जिलाधिकारी महोदय ध्यान दें,, गंभीर संकट,,रानीपुर झाल में गुलदार की दस्तक से दहशत, पिछले लगातार दो रातों में कॉलोनियों में घूमता हुआ देखा गया

 




स संपादक शिवाकांत पाठक,,

रिपोर्ट संदीप पाठक,,,

रानीपुर, 8 व 9 मई: बीते दो दिनों में गुलदार (तेंदुआ) की रानीपुर झाल क्षेत्र में दस्तक से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 8 और 9 मई की रात को गुलदार को आनंद विहार कॉलोनी, शक्ति विहार कॉलोनी और रानीपुर झाल क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय यह जंगली जानवर कई बार गली-मोहल्लों में दिखाई दिया, जिससे लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हो गए। स्थानीय निवासी कप्तान रावत ने मोबाइल में इसकी हल्की झलक भी कैद की है, जिसे अब सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है, और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, लेकिन रिहायशी इलाकों में गुलदार का आना चिंता का विषय है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!