सम्पादक शिवाकांत पाठक,, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, शबाली गुरुंग खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय अण्डर-14 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया, जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक नौटियाल पार्षद नवोदय नगर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अंशुमन ने प्रथम, चेतन कुमार ने द्वितीय तथा सक्षम द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में अमन कुमार प्रथम, रवि द्वितीय और जैश पाल तृतीय रहे। लम्बी कूद में चेतन कुमार ने पहला, देव ने दूसरा तथा शिवम कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, शिवम कश्यप द्वितीय और देव तृतीय रहे। गोला फेंक में प्रियां...