संदेश

होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का बधाई संदेश,,,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, होली पर्व के अवसर पर SSP हरिद्वार द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और हुड़दंग करने वालों पर होगी सख़्त से सख़्त कार्रवाई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स की गई तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पुलिस बल को लगातार गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए गए सख़्त निर्देश हरिद्वार पुलिस की अपील, प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं सुरक्षित होली, किसी भी प्रकार से किसी भी जाति समुदाय के लिए अपशब्द का प्रयोग ना करें रंगों का त्योहार खुशियों का बने, अव्यवस्था का नहीं सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें, किसी भी प्रकार से पुलिस की आवश्यकता पड़ने पर 112, या नजदीकी थाना /चोकी पर अवश्य संपर्क करें

सभासद दीपक नौटियाल ने दीं देव तुल्य जनता को होली की शुभकामनायें,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नम्बर 13 ने वी एस इंडिया न्यूज़ दैनिक विचार सूचक समाचार परिवार से रूबरू होते हुए,, नवोदय नगर एवम हरिद्वार जनपद के साथ उत्तराखंड वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा की,होली (4 मार्च, 2026) प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला रंगों का प्राचीन त्यौहार है। इसका इतिहास भक्त प्रहलाद-होलिका की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो 'होलिका दहन' के रूप में बुराई के जलने और रंगों द्वारा भाईचारे का संदेश देता है।     हिरण्यकशिपु ने अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा था। होलिका, जिसे आग में न जलने का वरदान था, जल गई लेकिन प्रहलाद बच गए। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।     होली को राधा और कृष्ण के निश्छल प्रेम से भी जोड़ा जाता है। कृष्ण ने राधा को रंग लगाकर यह परंपरा शुरू की थी।   पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने अपनी तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भस्म कर दिया था, जिसे...

वाह एस एस पी साहब, त्यौहार पर जवानो के साथ विधिवत किया होलिका दहन,,,!हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, जल थल या वायु मार्ग हो या आंतरिक सुरक्षा, हर कदम पर जिम्मेदारी निभाने वाले कुछ अधिकारी गण अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाते है जिन्हे इतिहास याद रखता है, विशेष कर राजा हो या सेनापति उसकी अपनी बहुत कुछ मर्यादाएं होती है त्याग होता है,, तभी तो जवानो की खुशी के लिये ताकि उन्हें आज अपने कर्तव्यों के निर्वहन में त्यौहार के समय घर की याद न आये एस एस पी नवनीत सिंह ने स्वयं जवानो के बीच शामिल होते हुए होलिका दहन विधिवत वैदिक मंत्रो द्वारा सम्पन्न किया,, यह देख सिर्फ जनता ही नहीं अपितु जवानो का सीना गर्व से चौड़ा हो गया,, आज होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में समस्त पुलिस परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत हर्षोल्लास के माहौल में होलिका दहन किया गया।  उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवा...

होली महा पर्व की खुशबू में घुला सौहार्द, देवेश घिल्डियाल ने दिया एकता का संदेश और शुभकामनायें,,,!उत्तराखंड,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने पवित्र रमजान और रंगों के पर्व होली के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की पहचान प्रेम, भाईचारे के साथ एकता एवम अखंडता से है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें संयम, त्याग और मानवता की सीख देता है, वहीं होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव से गले मिलने का संदेश देती है। इन दोनों पर्वों का एक साथ आना सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। देवेश घिल्डियाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलजुलकर, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहां हर वर्ग और समुदाय खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। उन्होंने अंत में कामना की कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति लेकर आएं। निष्पक्ष, निर्भीक,, समाचार प्रकाशन हेतु कृपया एक बार संपर्क अवश्य करें,, हम लिखते हैँ बिकते नहीं,, 989...

ईमानदारी और निष्ठा की पहचान पंडित डेयरी की ओर से हार्दिक शुभकामनायें,!नवोदय नागर हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, रात दिन कर्मठता और लगन शीलता के साथ जनता की सेवा में प्रयासरत पंडित जी डेयरी वाले अपनी एक अलग पहचान बनाने मे कामयाब रहे,, हर घर तक शुद्ध दूध, घी, मावा,, आदि पहुचे यही उनका उद्देश्य रहा,, धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाने वाले पंडित जी अपने कर्तव्य मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए,, उन्होंने नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13, की  देव तुल्य जनता को होली के महा पर्व पर हृदय से हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की,,साथ आपसी प्रेम सौहार्द हेतु भी जनता की सराहना की,,!

हरिद्वार एवम नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13 की देवतुल्य जनता को हार्दिक शुभकामनायें,,!सचिन त्यागी,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, त्यागी एसोसिएट्स के  संस्थापक सचिन त्यागी  ने कहा त्योहारों की असली खुशी तब बढ़ती है जब हम इसे अपने प्रियजनों के साथ बांटते हैं। होलिका दहन की शाम से ही लोग शुभकामनाएं भेजना शुरू कर देते हैं। अनेकता में एकता भाई चारे का सन्देश देता है होली महा पर्व,, साथ ही ईश्वर के प्रति प्रेम समर्पण और विश्वास का का भी प्रतीक माना गया है,, रंगों की खुशबू छाए चारों ओर, खुशियां आएं आपके घर की डोर, दूर हो जाए हर ग़म और शोर, होली लाए खुशियों का भंडार भरपूर। त्यागी परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं

नितिन अक्षरा प्रॉपर्टी की ओर से हरिद्वार एवम नवोदय नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनायें,,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, नितिन अक्षरा प्रॉपर्टी के एम डी रामनिवास ने  हरिद्वार एवम नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13 की देव तुल्य जानता को,,अनेकता में एकता का प्रतीक रंगों के महा पर्व होली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि भक्त प्रहलाद को जलाने हेतु होलिका द्वारा किये गये प्रयास को विफल कर ईश्वर ने अपनी शक्ति का चमत्कार दिखलाते हुए भक्त प्रहलाद की रक्षा की और होलिका स्वयं ही जलकर भस्म हो गई अनास्था में आस्था एवम नास्तिकता में भक्ति की विजय का प्रतीक है होली महा पर्व,, हिन्दू धर्म की सभी पर्व प्रमाणिकता के आधार पर सनातन संस्कृत का अनूठा उदाहरण पेश करते है,, साथ ही वैज्ञानिक भी हमारे तमाम प्राचीन धार्मिक रहस्यो के सामने नत मस्तक है,, उन्होंने कहा की सस्ते प्लाट,, मकान,, ज़मीन हेतु एक बार अवश्य संपर्क करें,,