दानवता,,मांगने पर खर्चे के लिए पैसे न मिलने पर कलयुगी बेटे ने माँ पर किया हमला,!




स संपादक शिवाकांत पाठक,,

(  शाबास हरिद्वार पुलिस जान से मारने की नीयत से अपनी मां के गले पर किया तलवार  से वार  हरिद्वार पुलिस ने भेजा जेल) 

( जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है घायल मां, अस्पताल में चल रहा है इलाज पिता    की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोचा )




कोतवाली मंगलौर के ग्राम ताशीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जहां बेटे ने अपनी मां से खर्चे के लिए पैसे मांगे लेकिन पैसे न होने की वजह से मां जब बेटे की मांग पूरी न कर पायी तो नाराज बेटे ने जान से मारने की नीयत से तलवार से गले पर वार कर अपनी मां को गंभीर रुप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।  दिनांक 02-05-25 को गंभीर रुप से घायल महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर कथित कलयुगी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वादी ने बताया कि उनकी पत्नी जिंदगी व मौत के बीच में जूझ रही है।


हृदय को द्रवित करती इस घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किए जाने के आदेश दिए गए। गठित टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा दिनांक 09.05.2025 को आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर रुड़की कारागार में दाखिल कर दिया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।


*विवरण आरोपित-*

संजीवन पुत्र लोकेश निवासी ताशीपुर मंगलौर 


*पुलिस टीम-*

1- उ.नि. बजिंदर सिंह

2- हे.कां. सुदेश अग्रवाल

3- हे.कां. अशोक

4- कां. तेजपाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!