मौसम विभाग की आवश्यक सूचना,, पढ़िए,,,

 


स संपादक शिवाकांत पाठक 

पिछले 2 महीने से मौसम शांत रहने के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है 15 मार्च से उत्तराखंड राज्य के अनेक जिले बरसात तूफान और ओलावृष्टि की चपेट में आएंगे आईएमडी के अनुसार 15 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना है। इसकेअलावा

हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथी् राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना के अलावा राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

साथ ही 17 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!