिया द्वारा किसान की ज़मीन पर जाने वाले रास्ते को दो वर्ष पूर्व तब बंद कर दिया गया जब किसान को रिकार्ड रूम हरिद्वार द्वारा प्राप्त अभिलेखों से पता चला की नवोदय नगर में उसकी पैतृक अचल संपत्ति है,, उस समय मौजूदा चौकी इंचार्ज द्वारा रास्ते की दीवार तुरंत हटवाई गई,, कुछ नारद प्रवित्त के लोग जिन्हे उक्त भू माफिया फर्जी वाड़े में मकान बनवा कर बेच चुका है अहम भूमिका निभाते रहे जिनका दाखिल ख़ारिज आज तक नहीं हुआ,, अब उक्त  कोंग्रेसी नेता भू माफिया खुद को पहुंचदार बता कर किसान की ज़मीन पर पट्टा होने की अफवाह फैला रहा है,,यह भी अफवाह है की हम जहाँ भी चाहेंगे पट्टा करा सकते है,, किसान से बातचीत के दौरान खसरा नंबर नहीं बता रहा है,,उपरोक्त भू माफिया द्वारा मनननीय हाई ...

वी एस इंडिया न्यूज़ टीम एवम सभासद दीपक नौटियाल ने हरिद्वार डी एम से की मुलाक़ात दीं बधाइयाँ,,!हरिद्वार,!

चित्र
( उत्तराखंड के सबसे बड़े वार्ड नंबर 13 के सभासद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत ) इस समय भ्र्ष्टाचार पर धामी सरकार कड़ा रुख अख्तियार कर रही है यह तो सभी को मालूम है खास कर जमीनी मामलो से जुड़े मुद्दों पर सी एम धामी का ध्यान देना एवम  एक बड़ी शख्त कार्यवाही अमल मे लाना इस समय उत्तराखंड के साथ साथ देश मे चर्चा का विषय है, इसी क्रम में नये जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित द्वारा माँ गंगा का आशीर्वाद लेने व कार्यभार ग्रहण करने  पर वी एस इंडिया न्यूज़ दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त टीम ने आज जिलाधिकारी से एक विशेष भेंट कर उन्हें  पुष्प गुच्छ देकर बधाइयाँ दीं धरम नगरी हरिद्वार में उनके आगमन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए स संपादक शिवाकांत पाठक ने कहा की आशा ही नहीं वल्कि पूर्ण विश्वास है की जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित लाखो श्रद्धांलुओं की श्रद्धा का केंद्र विन्दु हरिद्वार में अपनी एक अलग छाप बनाएंगे,,

भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं होगा कोई भी रिश्वत मांगे 1064 पर शिकायत करें!डीएम हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सभी कार्मिक समय से कार्याल पहुॅचें! डीएम )   ( कार्यालय आने वाले व्यक्तियों के साथ हो अच्छा व्यवहार!भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं होगा!डीएम ) हरिद्वार 06 जून 2025- मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त कार्मिकों के लिए हिदायत देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का भ्रश्टाचार, अनुशासनहीनता, लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जायेगा, बल्कि ऐंसा करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में भ्रश्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के टोल फ्री नम्बर 1064 से सम्बन्धित साइनेज लगाये जाये जिस पर स्पश्ट लिखा हो कि राज्य सरकार का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, आपसे रिश्वत की मां करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1064 पर दर्ज करा सकते हैं।   ( मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति आवश्यक ) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिक...