गैस की किल्ल्त अयोध्या में श्री राम रसोई का भोजन वितरण बंद,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,!

( दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म, ट्रेन के खाने पर भी चिंता )



गैस से जुड़ी दिक्कतें कई शहरों और घरों पर दिखने लगी है. दिल्ली, बिहार के साथ-साथ भोपाल और चंडीगढ़ में भी LPG एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं क्योंकि लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं. खास बात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे, इस वजह से उन्हें खुद गैस एजेंसियों के पास जाना पड़ रहा है.





पश्चिम एशिया के लगातार बढ़ते संकट की वजह से देश में रसोई गैस की हो रही किल्लत से आम लोगों का तकलीफें बढ़ गई हैं. संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों ने रसोई गैस को लेकर आज बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया, जिस वजह से सदन सुचारू रूप से नहीं चल सका. वहीं गैस की सप्लाई नहीं होने और कमर्शियल सिलेंडर की कमी की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और पब्लिक कैंटीन को या तो बंद करना पड़ रहा है या फिर अपना काम कम करना पड़ रहा है. लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करना पड़ रहा है.



एलपीजी गैस की किल्लत का आलम यह है कि अयोध्या में गैस की गंभीर कमी को देखते हुए राम मंदिर के निकट अमावा मंदिर में संचालित श्री राम रसोई की ओर से भोजन वितरण को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म हो गई है जिससे वहां पर मेनकोर्स को बंद करना पड़ा. मुंबई के कई होटलों को अपनी कैंटीन बंद करनी पड़ी है या फिर मेनू में कमी लाई गई है. वहीं दक्षिण में चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में होटलों और रेस्टोरेंट्स के एक वर्ग ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से आज बुधवार को अपने को छुट्टी देनी पड़ी,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!