आत्म हत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं अपितु बुद्धि हीनता है,,! सभासद दीपक नौटियाल! नवोदय नगर हरिद्वार,!
( छात्र छात्राओं द्वारा की जाने वाली आत्म हत्याएं शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह, दीपक नौटियाल,)
स संपादक शिवाकांत पाठक,,,
उन सभी बच्चों ने जिन्होंने अपने स्कूल में टॉप कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनको और उनके अभिभावकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुँ।
मुझे दुख भी होता है यह सुनकर की कुछ बच्चे असफलता हाथ लगने पर अपनी जान देने पर उतारू है। ऐसे बच्चों को मेरा सन्देश है की विफलताओ से हार मान कर खुद को अपने परिवार को दुख न दें। "असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो...
क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो।
नींद चैन को त्यागो तुम.....
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती.... कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
मैं ऐसे अभिभावकों से भी निवेदन करूंगा की वो अपने बच्चों को हौसला दें उनका मनोबल बढ़ाये, उनपर विश्वास करे। आपके प्यार और समझाने पर उनके मन की नकरात्मक सोच दूर होंगी और उनके गलत कदम सही रास्ते पर चलने लगेंगे। बच्चे के ऐसे बुरे समय में परिवार, रिस्तेदारों, दोस्तों और समाज का फर्ज है की उनको हतोत्साहित करने के बजाय उनका धैर्य बँधाएं और उनके कुंठित मन से नकारात्मक सोच को दूर कर उनका मार्ग प्रशस्त करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें