संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मान गये डी एम साहब,,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नवोदय नगर में सत्या गैस एजेंसी द्वारा रिफिलिंग का खुलासा,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, नवोदय नगर की जनता और जन प्रतिनिधि रहे मौन फिर भी जिला प्रसाशन का औचक छापा,,घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज  जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा अब की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही पहले राम भरोसे चल रहा था सारा काम,,, हरिद्वार 21 मार्च 2026       जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग एवं कालाबाजारी न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए, जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाए जाते एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा घटतौली कि जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।     जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं  भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन...

एस एस पी नवनीत सिंह ने दी ईद की बधाई और कहा, कानून की गरिमा का ध्यान रखें,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( नवरात्रि एवम ईद का पर्व पावन त्योहारों में गिना जाता है शांति, सदभावना, भाई चारा, प्रेम, सौहार्द को आप सभी लोग बनाये रखें,, त्यौहार की आड़ में कानून की गरिमा को यदि ठेस पहुंची तो परिणाम कानून स्वयं देगा,,) ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी  को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश 👇 किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क,सभी पुलिस अधिकारी रहेंगे अपने अपने क्षेत्र में राउंड पर,, 1- सभी थाना प्रभारी नमाज एवं पर्व के दौरान सरकारी वाहन के साथ लगातार राउंड पर रहेंगे। 2- ईदगाह एवं आसपास के स्थलों की लगातार निगरानी व चैकिंग की जाए। 3- नमाज से पूर्व वाहनों को सही तरीके से खड़ा करवाया जाए ताकी यातायात संबंधी कोई परेशानी न हो। 4- संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस पार्टी गश्त पर रहें एवं शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखें। 5- पर्व के दौरान सभी सर्किल ऑफिसर्स थाना प्रभारियों के संपर्क में रहेंगे व कोई भी लॉ एंड ऑर्ड...

आपदा में अवसर — परन्तु इस बार गैस माफियाओं का वर्षो पुराना खेल बेनकाब हो गया!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, काफी दिनों से देश में  एलपीजी गैस को लेकर जो अफरातफरी दिखाई दे रही है, उसे देखकर ऐसा लग सकता है कि मानो  अचानक गैस की भारी कमी हो गई है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। भारत में इस समय एलपीजी गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है फिर वज़ह क्या है । दरअसल, सरकार ने केवल भविष्य की सुरक्षा और आपूर्ति को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से गैस रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिनों की न्यूनतम बुकिंग गैप (𝐥𝐨𝐜𝐤-𝐢𝐧 𝐩𝐞𝐫𝐢𝐨𝐝) लागू की है। उद्देश्य था कि सिस्टम में पारदर्शिता आए और वितरण सही तरीके से हो सके। लेकिन जैसे ही यह नियम लागू हुआ, देश भर में गैस एजेंसियों पर मची अफरा-तफरी ने एक बहुत बड़े खेल की पोल खोल दी। और एक बड़ा सच सामने आ गया। असलियत यह है कि कई जगहों पर गैस एजेंसी मालिकों ने एक संगठित सिंडिकेट बना रखा था। ये लोग आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर, उनकी जानकारी के बिना ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर देते थे। बाद में वही घरेलू सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेच दिए जाते थे। पहले जब बुकिंग की कोई समय सीमा...

कोतवाली ज्वालापुर एवम थाना सिडकुल में शांति समिति की बैठक,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई गोष्ठी सभी समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति/ इमाम/ पार्षद/ व्यापार मंडल के सदस्य आदि रहे मौजूद ,, थाना सिडकुल में भी वरिष्ठ समाजसेवीयो की मौजूदगी में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई,! दिनांक 18/03/2026 को कोतवाली ज्वालापुर प्रांगण में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवासरत सभी समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/ मौलवी/इमाम/सी.एल.जी मैम्बर्स/ पार्षदों/व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी में थाना प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद लोगों को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई साथ ही साफ-सफाई/यातायात व्यवस्था/नमाज़ को दौरान रोड बाधित न करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा गया।   सीओ ज्वालापुर द्वारा बताया गया सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी...

मौसम विभाग की आवश्यक सूचना,, पढ़िए,,,

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक  पिछले 2 महीने से मौसम शांत रहने के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है 15 मार्च से उत्तराखंड राज्य के अनेक जिले बरसात तूफान और ओलावृष्टि की चपेट में आएंगे आईएमडी के अनुसार 15 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना है। इसकेअलावा हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथी् राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना के अलावा राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल...

उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष बने सुंदर सिंह तोमर!जनपद हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक, ( सभी ने तहे दिल से दीं बधाईया ) ( उत्तराखंड लेखपाल संघ कभी भी अन्याय बर्दास्त नहीं करेगा,, देवेश घिल्डियाल  ) आज दिनांक 13.03.2026 को उत्तराखण्ड लेखपाल संघ जनपद शाखा हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम पूर्व निधारित ऐजण्डा के अनुसार तहसील भवन भगवानपुर में आयोजित किया गया,  जिसमें सुंदर सिंह तोमर  सर्व सम्मति से बने जिला अध्यक्ष,! आपको बताते चले कि सुन्दर सिंह तोमर संगठन हेतु सदैव ही तत्परता से अपनी अहम भूमिका निभाते रहे साथ ही उत्तराखंड लेखपाल संघ की गरिमा को कायम रखा,, संगठन के हित में कार्य करने को लेकर आज सर्व सम्मति से उन्हें   जिला अध्यक्ष पद हेतु चुना गया,,जिसमें निम्नलिखित जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध रूप से चयन किया गया,, सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली की वे निर्भीकता एवम निडरता के साथ सभी साथियों के लिये संगठन हित में कार्य करेंगे और किसी का भी  शारीरिक मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न नहीं होने देंगे 👇 01. जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर सिंह तोमर 02. जिला महामंत्री श्री मनीष गुप्ता 03. उपाध्यक्ष प्रथम श्री मोहित कुमार 04. उ...

प्लीज् डी एम सर हमको सी बी एस सी इक्जाम मे पढ़ लेने दो दुबारा कहना पड़ रहा है नवोदय नगर में रात्रि का खनन बंद करा दो,!

चित्र
  भ्रष्टाचार आज हमारे देश की जड़ो में व्याप्त हो गया है क्योकि सिस्टम में जब तक कुछ लोग ईमानदार थे तब अवैध कार्य कम होते थे लोंगो को न्याय मिलता था लोग या अधिकारी ईमानदार थे,, देश के लिए कुछ करने का जज्बा था,, लेकिन अब परिदृश्य ही बदल गया, लालच में अंधे होते लोग मातृ भूमि, देश, समाज सब कुछ भुला बैठे,, कानून केवल पूँजी पतियों और जिम्मेदार लोंगो की हाँथ की कठपुतली बन कर रह गया,, अब  भी एक आदमी के दस सर हैँ बस देखने का अंदाज  क्या है यह जानना जरुरी है,, खनन गतिविधियों में वृद्धि से नदी के तल का आकार भी बदल जाता है और नदी के प्रवाह और तलछट पर प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक चलने वाली खनन गतिविधियों से नदी की नहरें गहरी हो जाती हैं, जिससे नदी के किनारे कट जाते हैं और बाढ़ आ जाती है। जिसे अक्सर “छोटी चीज़” समझा जाता है — वास्तव में आधुनिक सभ्यता की रीढ़ है। यह निर्माण उद्योग  कंक्रीट, ग्लास, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की मूलभूत सामग्री है।लेकिन बढ़ती मांग और सीमित प्राकृतिक आपूर्ति ने रेत को “सफेद सोना  बना दिया है। भारत सहित कई देशों में यह अब अवैध खनन  माफि...

प्लीज डी एम अंकल हमको पढ़ने दो, नवोदय नगर में हो रहे रात्रि के खनन को कैसे भी हो बंद करा दो,,, प्लीज्,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, भ्रष्टाचार आज हमारे देश की जड़ो में व्याप्त हो गया है क्योकि सिस्टम में जब तक कुछ लोग ईमानदार थे तब अवैध कार्य कम होते थे लोंगो को न्याय मिलता था लोग या अधिकारी ईमानदार थे,, देश के लिए कुछ करने का जज्बा था,, लेकिन अब परिदृश्य ही बदल गया, लालच में अंधे होते लोग मातृ भूमि, देश, समाज सब कुछ भुला बैठे,, कानून केवल पूँजी पतियों और जिम्मेदार लोंगो की हाँथ की कठपुतली बन कर रह गया,, अब  भी एक आदमी के दस सर हैँ बस देखने का अंदाज  क्या है यह जानना जरुरी है,, खनन गतिविधियों में वृद्धि से नदी के तल का आकार भी बदल जाता है और नदी के प्रवाह और तलछट पर प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक चलने वाली खनन गतिविधियों से नदी की नहरें गहरी हो जाती हैं, जिससे नदी के किनारे कट जाते हैं और बाढ़ आ जाती है। जिसे अक्सर “छोटी चीज़” समझा जाता है — वास्तव में आधुनिक सभ्यता की रीढ़ है। यह निर्माण उद्योग  कंक्रीट, ग्लास, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की मूलभूत सामग्री है।लेकिन बढ़ती मांग और सीमित प्राकृतिक आपूर्ति ने रेत को “सफेद सोना  बना दिया है। भारत सहित कई देशों में यह अब अव...

डायल करें,,,जनपद हरिद्वार में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत,,! जिलापूर्ति अधिकारी हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,         जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गयी। जनपद में घरेलू गैस (एल०पी०जी०) का पर्याप्त स्टॉक / भण्डार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय से स्पष्ट गाईडलाईन जारी किये गये है कि उपभोक्ताओं की गैस डिलीवरी 25 दिनों के उपरान्त एवं नियमानुसार ही गैस उपभोक्ता को उपलब्ध करायी जायेगी। उपभोक्ताओं की असुविधा के लिये निम्ननिखित हेल्पलाईन नम्बर जारी है- हेल्पलाईन नम्बर- 1800-2333-555 (टोल फ्री) 7718955555 (एल०पी०जी० बुकिंग और शिकायत)  शिकायत अधिकारी के नम्बर- 1-आई०ओ०सी०- 9557947140 2-एच०पी०सी0-8655436284 3-बी०पी०सी०- 8894334950         उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पैनिक बुकिंग ...

गैस की किल्ल्त अयोध्या में श्री राम रसोई का भोजन वितरण बंद,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,! ( दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म, ट्रेन के खाने पर भी चिंता ) गैस से जुड़ी दिक्कतें कई शहरों और घरों पर दिखने लगी है. दिल्ली, बिहार के साथ-साथ भोपाल और चंडीगढ़ में भी LPG एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं क्योंकि लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं. खास बात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे, इस वजह से उन्हें खुद गैस एजेंसियों के पास जाना पड़ रहा है. पश्चिम एशिया के लगातार बढ़ते संकट की वजह से देश में रसोई गैस की हो रही किल्लत से आम लोगों का तकलीफें बढ़ गई हैं. संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों ने रसोई गैस को लेकर आज बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया, जिस वजह से सदन सुचारू रूप से नहीं चल सका. वहीं गैस की सप्लाई नहीं होने और कमर्शियल सिलेंडर की कमी की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और पब्लिक कैंटीन को या तो बंद करना पड़ रहा है या फिर अपना काम कम करना पड़ रहा है. लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करना पड़ रहा है. एलपीजी गैस की किल्लत का आलम यह है कि अयोध्या में गैस की गंभीर कमी को देखते हुए राम मंदिर क...

डांडा जलालपुर में लोगो के घरों में कूद कर जनता में खौफ पैदा कर रहा है लाइन मेन,!डांडा जलालपुर,!

चित्र
   डांडा जलालपुर में प्राइवेट विद्युत कर्मी दीपक के बारे में लोंगो का कहना है कि वह खुद को अधिकारी बता कर हम लोंगो के घरों में कूद जाता है महिलाओ से अभद्रता करता है साथ ही अवैध सामग्री खुद ही घरों में रखकर विडिओ बनाकर ब्लेक मेल कर पैसा वसूली करता है,, लोंगो ने इस कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग जिलाधिकारी हरिद्वार से की है,, लोंगो की मांग है कि तत्काल ऐसे कर्मी को हटाया जाए ताकि गांव में क़ोई बड़ा हादसा न हो,!

यू के डी बनी ज्वालामुखी,,तीन बैरियर तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े उक्रांद कार्यकर्ता,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, (  पुलिस ने रोकने को किया वाटर केनन का प्रयोग,,!चमोली, ) गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर भराड़ीसैंण में प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता।      गैरसैंण (चमोली)। बजट सत्र के पहले दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने स्थाई राजधानी गैरसैंण और प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के खिलाफ आंदोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें दुगतोलासैंण चेक पोस्ट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी बैरियर तोड़कर दिवालीखाल की ओर बढ़ गए। यहां भी मुख्य बैरियर को पार कर भराड़ीसैंण की ओर बढ़ गए। भराड़ीसैंण में पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए वाटर केनन का प्रयोग किया, जिससे उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। यहां से कई उक्रांद नेता पुलिस की सभी तैयारियों को धत्ता बताते हुए जंगल के रास्ते विधानसभा भवन के पास तक पहुंचने में कामयाब हुए। हालांकि विधानसभा भवन के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उक्रांद नेताओं का कहना था कि सरकार राज्य आं...

यू पी के अम्बेडकरनगर में पत्रकार असुरक्षित सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ जानलेवा हमला, क़ानून है कहाँ,,????।

चित्र
  माना कि पत्रकारिता भारतीय संबिधान का चौथा स्थम्भ थी,, लेकिन क्या आज संबिधान आपको साकार रूप मे दिख रहा है,,? पत्रकारों पर हमले स्वतंत्रता पर हमले है भारतीय संबिधान पर हमले है जागो हिंदुस्तान,,,!प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड स संपादक शिवाकांत पाठक पत्रकार योग कल्याण समिति रजि,.. पत्रकार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देकर हॉकी-डंडों से पीटा , रुस्तमपुर चौराहे के पास हुई घटना, मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में दी तहरीर।  संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर। जिले में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़ा करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। आलापुर तहसील क्षेत्र के पत्रकार जगदीप गौतम पर बीती रात कथित रूप से कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हॉकी और डंडों से बुरी तरह मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामकोला निवासी पत्रकार जगदीप गौतम बीते लगभग पाँच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्द...

सावधान,,बृहस्पतिवार को जगन्नाथ मंदिर की ध्वजा पर बैठा बाज अशुभ संकेत,,!स सम्पादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्नजड़ित नीलचक्र पर लहरा रहे 'पतितपावन बाना' (पवित्र ध्वज) पर गुरुवार को एक बाज(गरुड़) के बैठने की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं को स्तब्ध कर दिया है। सदियों से चली आ रही इस अटल मान्यता के बीच कि "श्रीमदिर के शिखर के ऊपर से कोई पक्षी नहीं उड़ता", इस दृश्य ने आस्था और आशंकाओं के बीच एक भीषण बहस छेड़ दी है। इसे कोई 'युग परिवर्तन' का संकेत मान रहा है, तो कोई इसे 'महाविनाश' की पूर्व सूचना। भक्तों का एक बड़ा वर्ग इस घटना को सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, बाज को भगवान विष्णु का वाहन 'गरुड़' माना जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कलियुग के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वयं गरुड़ देव भगवान जगन्नाथ की रक्षा के लिए नीलचक्र पर विराजमान हुए हैं। पुरी के कई मठों में इसे 'दिव्य सुरक्षा चक्र' के रूप में देखा जा रहा है।  वहीं, भविष्यवाणियों पर शोध करने वालों के बीच आज की यह घटना चिंता का विषय बन गई है। ओडिशा की प्रसिद्ध 'भविष्य मालिका' (संत अच्युतानंद द्वारा रचित) के ...

युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता!स संपादक शिवाकांत पाठक,!

चित्र
  युद्ध के पीछे हमेसा कारण होते हैं आकरण युद्ध,, हठधर्मिता कहलाता है,सिर्फ कौतूहाल निर्वित्त के लिए युद्ध जैसी विनाश लीला के घातक परिणाम होते है,, महाभारत हो या राम रावण युद्ध इनके पीछे विशेष कारण थे और युद्ध ही अंतिम विकल्प था जबकि इस समय पर युद्ध सिर्फ शक्ति प्रदर्शन का उदाहरण बना हुआ है,, माया पाय केहि मद नाहीं अर्थात ऐसा क़ोई नहीं है जिसके पास धन, ताकत और बुद्धि अधिक होने पर उसे अभिमान न हो कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है इसराइल और ईरान में यदि युद्ध का माहौल था तो बुद्धिमान देशो को चाहिए की उन्हें कूटनीति द्वारा समझौते की ओर लें जाए न कि अमेरिका की तरह पूछ खड़ी करके खुद भी युद्ध का डंका पीटने लगें, जैसे कुछ बच्चे शैतानी अधिक करते है बस वही क़ाम अमेरिका ने किया उससे पूछो कि क्या ईरान ने तुमको युद्ध की चुनौती दी थी या फिर इजराइल ने मदद के लिए कहा था तो जबाब में नहीं ही उत्तर होगा,, तो फिर अचानक बेचैनी का कारण क्या है,, यदि तुम्हारी गिनती संपन्न देशो में की जाती है तो फिर तुम्हे तो ऐसी वेवकूफी नहीं करना चाहिए कि कल सारी दुनियां हँसे,,क्यों कि फालदार वृक्ष हमेसा झुका होता है नम्र हो ज...

उत्तराखंड क्रांति दल कल अमित शाह को सौपेगा ज्ञापन,!हरिद्वार,!

चित्र
  विचार सूचक समाचार, स संपादक शिवाकांत पाठक,, उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि कल    माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को एक ज्ञापन दिया जाना है जिसके लिए शासन प्रशासन से विन्रम अनुरोध है कि शासन प्रशासन उत्तराखंड क्रांति दल का विज्ञापन देने में सहयोग दें अन्यथा उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगा जय उत्तराखंड जय उक्रांद,, उत्तराखंड क्रान्तिदल द्वारा मूल निवास एवम भू कानून  को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन सौपने का मन बनाया है उन्होने कहा कि अंकिता भंडारी कांड का भी खुलासा निष्पक्ष होना चाहिए ताकि दोसी व्यक्ति आम जनता के समक्ष हो,!

सभासद के प्रयास से नवोदय नगर वासियों ने उठाया छूट का लाभ,!

चित्र
  विचार सूचक समाचार,, स संपादक शिवाकांत पाठक,, दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नम्बर 13 ने कहा कि सभी जल संस्थान उपभोक्ताओं ने अपने पानी के बिल सामुदायिक केंद्र से कैंप में जाकर जमा किये । मेरे. प्रयासों से विलम्ब शुल्क सभी के लिए मांफ कर दिया गया यह मेरे लिए सौभाग्य का विषय है । सभी ने इसका लाभ लिया श्री नौटियाल ने कहा की वर्षो पूर्व नलकूप के हैंडओवर होने के बाद तमाम उपभोक्ताओं को शिकायत थी की उनका संयोजन विच्छेदन के बाद भी उनके पास बिल आ रहा है और बढ़े हुए बिल की शिकायत थी ,!

भारतीय लोकतंत्र के कैमरे से यू पी पुलिस को नफरत क्यों,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, उत्तर प्रदेश किधर जा रहा है।मेरठ की डीसीपी सौम्या अग्रवाल महोदया का फरमान सुनकर लगा जैसे थाने में नहीं, किसी गुप्त शोध केंद्र में प्रवेश हो गया हो…जहाँ कैमरा ले जाना राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला हो! थाने को अगर नो कैमरा ज़ोन बनाना ही है, तो बोर्ड भी लगवा दीजिए…यहाँ सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले कैमरे मान्य हैं, सच्चाई दिखाने वाले प्रतिबंधित। अरे मैडम, थाना है… जनता का है… टैक्स से चलता है… कोई सीक्रेट सेट नहीं जहाँ शूटिंग पर पाबंदी हो। अगर पत्रकार वीडियो बना ले तो तुरंत मुकदमा? इतनी फुर्ती तो कई बार असली अपराधियों पर भी नहीं दिखती! जब पुलिस की कार्रवाई अच्छी हो तो कैमरे बुलाए जाते हैं, प्रेस नोट जारी होते हैं, फोटो खिंचवाए जाते हैं। लेकिन अगर कैमरा बिना बुलाए आ जाए, तो वह अचानक कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन जाता है। डीसीपी सौम्या अग्रवाल जी, लोकतंत्र में कैमरा दुश्मन नहीं होता, आईना होता है और आईने से वही डरता है जिसे अपना चेहरा साफ़ न दिखे। मुकदमे की तलवार लटकाने से साख नहीं बढ़ती, सवालों के जवाब देने से बढ़ती है।

डी एम और एस एस पी हरिद्वार ने पुलिसकर्मियों एंव पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई होली,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, धार्मिकता ही नहीं वल्कि निरभिमानिता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए जिले के मुखिया ने अपने सेना नायक  नवनीत सिंह ( एस एस पी हरिद्वार ) के साथ होली महा पर्व को मर्यादा की सीमाओ मे रहते हुए हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया,, जैसे प्रभु राम और हनुमान का मिलन जैसे श्री कृष्ण और बलराम का मिलन साधारण नहीं अपितु अलौकिक था ठीक वैसे ही जिसे की सर्वोच्च व्यवस्था को सँभालने वाले जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित  अपने सेनानायक से असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक होली महा पर्व पर मिलते हैँ,संयोग वश रमजान के पावन माह और साथ मे रंगों का पर्व होली एक साथ होने के वावजूद जिले में किसी भी प्रकार की अनहोनी की घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है,,इस बात को लेकर जनता में  एकखुशी का माहौल देखने को मिला,,तो फिर जिम्मेदारो के लिये एक दूसरे पर रंग लगाकर अपनी सांस्कृतिक  की धरोहर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे के गले मिलकर दी गई शुभकामनाएं भी तो जरुरी थीं,, राम चरित मानस में गो स्वामी तुलसी दास जी महराज लिखते है,, सुनु सुत तोहि उरिन मैं नाहीं। देखेउँ करि बिचार मन माहीं॥"। ल...

नीरव राजपूत एवम उनकी टीम ने दीं देव तुल्य जनता को होली की शुभकामनायें,! हरिद्वार उत्तराखंड,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, नीरव राजपूत एवम उनके सहयोगी मित्रो ने    वी एस इंडिया न्यूज़ दैनिक विचार सूचक समाचार परिवार से रूबरू होते हुए,,    हरिद्वार जनपद के साथ उत्तराखंड वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा की,होली (4 मार्च, 2026) प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला रंगों का प्राचीन त्यौहार है। इसका इतिहास भक्त प्रहलाद-होलिका की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो 'होलिका दहन' के रूप में बुराई के जलने और रंगों द्वारा भाईचारे का संदेश देता है।     हिरण्यकशिपु ने अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा था। होलिका, जिसे आग में न जलने का वरदान था, जल गई लेकिन प्रहलाद बच गए। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।     होली को राधा और कृष्ण के निश्छल प्रेम से भी जोड़ा जाता है। कृष्ण ने राधा को रंग लगाकर यह परंपरा शुरू की थी।   पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने अपनी तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भस्म कर ...

सुरभि एसोसिएट्स की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनायें,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, उत्तराखंड एवम हरिद्वार तथा नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13 की देव तुल्य जनता को अनेकता मे एकता के प्रतीक होली महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कामेन्द्र जी ने कहा कि होली मनाने के पीछे एक कथा है जो पौराणिक काल से चली आ रही है, इस कथा में ही होली मनाने का रहस्य छिपा हुआ है।     इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप की कहानी। पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुंचा सकती।     होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है।इसे हिन्दू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हुए प्रतिवर्ष फाल्गुण पूर्णिमा की रात होलिका दहन की परंपरा है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश...

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर सी एम ने लिया जायजा,,!हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए कि जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। हरिद्वार, 03 मार्च, 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को ...

होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का बधाई संदेश,,,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, होली पर्व के अवसर पर SSP हरिद्वार द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और हुड़दंग करने वालों पर होगी सख़्त से सख़्त कार्रवाई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स की गई तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पुलिस बल को लगातार गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए गए सख़्त निर्देश हरिद्वार पुलिस की अपील, प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं सुरक्षित होली, किसी भी प्रकार से किसी भी जाति समुदाय के लिए अपशब्द का प्रयोग ना करें रंगों का त्योहार खुशियों का बने, अव्यवस्था का नहीं सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें, किसी भी प्रकार से पुलिस की आवश्यकता पड़ने पर 112, या नजदीकी थाना /चोकी पर अवश्य संपर्क करें

सभासद दीपक नौटियाल ने दीं देव तुल्य जनता को होली की शुभकामनायें,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नम्बर 13 ने वी एस इंडिया न्यूज़ दैनिक विचार सूचक समाचार परिवार से रूबरू होते हुए,, नवोदय नगर एवम हरिद्वार जनपद के साथ उत्तराखंड वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा की,होली (4 मार्च, 2026) प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला रंगों का प्राचीन त्यौहार है। इसका इतिहास भक्त प्रहलाद-होलिका की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो 'होलिका दहन' के रूप में बुराई के जलने और रंगों द्वारा भाईचारे का संदेश देता है।     हिरण्यकशिपु ने अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को गोद में लेकर आग में बैठने को कहा था। होलिका, जिसे आग में न जलने का वरदान था, जल गई लेकिन प्रहलाद बच गए। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।     होली को राधा और कृष्ण के निश्छल प्रेम से भी जोड़ा जाता है। कृष्ण ने राधा को रंग लगाकर यह परंपरा शुरू की थी।   पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने अपनी तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भस्म कर दिया था, जिसे...

वाह एस एस पी साहब, त्यौहार पर जवानो के साथ विधिवत किया होलिका दहन,,,!हरिद्वार,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,, जल थल या वायु मार्ग हो या आंतरिक सुरक्षा, हर कदम पर जिम्मेदारी निभाने वाले कुछ अधिकारी गण अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाते है जिन्हे इतिहास याद रखता है, विशेष कर राजा हो या सेनापति उसकी अपनी बहुत कुछ मर्यादाएं होती है त्याग होता है,, तभी तो जवानो की खुशी के लिये ताकि उन्हें आज अपने कर्तव्यों के निर्वहन में त्यौहार के समय घर की याद न आये एस एस पी नवनीत सिंह ने स्वयं जवानो के बीच शामिल होते हुए होलिका दहन विधिवत वैदिक मंत्रो द्वारा सम्पन्न किया,, यह देख सिर्फ जनता ही नहीं अपितु जवानो का सीना गर्व से चौड़ा हो गया,, आज होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में समस्त पुलिस परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत हर्षोल्लास के माहौल में होलिका दहन किया गया।  उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवा...