हरिद्वार: जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल,मनोहर सिंह भंडारी गए गंग नहर कोतवाली
रिपोर्ट शाहिद अहमद
हरिद्वार, जिले के पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस फेरबदल के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने एवं कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद जिले में तैनात अधिकारियों को नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें