आश्चर्य जनक वह सच जिसे आप नहीं जानते,,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,,
आने वाले दस साल मे भारत मे आधुनिक शहरों के विकास कि नहीं ब्लकि नए प्राकृतिक गांव के निर्माण कि आवश्यकता होगी और गांव की जमीन के प्राइस अकल्पनीय रूप से बड़ने वाले है, क्यों कि ज्यादा से ज्यादा लोग शहरों से गांवों कि और प्रस्थान करेंगे जिसका कारण सभी लोगों को ज्ञात ही है, प्रदूषण, भीड़, महँगाई, दौड़, अत्याधिक गर्मी और सर्दी, उच्च आर्थिक नीतियां, मिलावट, लूट और भी बहुत कुछ जिसका सभी को संज्ञान है ही।
आने वाले समय मे परिवार नहीं ब्लकि, सामुहिक निवास विकसित होंगे यानी एक मानसिकता वाले लोगों के समुह एक साथ एक जगह विकसित करके रहेंगे ताकि आपसी समझ भी बनी रहें, परिवार से बढ़कर कोई दूसरा व्यक्ती उपयुक्त नहीं हो सकता पर आज के समय मे लोग परिवार से दूर और मित्रों के ज्यादा करीब आ गए हैं क्यों कि वह एक दूसरे को समझते भी है, जहां प्रेम है बिना किसी दबाव के, बिना किसी मिलावट के, आज बहुत से देश मे इस तरह के समुह विकसित भी हो चुके है, भारत मे इस तरह कि व्यव्स्था नई मालूम पड़ सकती है इसलिए लोग थोड़ा देरी से समझेंगे पर समझेंगे जरूर, यह इसीलिए होगा क्यों कि हर व्यक्ती अपनी तरह के व्यक्ति के साथ रहना चाहता है वह भी बिना किसी बंधन के, आप किस तरह कि सोच रखते है व्यक्त जरूर कीजिएगा क्यों कि यही विकसित भारत का भविष्य होने वाला है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें