कड़ी सुरक्षा के बीच पत्नी राधिका संग हरकी पैड़ी पहुंचे अनंत अंबानी, किया गंगा पूजन,,!हरिद्वार,!

 




स संपादक शिवाकांत पाठक,,,


रिपोर्ट संदीप पाठक,,,,


"जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई" चौपाई का अर्थ है कि जिस पर भगवान राम की कृपा होती है, उस पर सब की कृपा होती है। 


जिनके मन में कपट, अहंकार और माया नहीं होती, उनके हृदय में भगवान राम का वास होता है,,,

अर्थात भक्ति का उदय ही प्रभु प्रेरणा से होता है,,,,


जिसका उदाहरण आज देखने को मिला,,,


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हरकी पैड़ी में गंगा घाट पर पहुंचे। यहां श्री गंगा महासभा के पदाधिकारीयों ने  अतिथि देवो भव: की प्रमाणिकता को साकार करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन किया। 


वहीं, उन्होंने आगंतुक पंजिका में पूरी व्यवस्था की प्रशंसा भी लिखी। उन्होंने लिखा कि हरकी पैड़ी पर आकर मां गंगा की पूजा अर्चना करके बहुत ही सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। श्री गंगा सभा की ओर से यहां प्रबंधन और व्यवस्था बहुत ही अच्छी तरीके से किया जा रहा है। इनके सहयोग के लिए मैं आभारी रहूंगा।


  ऋषिकेश पहुंचे आकाश और अनंत अंबानी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए रवाना




बता दें कि अनंत अंबानी शनिवार करीब 10:45 बजे प्राइवेट विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटा विमान में ही बिताया। इसके बाद वह 12:30 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले और होटल ताज को रवाना हुए थे। 

विज्ञापन,,,







आज वह हरिद्वार पहुंचे और पूजा अर्चना की। वहीं, बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका अकेले नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह भी धर्मनगरी आए थे। 

पूजा अर्चना के बाद अनंत और राधिका होटल ताज पहुंचे जहां पर जय शाह भी मौजूद थे। सभी लोगों ने होटल ताज में नाश्ता किया इसके बाद अनंत का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।


कहा जा रहा है कि जय शाह भी हरकी पैड़ी पर पूजा के लिए आ सकते हैं।


समाचारो के लिये संपर्क करें,, 9897145867


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!