रात भर ट्रम्प ने समझाया,,भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।
स सम्पादक शिवाकांत पाठक,,
इतिहास गवाह है भारत ने आज तक शक्ति के मद मे आकर कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया,, लेकिन यह भी सत्य है कि जब भी भारत को किसी ने नाजायज रूप से सताया या अपनी शक्ति का अधिकृत प्रदर्शन किया तो भारत ने सदैव मुँह तोड़ जबाब दिया है और ऐसा जबाब कि शत्रु होने पर भी उसने भारत के साहस पराक्रम मानवता, की प्रशंसा की है,,, ऐसे अनेकानेक उदाहरणों से इतिहास भरा पड़ा है,,,
अब पढ़िए क्या हुआ भारत पाक के बीच,,,
यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'
भारत के विदेश सचिव बोले- सीजफायर हुआ ट्रंप के बयान के 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ के लिए आए। 42 सेकेंड में अपनी बात खत्म की और चले गए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के DGMO ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार दोपहर 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वे 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।
पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, 'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें