संदेश

संवेदन शीलता का अनूठा उदाहरण,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार जनपद के अतर्गत मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गई।

चित्र
         संपादक शिवाकांत पाठक, आई ए एस मयूर दीक्षित अपनी अनोखी कार्यशैली के लिए जाने जाते है औचक निरिक्षण हो या फिर विकास कार्यों मे सिथिलता या फिर क़ाम या ड्यूटी मे लापरवाही उन्हें कतई वर्दास्त नहीं,, त्वरित निर्णय लेने की कला मे पारांगत  श्री दीक्षित पलक झपकते कहाँ पहुंच जाये इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है,, एक बार ये साईकिल से ऑफिस पहुंच गये इन्हे देख सभी हैरान रह गये,, इस समय महामहिम राष्ट्र पति के आगमन को लेकर व्यवस्था का जायजा लेने मे जिलाधिकारी पूरी तरह से सतर्क है,,     जिलाधिकारी ने बैठक में विद्युत विभाग और वन विभाग के समन्वय के साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे कि विद्युत से  हाथियों को कैसे बचाया जा सके।       बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद में जहां भी हाथियों का कॉरिडोर है उन्हें करेंट से किस तरह बचाए और विद्युत विभाग द्वारा कई स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन मानकों के विपरीत काफी नीचे है जिस कारण हाथियों की म...

रोशनाबाद ग्राम विकास समिति द्वारा रोशनाबाद में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर, ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी,

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सौजन्य और द ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम विकास समिति रोशनाबाद की ओर से रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल की चिकित्सा टीम ने लगभग 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की, जबकि करीब 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेत्र देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव अक्षय पाल और समाजसेवी अभय पाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अंकित पाल, कल्लू पाल, दीपक पाल और सुमित पाल समेत कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। अध्यक्ष राहुल पाल ने कहा कि “ग्राम विकास समिति का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में जागरूकता की अलख जगाना है। समिति आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।” समाजसेवी अभय पाल ने कहा, “रक्तदान...

क्या आप जानते हैँ आई ए एस मयूर दीक्षित की दृढ इक्षा शक्ति के बारे में,,??

चित्र
 संपादक शिवाकांत पाठक,, यह बात तो आप जानते ही होंगे कि भारत देश की व्यवस्था को सुचारु रूप देने मे आई ए एस अधिकारी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही सैकड़ो अधिकारियो में चंद अधिकारी आम जनमानस के हृदय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाबी हांसिल करते हैँ,, उन्ही मे से एक अकल्पनीय कार्यशैली के धनी,, त्वरित निर्णय लेने की कला से पारांगत  आई ए एस मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार कब किस समय कहाँ पर पहुंच जाये यह बात उनका स्टॉफ तो क्या ड्राइवर भी नहीं जान पाता,,  औचक निरीक्षण कर अपनी कार्य क्षमता से गलत कार्य करने वालों की दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले डी एम हरिद्वार दिखने में जितने भोले हैँ उससे ज्यादा कड़े निर्णय भी लेने के लिए अब जाने जाते हैँ,, अभी तक धरम नगरी मे आये जिलाधिकारियो अलग कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण यह है की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित उनसे मिलने आये समस्या ग्रस्त लोंगो से तब तक मिलते हैं जब तक क़ोई भी आगंतुक शेष न रहे,,इंसान के कार्य ही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होते है, इसलिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित अपनी निरभिमानता के चलते आम जन मानस के चहेते बन चुके हैं, ...

मामला पुराना है लेकिन ज़मीन को लेकर बद नियति रखने वालों को नसीहत,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( एग्रीमेंट करने के बद नहीं दी ज़मीन तो गये जेल,) जमीन का सौदा तय कर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये लिए, इकरारनामा करने के बाद जमीन दूसरे को बेच दी। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर पुलिस के अनुसार, शिवकुमार निवासी ग्राम सीतापुर ने शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल 2018 को एक जमीन का सौदा उसने और उसके साथी जय प्रकाश ने सतेंद्र कुमार, पदम सिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर पंजनहेडी के साथ किया था। इकरारनामा के दौरान बयाना के तौर पर 10.21 लाख की रकम दोनों को दी थी। बाकी रकम संपत्ति नाम कराने के बाद देना तय किया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर इकरारनामा को नहीं मानते हुए संपत्ति को किशनपुर निवासी एक व्यक्ति को 22 मई 2020 को बेच दी।

आठ महीने के अंदर एक ही भूमि को दोबारा बेचा, जमीन धोखाधड़ी में आरोपी को तीन साल की सजा,,!

चित्र
    ज़मीनो को लेकर फर्जी वाड़े के तमाम मामले सामने आते रहते हैँ,, जिसमें कि न्याय की देवी की आँखो मे बँधी  काली पट्टी का फायदा उठा कर कुछ हरिद्वार के लोंगो ने भी फर्जी वाड़े का ऐसा खेल खेला है जो जाँच का मुद्दा है,, ज़मीन की रजिस्ट्री या एग्रीमेंट करने के बाद उसे कैंसिल कराने मे प्रतिवादी तक जानकारी न पहुंचाने का षड्यंत्र रच एक्स पार्टी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ हुआ है,, जिसमें क्रेता का कहना है कि उसे सुना ही नहीं गया,  एक व्यक्ति को जमीन के फर्जीवाड़े में दोषी पाया। उसने एक ही जमीन को आठ महीने में दो बार बेच दिया था। अदालत ने उसे तीन साल की जेल और जुर्माना लगाया। शिकायतकर्ता रितेश खत्री ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद यह मामला सामने आया। आरोपी पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप थे लेकिन उसे फर्जी दस्तावेज के आरोप से मुक्त कर दिया गया,, प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सैय्यद गुफरान की अदालत ने जमीन फर्जीवाड़े के आरोपित को दोषी पाते हुए उसे तीन साल कारावास और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है...

यह त्यौहार नरक चौदस व नर्क चतुर्दशी के नाम से भी प्रसिद्ध है।सचिन त्यागी,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, एक भेंट के दौरान सचिन त्यागी त्यागी ऐसोसिएट्स के प्रमुख पदाधिकारी,, समाजसेवी होने के साथ ही अपने विवेक से तमाम अनसुलझे कार्यों का निराकरण करने की क्षमता रखने वाले,, श्री त्यागी ने नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 टिहरी विस्थापित की जनता को हृदय से शुभकामनायें प्रदान की,, साथ ही कहा कि,मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन प्रातःकाल तेल लगाकर अपामार्ग (चिचड़ी) की पत्तियाँ जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है। विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। आश्विन कृष्ण चतुर्दशी संध्या को दीपदान की प्रथा है जिसे यमराज के लिए किया जाता है। दीपावली को एक दिन का पर्व कहना न्योचित नहीं होगा। इस पर्व का जो महत्व और महात्मय है उस दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व व हिन्दुओं का त्यौहार है। यह पांच पर्वों की श्रृंखला के मध्य में रहने वाला त्यौहार है जैसे मंत्री समुदाय के बीच राजा। दीपावली से दो दिन पहले धन-त्रयोदशी (धनतेरस) फिर नरक चतुर्दशी (नरक चौदस) व छोटी दीपावली फिर दीपावली और गोवर्धन पूजा व बलि प्रतिपदा, भ्रातृ...

आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने दींप्रकाश पर्व की शुभकामनायें,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक, एक भेंट के दौरान आल इंडिया धनगर समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज धनगर मे देश एवम प्रदेश वासियो को अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि,,दीपावली का पर्व प्रकाश का पर्व है। जीवन में प्रकाश का बहुत महत्व है। ऋग्वेद का आरंभ ‘अग्निमीले पुरोहितम्’ श्लोक से होता है, जो अग्नि का आह्वान है, जो अग्नि को प्रकाश के वाहक के रूप में दर्शाता है। हमारे ऋषि-मुनियों की शिक्षाएं प्रकाश में रहने पर बल देती हैं। जैसा कि उपनिषद मंत्र ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ में प्रतिध्वनित होता है, जो हमें अहंकार, बुराइयों और अज्ञानता से दूर रहते हुए प्रकाश की ओर जाने का आग्रह करता है। पंकज चौहान ने देश एवम प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें प्रदन करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार लक्ष्मी पूजन  चंद्रविहीन रात्रि, अमावस्या पर आता है और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उत्साह और खुशी की वृद्धि हो। पूरे विश्व का कल्याण हो और सभी युद्धों का अंत हो। दुनिया म...