विधिपूर्वक पूजा पाठ कर किया प्रस्तावित थाना सिड़कुल भवन का शिलान्यास!सिडकुल हरिद्वार,,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
( आई एम सी चौक में किया जा रहा है थाना सिड़कुल के नए भवन का निर्माण )
( वर्तमान थाने को I.M.C. चौक में किया जाएगा शिफ्ट, नया भवन सभी सुविधाओं से होगा युक्त )
D.G.P. उत्तराखण्ड दीपम सेठ आज अपने आधिकारिक दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। तय किए गए कार्यक्रमों के तहत सर्वप्रथम I.M.C. चौक पहुंचे श्री दीपम सेठ का जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा स्वागत किया गया एवं सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी दी गई।
तत्पश्चात पूजा एवं अनुष्ठान कर श्री दीपक सेठ द्वारा प्रस्तावित थाने का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को नए थाने की सौगात दी। क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से नए थाना भवन की मांग की जा रही थी।
कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें