होली महा पर्व की खुशबू में घुला सौहार्द, देवेश घिल्डियाल ने दिया एकता का संदेश और शुभकामनायें,,,!उत्तराखंड,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,



उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने पवित्र रमजान और रंगों के पर्व होली के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की पहचान प्रेम, भाईचारे के साथ एकता एवम अखंडता से है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें संयम, त्याग और मानवता की सीख देता है, वहीं होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव से गले मिलने का संदेश देती है। इन दोनों पर्वों का एक साथ आना सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है।

देवेश घिल्डियाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलजुलकर, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहां हर वर्ग और समुदाय खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।

उन्होंने अंत में कामना की कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति लेकर आएं।

निष्पक्ष, निर्भीक,, समाचार प्रकाशन हेतु कृपया एक बार संपर्क अवश्य करें,, हम लिखते हैँ बिकते नहीं,, 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!