वाह एस एस पी साहब, त्यौहार पर जवानो के साथ विधिवत किया होलिका दहन,,,!हरिद्वार,!

 

संपादक शिवाकांत पाठक,,

जल थल या वायु मार्ग हो या आंतरिक सुरक्षा, हर कदम पर जिम्मेदारी निभाने वाले कुछ अधिकारी गण अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाते है जिन्हे इतिहास याद रखता है, विशेष कर राजा हो या सेनापति उसकी अपनी बहुत कुछ मर्यादाएं होती है त्याग होता है,, तभी तो जवानो की खुशी के लिये ताकि उन्हें आज अपने कर्तव्यों के निर्वहन में त्यौहार के समय घर की याद न आये एस एस पी नवनीत सिंह ने स्वयं जवानो के बीच शामिल होते हुए होलिका दहन विधिवत वैदिक मंत्रो द्वारा सम्पन्न किया,, यह देख सिर्फ जनता ही नहीं अपितु जवानो का सीना गर्व से चौड़ा हो गया,,

आज होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में समस्त पुलिस परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत हर्षोल्लास के माहौल में होलिका दहन किया गया। 







उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों में खूब उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन उपरांत रंगो के इस महापर्व पर उपस्थित लगभग सभी महिलाओं/पुरुषों/बच्चों द्वारा खूब मस्ती करते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!