कंगाल पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिया 1 बिलियन डॉलर का ऋण?🤣🤣🤣
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
रिपोर्ट संदीप पाठक,,
भारत-पाकिस्तान युद्ध जैसी स्थिति में था,, और इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर के ऋण की सहमति दे दी है. भारत ने इस ऋण का विरोध आईएमएफ के सामने किया, क्योंकि भारत का तर्क यह है कि कंगाली के कगार पर खड़े होने के बावजूद पाकिस्तान लोन के पैसों का दुरुपयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करेगा. आईएमएफ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के 25 सदस्यों ने भारत की बात तो सुनी, लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके आवेदन को स्वीकार कर लिया. चीन और सऊदी अरब के समर्थन की वजह से पाकिस्तान को यह ऋण मिला है. इस दोनों देशों ने पाकिस्तान को काफी ऋण दिया है, उन्हें उम्मीद है कि आईएमएफ से लोन मिलने के बाद वे उनका ऋण चुका देंगे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें