एस एस पी नवनीत सिंह ने दी ईद की बधाई और कहा, कानून की गरिमा का ध्यान रखें,!हरिद्वार,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,
( नवरात्रि एवम ईद का पर्व पावन त्योहारों में गिना जाता है शांति, सदभावना, भाई चारा, प्रेम, सौहार्द को आप सभी लोग बनाये रखें,, त्यौहार की आड़ में कानून की गरिमा को यदि ठेस पहुंची तो परिणाम कानून स्वयं देगा,,)
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश 👇
किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क,सभी पुलिस अधिकारी रहेंगे अपने अपने क्षेत्र में राउंड पर,,
1- सभी थाना प्रभारी नमाज एवं पर्व के दौरान सरकारी वाहन के साथ लगातार राउंड पर रहेंगे।
2- ईदगाह एवं आसपास के स्थलों की लगातार निगरानी व चैकिंग की जाए।
3- नमाज से पूर्व वाहनों को सही तरीके से खड़ा करवाया जाए ताकी यातायात संबंधी कोई परेशानी न हो।
4- संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस पार्टी गश्त पर रहें एवं शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखें।
5- पर्व के दौरान सभी सर्किल ऑफिसर्स थाना प्रभारियों के संपर्क में रहेंगे व कोई भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या होने पर मौके पर पहुंच समस्या का निस्तारण करेंगे।
6- सुनिश्चित किया जाए कि ईद के दौरान पालतू पशु विशेषकर सुअर सार्वजनिक स्थलों पर न घूमें। उक्त संबंध में समय से संबंधित से मीटिंग कर लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें