,,ऑक्सफोर्ड स्कूल में सैकड़ो लोंगो ने उठाया फ्री स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ,,!नवोदय नगर हरिद्वार,,!
संपादक शिवाकांत पाठक,,,
( उत्तराखंड की राजनीति का सबसे बड़ा निर्णायक़ वार्ड,, नवोदय नगर में स्वास्थ्य जाँच शिविर सकुशल सम्पन्न,,)
आज वी केयर डायगनऑस्टिक एवं कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल( कनखल ) द्वारा ऑक्सफोर्ड स्कूल, नवोदय नगर में एक मेडिकल कैंप डॉ राजीव त्यागी जी और ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के चेयरमैन श्री अरविन्द चौहान जी के सहयोग से सुशील कोठियाल जी द्वारा लगवाया गया। इसमें प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन डॉ गौरव सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल आहार, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक श्रीमती डॉ श्यामलता जुयाल, फिजिशियन डॉ राजीव त्यागी और डॉ कृष्ण करौली, एक्कुप्रेशर एक्सपर्ट सुभाष चंद्र एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सृष्टि द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया एवम चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। इसमें आँखों का भी फ्री टेस्ट किया गया। सैकड़ों लोगों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य मेला का लाभ लिया। कई भाइयों और मातृ शक्ति में श्रीमती दीप्ती चौहान ने स्वेच्छा से रक्तदान ( महादान )किया। ₹1500 का हड्डियों का बी एम डी टेस्ट और अन्य रक्त जाँच भी फ्री में किय जाने पर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर के चेयरमैन श्री राजीव शर्मा जी द्वारा सराहना की गई साथ ही उन्होने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया श्री शर्मा ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थभारत मिशन को साकार करने का यह एक सराहनीय कदम है इस मिशन को आगे बढ़ाने हेतु नगर पालिका सगयोग करेंगी साथ उन्होने सभासद दीपक नौटियाल द्वारा लगातार जारी जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज एवम राष्ट्र हित में किये जाने वाले कार्यों में मैं और नगर पालिका सदैव जन प्रिय सभासद श्री नौटियाल एवम उनकी टीम के साथ कंधे से कन्धा मिला कर हर पाल साथ है,,, दीपक नौटियाल ने कहा कि स्वास्थ्य मेला को अपार सफल बनाने के लिए मैं सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हुँ।
इसी प्रकार के मेडिकल कैंप समय समय पर वार्ड 13 के जनहित में लगाए जायेंगे। जिसमें आने वाले बुधवार को एक होम्योपैथी कैंप सरकारी डॉ श्री ओम प्रकाश नौटियाल जी और योगाचार्य श्री चौहान जी द्वारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगवाया जायेगा। जिसमें निशुल्क परामर्श के साथ साथ निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका भी लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग लें।कैलास भंडारी जी ने कहा की ऐसे कार्यक्रम समाज एवम राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान करते है,,
सत्य की गहराइयों में जाकर वास्तविकता को जानने के लिये सूचना, समाचार, नाम परिवर्तन,, खोया,, पाया आदि सूचना प्रसारण हेतु संपर्क करें,, दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र उत्तराखंड सरकार से विज्ञापन हेतु अधिकृत एवम सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त समाचार पत्र,, व्हाट्सअप नंबर,, 9897145867






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें