कप्तान हों तो ऐसे हों,,,ईमानदारी के जज्बे को हरिद्वार पुलिस का सलाम,,!हरिद्वार,,!

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,,


( कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया रिक्शा चालक को सम्मानित आम नागरिकों के लिए बताया प्रेरणादायक उदाहरण )



एक ओर कड़े अनुशासन के चलते अपराधियों में खौफ पैदा कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजनें वाले एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल ने यह साबित कर दिखाया कि उनकी दृष्टि उन ईमानदार लोंगो पर भी रहती है जो इस घोर कलियुग में रिक्सा चला कर भले ही अपने परिवार कर भरण पोषण करतें हों लेकिन उनका जमीर अभी जिन्दा है,, उनके मन में लालच  का अंकुर नहीं जमा,, ज़ेवर और नगदी से भरा बैग पुलिस के सुपुर्द करने वाले रिक्सा चालक की ईमानदारी ने श्री डोभाल के अंतर्मन को झझकोर कर रख दिया और उन्होंने रिक्सा चालक को बुला कर उसकी पीठ थप थपाई साथ ही उसे पुष्प माला पहना कर कुछ धन राशि भेंट कर उसका मनोबल बढ़ाया,, ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैँ,, इस श्रेष्ठ कृत्य की सभी लोग सराहना कर रहें है,,,


पंजाब से आए यात्री का गहने, मोबाइल व नगदी रखे बैग को सकुशल पुलिस के माध्यम से उसके स्वामी तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल बने रिक्शा चालक शिव सागर शाह को आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस कार्यालय बुलाकर फूल माला पहनाकर तथा नगद धनराशि देकर पुरुस्कृत करते हुए शिव सागर की पीठ थपथपाते हुए इसी प्रकार से यात्रियों की ईमानदारी के साथ सहायता हेतु प्रेरित किया गयाl


पुरुस्कार पाकर प्रसन्नचित्त श्री शिवसागर शाह द्वारा सम्मानित करने के लिए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा खोए हुए सामान को उसके मालिक को लौटाना हर सभ्य नागरिक की जिम्मेदारी बताया गया।


विज्ञापन 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!