शख्त हुए डी एम साहब चेहरे पर हलकी मुस्कान के पीछे छिपे हैँ शख्त निर्णय,,!हरिद्वार,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
रिपोर्ट गढ़वाल मंडल प्रभारी संदीप पाठक,,
हरिद्वार में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। सिडकुल क्षेत्र में कई स्थायी निर्माणों पर बुलडोज़र चला तो वहीं सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को भी पूरी तरह हटवा दिया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शहर से लेकर देहात तक बुलडोज़र की गरज सुनाई दी और अवैध कब्जाधारियों की नींद उड़ गई। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि हरिद्वार की भूमि पर अतिक्रमण का नामोनिशान नहीं बचेगा। जिला प्रशासन का यह सख्त रुख साफ कर रहा है कि अब सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पूरे शहर में सनसनी का माहौल है और लोग प्रशासन की सख्ती पर चर्चा कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें