सावधान,,उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं।उत्तराखंड,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
दोनों महिलाएं दूसरे प्रदेश से उत्तराखंड आईं हैं। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें