संदेश

उधम ऑटो" की ओर से ख़ुश खबरी

चित्र
 "स संपादक शिवाकांत पाठक,,  बैटरी स्कूटी का शोरूम खुलने से  गांव देहात के क्षेत्र में खुशी की लहर, गांव देहात क्षेत्र के लोग  एवं बच्चे अधिक संख्या में कर रहे शोरूम पर विजिट, उधम ऑटो के प्रोपराइटर अरुण सैनी ने बताया कि 13 अप्रैल 2025 को उधम ऑटो शोरूम का शुभारंभ एडवोकेट महक सिंह सैनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन सोसायटी ) द्वारा फीता काटकर किया गया, शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बैटरी की स्कूटी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है, एवं फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है, अरुण सैनी ने बताया कि स्कूटी चलानी भी सिखाई जाती है, और अपने कस्टमर को अच्छी सर्विस दी जाती है, अरुण सैनी ने बताया कि वह 20 साल से खुद भी मैकेनिक है, और स्कूटी का सभी स्पेयर पार्ट उनके पास उपलब्ध है, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नारा भी दिया है कि "पापा की परी सीआन  पर चली " अरुण सैनी का कहना है कि गांव देहात की बालिकाएं जिन्हें स्कूल  जाना बहुत दूर पड़ता है अब वह बालिकाएं सीआन स्कूटी से स्कूल जा रही है और उन्हें पढ़ाई करने में आसानी मिली है, अरुण सैन...

कप्तान हों तो ऐसे हों,,,ईमानदारी के जज्बे को हरिद्वार पुलिस का सलाम,,!हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया रिक्शा चालक को सम्मानित आम नागरिकों के लिए बताया प्रेरणादायक उदाहरण ) एक ओर कड़े अनुशासन के चलते अपराधियों में खौफ पैदा कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजनें वाले एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल ने यह साबित कर दिखाया कि उनकी दृष्टि उन ईमानदार लोंगो पर भी रहती है जो इस घोर कलियुग में रिक्सा चला कर भले ही अपने परिवार कर भरण पोषण करतें हों लेकिन उनका जमीर अभी जिन्दा है,, उनके मन में लालच  का अंकुर नहीं जमा,, ज़ेवर और नगदी से भरा बैग पुलिस के सुपुर्द करने वाले रिक्सा चालक की ईमानदारी ने श्री डोभाल के अंतर्मन को झझकोर कर रख दिया और उन्होंने रिक्सा चालक को बुला कर उसकी पीठ थप थपाई साथ ही उसे पुष्प माला पहना कर कुछ धन राशि भेंट कर उसका मनोबल बढ़ाया,, ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैँ,, इस श्रेष्ठ कृत्य की सभी लोग सराहना कर रहें है,,, पंजाब से आए यात्री का गहने, मोबाइल व नगदी रखे बैग को सकुशल पुलिस के माध्यम से उसके स्वामी तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल बने रिक्शा चालक शिव सागर शाह को आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस क...

क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस क्या जानते हैँ आप,,?,, दीपक नौटियाल,,स संपादक शिवाकांत पाठक,,,

चित्र
  एक भेंट के दौरान नवोदय नगर वार्ड नंबर तेरह के सभसाद दीपक नौटियाल ने कहा कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में 1 मई को लेबर डे के रूप में मनाया जाता है।1 मई यानी मजदूर दिवस हर साल उस मेहनत को याद करने का दिन है, जिस पर हमारी पूरी दुनिया की नींव टिकी है। चाहे कोई बड़ी इमारत हो, लंबी सड़कें हों या खेतों की हरियाली, इन सबके पीछे किसी न किसी मजदूर के पसीने की कहानी होती है। श्री नौटियाल ने कहा कि मजदूर दिवस की शुरुआत 19वीं सदी के मजदूर आंदोलन से हुई थी, जब श्रमिकों ने अपने लंबे वर्क ऑवर और खराब परिस्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। 1886 में शिकागो (अमेरिका) में श्रमिकों ने आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर हड़ताल की थी। 4 मई को हेमार्केट स्क्वायर में हुए प्रदर्शन में कई लोग मारे गए, जिसे ‘हेमार्केट अफेयर’ कहा जाता है। 1889 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मान्यता दी। इसका मकसद था, हेमार्केट के शहीदों को श्रद्धांजलि देना और दुनियाभर के श्रमिकों को एकजुट करना। दीपक नौटियाल सभासद ने अंतर्मन से सभी मेहनत कस कामगारों को उनकी,हिम्...

मान गए धामी जी,,,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा। गंगोत्री धाम,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( दोनों धामों में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं धामी ) ( उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं- मुख्यमंत्री ) सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध । ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ने सबसे की सहयोग की अपील।   गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इस...

आपके अंदर स्थिति ईश्वर,,,मौन की भाषा समझता है,, मौन होकर एक कह कर देखो,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( जिस ईश्वर ने सारे संसार को बनाया उसकी प्रतिमा,, मूर्ति बना कर इन्शान खुद को ईश्वर का निर्माता समझ बैठा ) बुद्ध के पास एक आदमी आया। उसने कहा. जो नहीं कहा जा सकता, वही सुनने आया हूं। बुद्ध ने आंखें बंद कर लीं। बुद्ध को आंखें बंद किये देख वह आदमी भी आंख बंद करके बैठ गया।  आनंद बुद्ध का सेवक पास ही बैठा था —वह सजग हो गया कि मामला क्या है? सोचा झपकी खा रहा होगा, बैठा—बैठा करेगा क्या,,? जम्हाई ले रहा होगा। देखा कि मामला क्या है? इस आदमी ने कहा, जो नहीं कहा जा सकता वही सुनने आया हूं। और बुद्ध आंख बंद करके चुप भी हो गये और यह भी आंख बंद करके बैठ गया। दोनों किसी मस्ती में खो गये। कहीं दूर… शून्य में दोनों का जैसे मिलन होने लगा। आनंद देख रहा है, कुछ हो जरूर रहा है; मगर शब्द नहीं कहे जा रहे है—न इधर से न उधर से। न ओंठ से बन रहे हैं शब्द, न कान तक जा रहे हैं शब्द; मगर कुछ हो जरूर रहा है! कुछ अदृश्य उपस्थिति उसे अनुभव हुई। जैसे किसी एक ही आभामंडल में दोनों डूब गये। यह घटना सत्य है,, कुछ देर बाद वह आदमी उठा उसकी आँखो से आंशू बह रहे थे,, उसने बुद्ध के पैर छुए और ...

सर्व प्रथम पहुचे रोशनबाद,,चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने हरिद्वार भी पहुंचे डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ,,!हरिद्वार पुलिस,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सर्वप्रथम आई एम सी चौक रोशनाबाद में नवनिर्मित सिडकुल थाने का किया शिलान्यास ) ( तत्पश्चात यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर जाकर यात्रियों से हुए मुखातिब, दी कई जानकारी ) ( तत्पश्चात CCR पहुंच चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आयोजित की समीक्षा बैठक ) ( आईजी गढ़वाल, एसएसपी हरिद्वार व जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी रहे मौजूद ) ( यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैयार की गई कार्ययोजना को परखा ) ( चारधाम यात्रा में न लगे जाम, इसके लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाने हेतु अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ) (  फोर्स का सदप्रयोग एंव मोटिवेशन करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है जरुरी विभिन्न पार्किंग स्थलों व यात्री होल्डिंग एरिया का किया स्थलीय निरीक्षण ) आज दिनांक 29/04/25 को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपक सेठ द्वारा आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु हरिद्वार का दौरा किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान डीजीपी महोदय द्वारा सर्वप्रथम सिडकुल क्षेत्रांतर्गत पहुँच कर विधिपूर्वक पूजा पाठ कर प्रस्तावित सिडकुल थाने का शिलान्यास किया गया। महोदय द्वारा चार...

विधिपूर्वक पूजा पाठ कर किया प्रस्तावित थाना सिड़कुल भवन का शिलान्यास!सिडकुल हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( आई एम सी चौक में किया जा रहा है थाना सिड़कुल के नए भवन का निर्माण ) ( वर्तमान थाने को I.M.C. चौक में किया जाएगा शिफ्ट, नया भवन सभी सुविधाओं से होगा युक्त ) D.G.P. उत्तराखण्ड दीपम सेठ आज अपने आधिकारिक दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। तय किए गए कार्यक्रमों के तहत सर्वप्रथम I.M.C. चौक पहुंचे श्री दीपम सेठ का जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा स्वागत किया गया एवं सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात पूजा एवं अनुष्ठान कर श्री दीपक सेठ द्वारा प्रस्तावित थाने का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को नए थाने की सौगात दी। क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से नए थाना भवन की मांग की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।