एक शिकायत प्रशासन के नाम एक समस्या का पैगाम,,
सेवा में, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद (हरिद्वार) विषय: गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी वेदप्रकाश, निवासी गणेश विहार कॉलोनी फेस-2, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार का निवासी है। दिनांक 7/10/2026 को रात्रि लगभग 9:00 बजे प्रार्थी अपने घर के गेट पर खड़ा था 2 मिनट के लिए खड़ा था। उसी समय प्रार्थी के पड़ोसी संदेश कुमार शुक्ला, उसकी पत्नी एवं उसके साले द्वारा अचानक प्रार्थी के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाने लगा। उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे प्रार्थी भयभीत है। उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी द्वारा तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थी द्वारा पुलिसकर्मियों को पूरी घटना से अवगत कराया गया। महोदय, उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी प्रार्थी के पास सुरक्षित एवं उपलब्ध है, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्र...