आपदा में अवसर — परन्तु इस बार गैस माफियाओं का वर्षो पुराना खेल बेनकाब हो गया!

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,,




काफी दिनों से देश में  एलपीजी गैस को लेकर जो अफरातफरी दिखाई दे रही है, उसे देखकर ऐसा लग सकता है कि मानो  अचानक गैस की भारी कमी हो गई है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। भारत में इस समय एलपीजी गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है फिर वज़ह क्या है ।


दरअसल, सरकार ने केवल भविष्य की सुरक्षा और आपूर्ति को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से गैस रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिनों की न्यूनतम बुकिंग गैप (𝐥𝐨𝐜𝐤-𝐢𝐧 𝐩𝐞𝐫𝐢𝐨𝐝) लागू की है। उद्देश्य था कि सिस्टम में पारदर्शिता आए और वितरण सही तरीके से हो सके।


लेकिन जैसे ही यह नियम लागू हुआ, देश भर में गैस एजेंसियों पर मची अफरा-तफरी ने एक बहुत बड़े खेल की पोल खोल दी। और एक बड़ा सच सामने आ गया।


असलियत यह है कि कई जगहों पर गैस एजेंसी मालिकों ने एक संगठित सिंडिकेट बना रखा था। ये लोग आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर, उनकी जानकारी के बिना ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर देते थे। बाद में वही घरेलू सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेच दिए जाते थे।


पहले जब बुकिंग की कोई समय सीमा नहीं थी, तब उपभोक्ताओं को इस गड़बड़ी का पता ही नहीं चलता था। लेकिन अब 25 दिन की सीमा लागू होते ही जब वास्तविक उपभोक्ता ने सिलेंडर बुक करने की कोशिश की, तो सिस्टम ने 𝐀𝐥𝐫𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐁𝐨𝐨𝐤𝐞𝐝 दिखाकर बुकिंग रिजेक्ट कर दी।


यहीं से उपभोक्ताओं के मन में सवाल उठने लगे— "जब हमने पिछले एक महीने से सिलेंडर लिया ही नहीं, तो हमारे नाम से बुकिंग कैसे हो गई ?"


इसके बाद लोग घबराकर गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने लगे। कई जगहों पर हंगामा, मारपीट और एजेंसी मालिकों का भागना-छिपना शुरू हो गया।


कारण साफ था— गैस कंपनियों के सर्वर में दर्ज डेटा के अनुसार वह सिलेंडर तो पहले ही "डिलीवर" दिखाया जा चुका था।


यानी साफ शब्दों में कहें तो समस्या गैस की कमी नहीं है, बल्कि यह कुछ गैस एजेंसियों और बिचौलियों द्वारा की जा रही अवैध ब्लैक मार्केटिंग का परिणाम है।


सरकार के एक छोटे से प्रशासनिक निर्णय ने घरेलू गैस की अवैध बिक्री के इस बड़े रैकेट की परतें खोलकर रख दी हैं।


यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपके नाम पर बिना जानकारी के गैस बुक या डिलीवर दिखाई जा रही है, तो चुप न रहें। तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। यह भ्रष्टाचार है इसे बर्दाश्त न करें।


*🚨 शिकायत के लिए महत्वपूर्ण नंबर (24x7) :*


🧯𝐋𝐏𝐆 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞 𝐍𝐮𝐦𝐛𝐞𝐫𝐬 (𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚)


- ☎️ 𝐌𝐎𝐏𝐍𝐆 𝐋𝐏𝐆 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞 (𝖬𝗂𝗇𝗂𝗌𝗍𝗋𝗒 𝗈𝖿 𝖯𝖾𝗍𝗋𝗈𝗅𝖾𝗎𝗆 𝖺𝗇𝖽 𝖭𝖺𝗍𝗎𝗋𝖺𝗅 𝖦𝖺𝗌 – 𝖿𝗈𝗋 𝖾𝗆𝖾𝗋𝗀𝖾𝗇𝖼𝗂𝖾𝗌, 𝖼𝗈𝗆𝗉𝗅𝖺𝗂𝗇𝗍𝗌, 𝖺𝗇𝖽 𝗌𝗎𝗉𝗉𝗈𝗋𝗍): 1906 (24×7)


- ☎️ 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭 𝐆𝐚𝐬 (𝖡𝗁𝖺𝗋𝖺𝗍 𝖯𝖾𝗍𝗋𝗈𝗅𝖾𝗎𝗆): 1800-22-4344 (𝖳𝗈𝗅𝗅-𝖿𝗋𝖾𝖾 𝖼𝗎𝗌𝗍𝗈𝗆𝖾𝗋 𝖼𝖺𝗋𝖾 & 𝗌𝗎𝗉𝗉𝗈𝗋𝗍)


- ☎️ 𝐈𝐧𝐝𝐚𝐧𝐞 𝐆𝐚𝐬 (𝖨𝗇𝖽𝗂𝖺𝗇 𝖮𝗂𝗅): 1800-2333-555 (𝖳𝗈𝗅𝗅-𝖿𝗋𝖾𝖾 𝖼𝗎𝗌𝗍𝗈𝗆𝖾𝗋 𝖼𝖺𝗋𝖾 & 𝗌𝗎𝗉𝗉𝗈𝗋𝗍)


- ☎️ 𝐇𝐏 𝐆𝐚𝐬 (𝖧𝗂𝗇𝖽𝗎𝗌𝗍𝖺𝗇 𝖯𝖾𝗍𝗋𝗈𝗅𝖾𝗎𝗆): 1800-2333-555 (𝖳𝗈𝗅𝗅-𝖿𝗋𝖾𝖾 𝖼𝗎𝗌𝗍𝗈𝗆𝖾𝗋 𝖼𝖺𝗋𝖾 & 𝗌𝗎𝗉𝗉𝗈𝗋𝗍)


- ☎️ 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐨𝐧𝐬𝐮𝐦𝐞𝐫 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞 (𝖿𝗈𝗋 𝗀𝖾𝗇𝖾𝗋𝖺𝗅 𝖼𝗈𝗇𝗌𝗎𝗆𝖾𝗋 𝖼𝗈𝗆𝗉𝗅𝖺𝗂𝗇𝗍𝗌): 1800-11-4000 𝗈𝗋 1915


जागरूक बनें, अपने अधिकारों को समझें और यदि कहीं भ्रष्टाचार दिखे तो आवाज जरूर उठाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!