क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस क्या जानते हैँ आप,,?,, दीपक नौटियाल,,स संपादक शिवाकांत पाठक,,,

 



एक भेंट के दौरान नवोदय नगर वार्ड नंबर तेरह के सभसाद दीपक नौटियाल ने कहा कि


भारत समेत दुनिया के कई देशों में 1 मई को लेबर डे के रूप में मनाया जाता है।1 मई यानी मजदूर दिवस हर साल उस मेहनत को याद करने का दिन है, जिस पर हमारी पूरी दुनिया की नींव टिकी है। चाहे कोई बड़ी इमारत हो, लंबी सड़कें हों या खेतों की हरियाली, इन सबके पीछे किसी न किसी मजदूर के पसीने की कहानी होती है।




श्री नौटियाल ने कहा कि

मजदूर दिवस की शुरुआत 19वीं सदी के मजदूर आंदोलन से हुई थी, जब श्रमिकों ने अपने लंबे वर्क ऑवर और खराब परिस्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। 1886 में शिकागो (अमेरिका) में श्रमिकों ने आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर हड़ताल की थी। 4 मई को हेमार्केट स्क्वायर में हुए प्रदर्शन में कई लोग मारे गए, जिसे ‘हेमार्केट अफेयर’ कहा जाता है।


1889 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मान्यता दी। इसका मकसद था, हेमार्केट के शहीदों को श्रद्धांजलि देना और दुनियाभर के श्रमिकों को एकजुट करना। दीपक नौटियाल सभासद ने अंतर्मन से सभी मेहनत कस कामगारों को उनकी,हिम्मत मेहनत, जज्बे के लिये हार्दिक शुभकामनायें प्रदान कीं,, और कहा कि मजदूरो को किसी भी तरह कि समस्या हो तो किसी भी समय वे हमसे संपर्क कर सकते हैँ,,, मैं वायदा करता हूँ कि उनकी समस्या का अवश्य समाधान होगा,,

सावधान,,, हमारे मिडिया संस्थान से जुड़े सभी पत्रकारों के पास प्राधिकार पत्र हैँ,, और सूचना विभाग एवम डी एम तथा एस एस पी हरिद्वार के कार्यालय में जमा करा दिए गए है, यदि कोई भी व्यक्ति खुद को फर्जी तरीके से विचार सूचक समाचार पत्र का पत्रकार बताकर सोसल मिडिया में प्रसारित करता है तो उसके विरुद्ध हमारा संस्थान कार्यवाही कर रहा है,, साथ ही जिला प्रशासन ध्यान दे,,, 🙏🙏👍

हम उठाएंगे आप की आवाज,,


9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!