सभासद दीपक नौटियाल ने किया वर्दी में भगवान का स्वागत,,!नवोदय नगर हरिद्वार,,
संपादक शिवाकांत पाठक,,,
पूर्व में एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा किये गए स्थानांतरण को अमली जामा पहनाते हुए आज कोर्ट चौकी इंचार्ज ब्रह्म दत्त बिजलवान जी का स्थानांतरण हुआ तथा उनकी जगह पर शैलेंद्र ममगाई जी ने कोर्ट चौकी का चार्ज संभाला इस उपलक्ष में सभासद वार्ड नंबर 13 से दीपक नौटियाल जी तथा पर्वतीय बंधु समाज समिति के पूर्व अध्यक्ष महावीर गुसाई जी ने फूलमाला पहना कर कोर्ट चौकी इंचार्ज का स्वागत किया साथ ही आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में अमन चैन एवम शांति बनाये रखने हेतु नवागंतुक चौकी इंचार्ज पूरी तत्परता एवम कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करेंगे साथ ही खाकी की आन बान शान बरकरार रखते हुए अपनी एक अलग छवि बनाने में कामयाबी हांसिल करेंगे,,, आपको बताते चले कि दीपक नौटियाल एक ऐसे समाज सेवी के रूप में अपनी पहचान जनता के बीच बना चुके है जिसे जनता भुला नहीं सकी और जनता ने उनके साथ होने वाले अन्याय का इसबार जो जबाब दिया उसे किसी भी समाज से नहीं जोड़ा जा सकता क्यों कि यथा नामो तथो गुणे के आधार पर उनका नाम दीपक जिसका कार्य खुद जलकर प्रकाश देना है दीपक कभी भी यह नहीं देखता की जहाँ वह प्रकाश कर रहा है वह स्थान या व्यक्ति या परिस्थिति कैसी है वह सिर्फ प्रकाश देता है,,, बस इसी तरह श्री नौटियाल ने कभी समय, परिस्थिति, समाज या व्यक्ति ना देखते हुए जनता की सेवा अंतर्मन से की और जनता ईश्वर का रूप होती है,, जिसका प्रमाण आपके सामने है,,,
समाचारों एवम विज्ञापन, के लिए संपर्क करें,, व्हाट्सअप नंबर,, 9897145867


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें