आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से रावली महदूद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भव्य लोकार्पण
वेद प्रकाश पत्रकार की रिपोर्ट,,, *माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले — “आईटीसी मिशन सुनहरा कल जनपद के लिए वरदान”* ग्राम रावली महदूद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-प्रथम में आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उसकी सहयोगी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सौजन्य से विद्यालय के सौंदर्यीकरण, नव निर्मित शौचालय ब्लॉक, मध्यान भोजन हेतु शेड एवं भोजनालय सुविधाओं का भव्य एवं रंगारंग लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान जी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) श्री अमित कुमार चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह एवं ग्राम प्रधान रावली महदूद श्री प्रमोद पाल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा राजक...