सभासद दीपक नौटियाल ने दीं देव तुल्य जनता को होली की शुभकामनायें,!नवोदय नगर हरिद्वार,!
संपादक शिवाकांत पाठक,,
दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नम्बर 13 ने वी एस इंडिया न्यूज़ दैनिक विचार सूचक समाचार परिवार से रूबरू होते हुए,, नवोदय नगर एवम हरिद्वार जनपद के साथ उत्तराखंड वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा की,होली (4 मार्च, 2026) प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला रंगों का प्राचीन त्यौहार है। इसका इतिहास भक्त प्रहलाद-होलिका की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो 'होलिका दहन' के रूप में बुराई के जलने और रंगों द्वारा भाईचारे का संदेश देता है।
हिरण्यकशिपु ने अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा था। होलिका, जिसे आग में न जलने का वरदान था, जल गई लेकिन प्रहलाद बच गए। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।
होली को राधा और कृष्ण के निश्छल प्रेम से भी जोड़ा जाता है। कृष्ण ने राधा को रंग लगाकर यह परंपरा शुरू की थी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने अपनी तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भस्म कर दिया था, जिसे बाद में कामदेव को पुनर्जीवित करने की कहानी के साथ प्रेम का उत्सव माना गया।,, श्री नौटियाल ने कहा कि मैंने चुनाव में हारने के बाद भी आप की सेवा को सर्वोपरि समझा है और आज भी मेरे लिए आप जनता जनार्दन ही मेरी ताकत हैं, आप में से सभी लोग कभी भी अपनी क़ोई भी समस्या मुझसे शेयर कर सकते है जब तक सांस चलेगी मै अपने कर्तव्य से नहीं डिगूंगा,, यही मेरा वायदा है,,
निष्पक्ष समाचार हेतु संपर्क करें,, 9897135867
संपादक शिवाकांत पाठक,, दैनिक विचार सूचक, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें