एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर में कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड,!कोतवाली रानीपुर,,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,


( सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी चेतावनी )


एस एस पी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने दिनांक 12.05.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रानीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस परेड का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था।


परेड में थाना क्षेत्र के कुल 06 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें दोबारा किसी भी आपराधिक कृत्य में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी।


सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिवर्ष नहीं, बल्कि प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को नियमित रूप से दें, ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।


यह कदम पुलिस की अपराध नियंत्रण नीति का हिस्सा है, जिसमें सजग निगरानी और सतर्कता के माध्यम से अपराधियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!