संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 हरिद्वार एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं,,!हरिद्वार,!

चित्र
नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवम वार्ड नम्बर 13 के सभासद दीपक नौटियाल की ओर से हार्दिक शुभकामनायें,, स संपादक शिवाकांत पाठक,,  नवोदय नगर के प्रबुद्ध शाली नागरिकों गणमान्य व्यक्तियों उद्योगपतियों ने वार्ड नंबर 13 नगर वासियों एवं हरिद्वार वासियों, प्रदेश वासियों को नूतन वर्ष की पावन बेला पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि  नववर्ष आप सभी के जीवन में नई उम्मीदें नई अभिलाषाएं नए सपने लेकर आए साथ ही निराशा के अंधकार से सदैव आप सभी लोग दूर रहे आशा और उम्मीद सफलता आप सभी के चरण चूमती रहे उन्होंने कहा कि आप सभी लोग पुराने गिले शिकवे मिटाकर नए वर्ष में आपसी प्रेम सौहार्द को कायम रखते हुए एक दूसरे के साथ मिलजुलकर काम करने की परंपरा को कायम रखने का प्रयास करेंगे यही हम सभी की अभिलाषा है, साथी नई पीढ़ी को नया मार्गदर्शन करते हुए पाश्चात्य सभ्यता से बाहर आकर भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण सभ्यता मानवता संस्कार प्रदान करने हेतु प्रयासरत रहेंगे यही आशा के साथ पुन:, आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें, सचिन त्यागी,, त्यागी एसोसिएट्स बंधु की ओर से हार्दिक शुभकामनायें,, उड़ान पब्लिक स्क...

ब्राइट ब्रदर्स लिमिटेड कम्पनी में सब्जी विक्रेता के पैसों में घपलेबाजी,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, हरिद्वार सिडकुल स्थिति ब्राइट ब्रदर्स कम्पनी में कैंटीन हेतु ठेकेदार प्रदीप के माध्यम से एक लाख 70 हजार की सब्जी देने के बाद पचास पचास हजार के दो चैक दिए गये जो की बाउंस हो गये, भुक्त भोगी एक गरीब दुकानदार है, एवम उसने अपनी आप बीती   मिडिया द्वारा चलाये जा रहे कौन करेगा समाधान कार्यक्रम में बताई जिसे प्रमुखता के साथ लेते हुए वी एस इंडिया न्यूज़ चैनल एवम दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र भारत सरकार से मान्यता प्राप्त द्वारा प्रकाशित एवम प्रसारित किया गया,,जिला प्रशासन से मांग है कि उपरोक्त सब्जी विक्रेता के शेष पैसे शीघ्र ही उपरोक्त ठेकेदार से दिलवाये एवम कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये ताकि  आइंदा गरीबो का शोषण न हो सके,!

पुलिस पूरी तरह मुस्तैद,,अभेद सुरक्षा के बीच होगा नए साल का स्वागत, जिले में सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, *SSP ने VC के जरिए अधीनस्थों को दिए कड़े निर्देश* *एसएसपी की अफसरों को दो टूक, सुरक्षा में चूक हुई तो जवाबदेही तय* *नए साल की पूर्व संध्या पर जिले में कड़ा पहरा, सड़कों पर तैनात होगी भारी पुलिस फोर्स* *हुड़दंगी हो जाए सावधान, नए साल पर जश्न के नाम पर काटा हंगामा तो पुलिस सिखाएगी कायदे-कानून*  *पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात अपने-अपने क्षेत्र की संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान* *होटलों से लेकर चौराहों तक पुलिस का पहरा, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को दी अंतिम धार*  *जारी यातायात प्लान क़ो निर्धारित समय पर किया जाए लागू, यातायात  प्लान का पालन नहीं करने वालों पर हो तत्काल कार्यवाही* आगामी नव वर्ष (New Year 2026) के आयोजनों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए SSP हरिद्वार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक ली। एसएसपी हरिद्वार द्वारा जश्न के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों, स्टंटबाजों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्दे...

अपनी ख़ास पहचान बनाने में कामयाबी का परिचम लहरा रहे हैँ अभय पाल,!रोशनाबाद हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,  दिलो दिमाग़ में समाज एवम राष्ट्र की सेवा का जूनून, और जन समस्याओ के समाधान हेतु अनोखा जज्बा रखने वाले महान समाज सेवी का जो भी चेहरा उभर कर आज  आम जन मानस के हृदय पटल  में सामने आ रहा,, वे हैँ अभय पाल,, अभय का अर्थ ही है जिसे डर ना हो निडर हो,, साहसी हो,, और नेक काम, सभी के लिए अच्छी सोच ही निडर होने की पहचान साबित होती है,, तालाब का सौंदर्ययी करण हो या  नाली सड़को की गंदगी हो अपने विवेक से सभी समस्याओ का समाधान करने वाले अभय पाल आज जनता के दिलों में राज कर रहे हैं,,

हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक *20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया था गिरफ्तार* *विभागीय मंत्री डा. रावत की चेतावनी, अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं* देहरादून, 29 दिसम्बर 2025 हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में विजीलेंस टीम द्वारा रिश्वत प्रकरण में रंगेहाथों गिरफ्तार किये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ पर शासन ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन अपील नियमावली) 2003 तहत विभागीय कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जिसकी संस्तुति विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दी गई। शासन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को हस्तांतरित कर दिया है, ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।  विद्यालयी शिक्षा विभाग में कतिपय कर्मचारी अनुशासन को ताक पर रखकर विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब सरकार आरोपी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड़ में नहीं है। इसी कड़ी में हरिद्वार के बहादराबाद में विजीलेंस टीम द्वारा 20 हजार के रिश्वत मा...

लक्सर गोलीकांड की निष्पक्ष जाँच के लिए SSP हरिद्वार का बड़ा कदम, SIT का किया गठन,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( क्षेत्राधिकारी नगर(हरिद्वार) के नेतृत्व में गठित SIT, हर एंगल से करेगी  गहन जाँच ) ( पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध ) विगत दिनों लक्सर में गोलीकांड संबंधी गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष जाँच टीम (SIT) का गठन किया गया है। एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले की प्रत्येक पहलू से निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं सही जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जाँच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर(हरिद्वार) S.S नेगी को सौंपी गई है, जिनके नेतृत्व में गठित SIT द्वारा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से जाँच कर समय से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।  SIT टीम में SI मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष पथरी ,⁠ SI अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष बहादराबाद⁠, SI विपिन कुमार कोतवाली लक्सर ,⁠HC विनोद कुंडलिया कोतवाली लक्सर., ⁠Ct- महिपाल CIU यूनिट (रुड़की) शामिल रहे,!

ना परिवार के साथ क़ोई त्यौहार न बच्चों का प्यार फिर पुलिस का ही क्यों तिरस्कार,,?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,! बात हम अपने भारत की करते है जहाँ व्यंग और अलाचनाओं के साथ ही विरोध का भी सबसे अधिक शिकार पुलिस को होना पड़ता है,, लाजिमी है क्यों की जो वास्तव में कार्य करता है उसका विरोध होना ऐतिहासिक परम्परा है वह स्वयं भगवान ही क्यों न हो,, वरना  अयोध्या नरेश राजा राम पर जनता टिप्पणी नहीं करती,, अब आते है वास्तविक चर्चा पर तो आप खुद बताये कि आपके दरवाजों पर लटकते ताले क्या आपके घर की सुरक्षा कर सकते,,?,, नहीं,, ताले चोरो के लिए नहीं होते, आपकी सुरक्षा पुलिस करती है हहर पर हर क्षण,, क्योकि आप कभी भी घोर मुसीबत में जिला प्रशासन के जिम्मेदारो को फोन करना और जब रिसीव न हो तो 112 पर कर देना दूध का दूध पानी का पानी आपके सामने होगा आपकी उस मुश्किल घड़ी में पुलिस आपके सामने होगी,,इनका अपना क़ोई घर परिवार नहीं होता,, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा  की जिम्मेदारी ही इनका मुख्य उद्देस्य होता है,, यें लोग त्यौहार अपने घर में नहीं आप सभी के साथ मनाते है इसलिए  मानवता के नाते आपका भी फ़र्ज बनता है कि आप इनकी मदद करें न कि उपेक्षा, निंदा,, क्यों कि वर्दी के अंदर छिपी मानवीयता ...

जब तलक हिमालय का प्रहरी बन खड़ा हमारा हर जवान,,

चित्र
 तब तक है सबकी आजादी, तब तक है सबकी आन बान,, तब तक अभिव्यक्ति तुम्हारी है, तब तक ही भारत है महान,, जब तलक हमारे भारत की सीमायें सुरक्षित रहती हैँ,, जब तलक हिमालय का प्रहरी बन खड़ा  हमारा हर जवान,, इतिहास सदा दुहराता है भारत की गौरव गाथाएँ,, सावित्री हो या अनुसूईया सब थीं भारत की माताएँ,, इस मातृ भूमि पर जब जब भी अनजाने में विपदा आई, तब लाज बचाने भारत में आई हरदम लक्ष्मी बाई,, जब जब भारत की धरती पर अन्याय और अत्याचार हुआ, तब तब इस पवन धरम भूमि पर ईश्वर का अवतार हुआ,, स्वरचित मौलिक रचना, स संपादक शिवाकांत पाठक  हरिद्वार उत्तराखंड

ऑपरेशन कालनेमी सी एम धामी के स्पष्ट निर्देश, देवभूमि में ढोंग नाकाबिले बर्दास्त,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( न गुरु का पता न धर्म की जानकारी निकल पड़े कमाई के चक्कर में,, फंस गये पुलिस के चक्रव्यूह में  ढोंगी बाबाओ के लिए हनुमान साबित हो रही है हरिद्वार पुलिस,,) ( धार्मिक आस्था का फायदा उठा रहे ढोंगियों पर हरिद्वार पुलिस का वार  ) ( क्राइम मीटिंग में मिली खुराक, पूरे जिले में चला ताबड़तोड़ अभियान ) ( अलग अलग टीमों की छापेमारी में अब तक कुल 105 कालनेमी गिरफ्तार ) एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए कड़े दिशा निर्देशों का नतीजा जनपद में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में नजर आ रहा है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में ऐसे कुल 105 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर आमजन का शोषण कर रहे थे।  विवरण निम्नवत है- कोतवाली नगर हरिद्वार- 1-विष्णु दास पुत्र कृपा राम निवासी-रोहलकी किरनपुर बहादराबाद हरिद्वार, हाल पता- चण्डीघाट हरिद्वार उम्र-55 वर्ष 2-रमेश कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी-ग्राम घडियाप्रसाद जिला दरभंगा बिहार, हाल पता- शालीग्राम घाट खडखडी हरिद्वार उम्र 65 वर...

मृत्यु की जाँच हो,,हरिद्वार जिला अधिकारी को लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन, !हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, उत्तराखंड लेखपाल संघ के अनुज यादव जिलामंत्री  एवम देवेश घिल्डियाल  जिलाध्यक्ष,,ने स्व० श्रीमती मोनिका भाटे, राजस्व उप निरीक्षक के परिवार को न्याय दिलाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी,हरिद्वार को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 25.12.2025 को तहसील हरिद्वार में कार्यरत महिला राजस्न उप निरीक्षक श्रीमती मोनिका भाने की रूडकी स्थित डा० शिरोमणि हॉस्पिटल में प्रसन के दौरान मृत्यु हो गनी है, जिससे इनका परिवार एवं पूरा राजस्व विभाग शोकग्रस्त है। इनके पति श्री पंकज सैनी भी तहसील हरिद्वार में राजस्न उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्त० श्रीमती भाने के पति श्री पंकज सैनी के द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती मोनिका भावे की गर्भावस्था के दौरान समस्त जांच आदि डा० शिरोमणि हॉस्पिटल में ही चल रही थी एवं पूरी गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों द्वारा इनकी समस्त जांच एवं स्वास्थ्य सामान्य बताया गया। दिनांक 25.12.2025 को प्रसव से पूर्व भी श्रीमती भावे का स्वास्थ्य ठीक था, किन्तु प्रसव के दौरान डॉक्टरों को भारी लापरवाही के कारण श्रीमती भावे की मृत्यु हो गयी।...

दो पैग अंदर और बन गया सिकंदर शराब चढ़ी टावर पर,!,थाना पथरी पुलिस,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, पारिवारिक कलह बना तनाव की वजह  और दो पैग मारकर चल पड़े शांति की खोज करने,, ज़मीन पर शोर गुल ना भाया तो चढ़ गये टावर पर नेट की शरण में,, खुद को मुशीबत में डाल पुलिस के लिए भी बना समस्या,, शराब के नशे में  लोगो को लड़ते झगड़ते,, नशे में धुत पड़े तो देखा और सुना था लेकिन एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुँची और सूझबूझ, धैर्य व मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को सकुशल नीचे उतार रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद युवक की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समय रहते की गई पुलिस कार्रवाई से बड़ा हादसा टला लोगों ने तहे दिल से पुरस्कार आभार व्यक्त किया,,!

डायल 112 — हम सबका सहारा,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, आज सुबह रानीपुर मोड़ के पास स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में एक सांभर हिरन का बच्चा आ जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय निवासियों द्वारा तत्काल Dial 112 पर सूचना दी गई। मामला वन विभाग से संबंधित होने के बावजूद, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा सांभर के बच्चे को सुरक्षित रूप से संभाला। इसके उपरांत वन विभाग को सूचित किया गया, जिनकी टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सांभर के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे अपने साथ ले जाया गया। 👉 👍पुलिस की तत्परता एवं नागरिकों की जागरूकता से एक वन्य जीव की जान सुरक्षित रह सकी।

हरिद्वार स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में अनमोल पाठक की टीम सेकेण्ड स्थान पर,,!हरिद्वार,!

चित्र
 शिक्षा ही संस्कार देती है और संस्कार मनुष्य का भाग्य निर्माण करते है,, इसी कड़ी मे आज रोशनाबाद स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में आर्यन हेरिटेज स्कूल  क्लास 12 के  छात्र अनमोल पाठक की फुटवाल टीम ने तीन टीमों को पराजित कर मैडल प्राप्त कर हरिद्वार धरम नगरी एवम स्कूल का गौरवशाली इतिहास रचा,, वी एस इंडिया न्यूज़ दौनिक विचार सूचक समाचार पत्र भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परिवार की ओर से युवा शक्ति को बधाई,, 🙏🙏🙏🙏🙏👍👍👍👍🌹🌹🌹🌹

भयानक कलियुग ने दी दस्तक, बेटे ने माँ और बाप को आरी से काट कर लाश के टुकड़े बोरियो में रख बहाये नदी में,!जफराबाद जौनपुर!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह कुशल गोताखोर और नाविकों की सहायता लेते हुए आरोपी की निशानदेही पर कुल चार जगहों पर गोमती नदी के बीचों बीच जाल डालकर मृतक श्यामबहादुर और उनकी पत्नी का बबिता का शव के अवशेष को ढूढंती रही। इस दौराना आरोपी बेटा भी पुलिस के साथ नाव पर रहा।  अहमदपुर गांव के इकलौते इंजीनियर बेटे अम्बेश कुमार  ने  पिता श्यामबहादुर और माता बबिता देवी की बीते  8 दिसंबर को  सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी ।  आरोपी बेटे ने माता पिता के शवों को आरी से काटकर शव के टुकड़ो और अवशेष 7 बोरियो में भरकर कार से गोमती नदी के बेलांव घाट पहुंचा।  उसने बारी बारी से सभी बोरियो नदी में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी इन्जीनियर बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधऱ पुलिस विवेचना करती रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के 8 घंटे के लिये पुलिस रिमांड पर लेते हुए उसकी निसानदेही पर सुबह के 9 बजे से ही बेलांव घाट और उसके दोनों तरफ मोथहां पम्प कैनाल, बीबीपुर घाट तथ...

पेसी पर ले जाये जा रहे कुख्यात अपराधी पर आधाधुंध फायरिंग,,!

चित्र
  ( अपराधी के साथ दो सिपाही भी घायल ) हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पेशी पर लाए जा रहे कुख्यात अपराधी पर फायरिंग की।रुड़की जेल से स्पेशल वाहन के जरिए लक्सर कोर्ट ले जाए जा रहे अपराधी विनय त्यागी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह घायल हो गया।फायरिंग की चपेट में सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस नाकेबंदी और सुरक्षा इंतज़ामों के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहेघटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज की।👇👇👇

जब हनुमान बन ज़मीन को संजीवनी बूटी की तरह दूसरी जगह ले गया टी एच डी सी,,!देहरादून,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से  आम जन मानस की  मांग,,, पुनर्वास पट्टा घोटाला की सी बी आई जाँच हो,,) आपने सुना होगा कि हमारे देश में जिन्दा लोंगो को प्रशासन द्वारा  कागजो में मृत घोषित कर दिया जाता है, फिर वे एड़ी से चोटी तक भी जोर लगा लें लेकिन उन्हें खुद को जिन्दा साबित करना बेहद मुश्किल क़ाम होता है,, ठीक उसी तरह से एक हैरत अंगेज करनामा कोंग्रेसी मानसिकता के प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर टी एच डी सी के जिम्मेदार कर्मियों ने कर दिखाया  सबसे पहले तो उनके साहस उनके जज्बे को नमन करता हूँ जिन्होने वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम सबका साथ सबका विकास जैसी सराहनीय पहल पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए  सरकारी कर्मचारी होने पर भी ऐसा दुस्साहस किया,, ( दुस्साहस 👇 ) कोंग्रेसी प्रॉपर्टी डीलर निवासी ज्वालापुर वर्तमान ऑफिस नवोदय नगर,, के इशारे पर रामचंद्र नौटियाल के नाम एक पट्टे का आवंटन टिहरी पुनर्वास द्वारा किया गया,, और एक किसान की पैतृक कृषि भूमि पर डीलर द्वारा पुनर्वास विभाग से जारी नोटिस उस किसान की ज़मीन पर बने मकान पर अपने सा...

बहुत ही दर्दनाक दुःखद घटना 😭

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, मथुरा में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं।  उनमें कुल 70 लोग सवार थे। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों में जले हुए और कटे हुए मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने इन अंगों को 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर एकत्र किया है, जिनकी पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज सुबह हुआ यह भीषण हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। इस रोडवेज बस की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है—बस में कुछ भी शेष नहीं बचा। इस दुर्घटना में 8 बसें और 3 अन्य वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद सभी में आग लग गई। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 10 लोग आग में जलकर कंकाल बन गए, जबकि केवल 3 मृतकों की पहचान हो पाई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसों के दरवाज़े लॉक थे। जो लोग किसी तरह खिड़कियों से बाहर कूद पाए, वही अपनी जान बचा सके, बाकी लोग बसों के अंदर ही फँसकर जल गए। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल सभी लोगों को शीघ्र स...

पुनर्वास का सच,,आपदा में भी अवसर खोज लेते हैँ रंग बिरंगे कागज के टुकड़ो के लालची,,!

चित्र
  ( ओजस्वी मुख्यमंत्री उत्तराखंड से मांग है की इस मामले पर सी आई डी जांच कराये,, ताकि बेघर पहाड़ वासियों को उनका आसियाना और कृषि योग्य भूमि मिल सके, दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नम्बर 13 ,) स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( पहाड़ो से पलायन की रणनीति और अवसर वादियों की बल्ले बल्ले, देवेंद्र प्रजापति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिव सेना ,) टिहरी बांध परियोजना की शुरुआत 1949 में एक योजना के रूप में हुई, जिसके बाद 1961 में प्रारंभिक जांच हुई और 1972 में इसका डिज़ाइन तैयार हुआ, फिर 1978 में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन बाद में देरी हुई, और 1988 में टिहरी जलविद्युत विकास निगम (THDC) का गठन किया गया, अंततः जुलाई 2006 में बिजली उत्पादन शुरू हुआ।  परियोजना का विकास: 1949: भागीरथी नदी पर एक बड़ी भंडारण परियोजना के रूप में परिकल्पना की गई। 1961: जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में प्रारंभिक जांच पूरी हुई। 1972: 600 मेगावाट के बिजली संयंत्र के साथ डिज़ाइन को मंजूरी मिली। 1978: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन वित्तीय और पर्यावरणीय कारणों से देरी हु...

मल्ला गांव में भालू घरों की छतों और आंगन में घुस रहे हैं वन विभाग मौन,!उत्तरकाशी :!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( वन विभाग का मौन तमाम सवालों को दे रहा है जन्म,, हर तरफ खौफ का मंडराता साया,,) जनपद में भालुओं की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में घुस रहे हैं….जिससे लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में हाल ही में एक भालू और उसके दो बच्चे घर में घुस गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू और उसके बच्चे घर में भोजन ढूंढते और लड़ते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालुओं के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पूर्व में भालुओं के भय से जंगल में दो महिलाओं की मौत भी हुई थी। इसके अलावा, भालू ग्रामीणों की छानियां और मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण गंगा सिंह रावत धाम सिंह और अन्य ने बताया कि भालू पिछले कई दिनों से गांव के आसपास मंडरा रहा था और अब उसकी हरकतें सीधे आबादी तक पहुँच गई हैं। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भालुओं से निजात दिलाने की मांग की। प्रभागीय वना...

इंसानी जिंदगियों पर मंडराता खतरा,, अन्ना प्रथा भविष्य में किसी अनहोनी का संकेत,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, ( सोशल मिडिया पर  अहले वतन न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित लावारिस जानवरो की खबर वास्तव में एक अहम मुद्दा है जिसपर सरकार को गंभीरता के साथ कार्यवाही करना चाहिए,,)  संपूर्ण हरिद्वार में अन्ना प्रथा के चलते लावारिस जानवरों का आतंक है,,  आईये  बात करते हैं कि जानवर लाबारिश है या बारिश पूरी जानकारी हासिल करने के बाद जो तत्व सामने आए हैं वे चौंकाने वाले हैं सिडकुल हो या फिर ज्वालापुर कनखल  हो या जगजीतपुर हरिद्वार,, पीठ बाजार मैदान हो या नवोदय नगर या फिर केबिन केयर कंपनी चौक सभी जगह घूमते हुए अन्ना जानवर किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रहे हैँ, इसके जिम्मेदार जानवर नहीं बल्कि इन जानवरों के वे मालिक हैं जो सिर्फ इन जानवरों की कमाई खा रहे हैं लेकिन कौन हैं,, जो इन अपने पालतू जानवरों से कोई सरोकार नहीं  रखते,, यदि सोचा जाए तो इन जानवरों को अपने मालिक की निगरानी की आवश्यकता होती है क्योंकि जानवर वास्तव में एक परिवार का भरण पोषण करने के लिए एक कुशल भूमिका निभाते हैं लेकिन जब अंदर से मानवता मर जाती है तो हमें सिर्फ लाभ दिखता है हमें कितना लाभ क...

सावधान,,पतंजलि का लाल मिर्च पावडर असुरक्षित, वाह ये कैसा स्वदेशी,,?,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, नई दिल्ली: उत्तराखंड स्थित पतंजलि फूड्स की निर्माण इकाई में निर्मित लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना असुरक्षित घोषित किया गया, यह जानकारी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में दी. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने एक लिखित उत्तर में कहा, ‘वर्ष 2024–25 में मसालों पर चलाए गए सैंपलिंग अभियान के दौरान उत्तराखंड स्थित पतंजलि फूड्स की निर्माण इकाई से लिया गया लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना असुरक्षित पाया गया, क्योंकि उसमें पाए गए कीटनाशक अवशेषों का स्तर निर्धारित अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) से अधिक था.’ उन्होंने बताया कि परीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित प्राधिकरण ने रिकॉल आदेश जारी किया, जिसके बाद संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक (एफबीओ) ने प्रभावित उत्पाद को बाजार से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अमूल ब्रांड के किसी भी उत्पाद का कोई नमूना खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों में निर्धारित मानकों के विरुद्ध असुरक्षित नहीं पाया गया है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) क...

वर्तमान में निरंतर विकास की ओर बढ़ते हुए कदम कहीं विनाश का संकेत तो नहीं हैँ,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,  विकास की आंधिया मानव सभ्यता को उड़ा कर इस मुकाम तक ले आएँगी शायद हमारे पूर्वजो, ऋषि मुनियों, मनीषयों, ने कभी सोचा भी न होगा,, जिन फिरंगियों के खिलाफ हमारे वतन को आजादी दिलाने वाले जाबाजों ने जान हथेली पर रख कर अपनी कुर्बानियां दीं आज उसी वतन में, धीमे धीमे हिंदी विलुप्त होती नजर आ रही है,, हमारे पाठ्यक्रम से हमारे पूर्वज पुस्तक,, हिंदी बाल पोथी, जैसी किताबें कब और कैसे गायब हुई यह बात हमारे बुधजीवी और जिम्मेदार भी नहीं समझ पाए,,आज परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण पाठ्यक्रम ही सी बी एस सी बोर्ड में तब्दील हो गया और हम विकास की उन उचाईयो को छूने लगे, जिसने हमारी प्राचीन सभ्यता एवम संस्कृति की जड़ो को हिला कर रख दिया,, हमको तब गर्व महसूस होता है जब अंग्रेज़ी महिलाये और पुरुष भारत में आकर भारतीय सभ्यता के अनुयायी हो जाते लेकिन तब हमको चोट पहुँचती है जब हमारे देश में अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा दिया जाता है, आपके सामने एक उदाहरण प्रस्तुत है,, हमारे यहां हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट मे अंग्रेजी मे ही वाद दायर होता है क्यों,? आज वर्तमान में निरंतर विकास की ओर  बढ़ते हुए कद...

पट्टे की भूमि पर जे सी बी से खुदाई क्यो सी डी ओ साहब संज्ञान लें,!

चित्र
  सुशासन के विरुद्ध षड्यंत्र,,, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में बीते दिन गांव के कुछ खुरापाती एवम माहौल ख़राब करने वाले लोगों द्वारा   एस डी एम कि शय पर पट्टे की भूमि को जेसीबी द्वारा खोदकर तालाब कर दिया गया है,,और तालाब को चमत्कारिक ढंग से गायब कर दिया गया,, आपको बता दे कि वर्ष 2015 में नईम पुत्र इब्राहिम को आवंटित हुआ था जिसका खसरा नंबर 1017 का रकबा 0.0615 हैक्टेयर भूमि है जो वर्तमान खतौनी में भी नाम दर्ज है जिसका एक वाद मान्य न्यायालय एडीएम हरिद्वार के न्यायलय में वर्तमान में भी विचारधीन है,, लेकिन फिर भी एस डी एम साहब का कहना है कि मुकदमा पत्ताधारको के हित में हुआ तो मै विरोध करूँगा,, ऐसा क्यों,, एस डी एम साहब क्यो दिलचस्पी ले रहे है यह बात जनता के बीच चर्चा का विषय है, उक्त पट्टे की आकृति गड्ढे की तरह दिखाई देती है जबकि उक्त पट्टा राजस्व अभिलेखों में आबादी दर्ज है गांव के कुछ खुरापाती व्यक्तियों द्वारा पट्टे की भूमि को दो दो जेसीबी द्वारा खोदकर तालाब की आकृति में तब्दील कर दिया गया है और उसमें गांव का पानी भर दिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कोई ...

ये है सच,,डी एम मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में नवोदय नगर एवम धरम नगरी में चला स्वक्षता मिशन,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( कुछ तथाकथित लोग इसका श्रेय लेते हुए राजनीति की रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे है,,  ,,) ( धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 26वें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी ) ( जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।,) ( जनपद की ३५ पेयजल परियोजनाओं के परिसर में आज भी चलाया गया विशेष सफाई अभियान ) ( जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे है निगरानी ) ( मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य। ) हरिद्वार 14 दिसंबर 2025        मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ , सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करे।   ...

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,   दिनांक 13/12/25 को सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग /शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान रावली महदूद जाने वाला रास्ते के पास से अभियुक्त राहुल सिंह को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 622/25  धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम राहुल सिंह पंजीकृत किया गया।     गिरफ्तार अभियुक्त गण 1.  राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जो मोहल्ला चाव मंडी गंगनहर जनपद हरिद्वार हाल पता मदन गिरी का मकान महादेवपुरम सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। *बरामदगी का विवरण*  1. बरामदगी रुपए 1180/ व सट्टा बुक पैन पुलिस टीम में ,,   हेड कांस्टेबल 101 सुनील सैनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। ,, कांस्टेबल 09 रोहित कुमार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार शामिल रहे,!  

स्कूलों की बसों की सुरक्षा पर एस एस पी का शख्त रुख,,!

चित्र
 स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( स्कूल वाहन सुरक्षित… तो बच्चों का सफ़र भी सुरक्षित ) ( आपके बच्चों की मुस्कान… हरिद्वार पुलिस की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी ) SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संचालित स्कूल वैन, ऑटो एवं बसों की सतत चैकिंग हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए वाहनों के संचालन से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टर का वेरिफिकेशन, फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता, सीटिंग क्षमता, स्पीड लिमिट, फ़ायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक नियमों की गहन जांच की गई। उद्देश्य केवल एक—हर बच्चे की सुरक्षित स्कूल यात्रा। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों से बेहद सहज और मित्रवत माहौल में बात की। उनसे यह जाना गया कि ड्राइवर अंकल व कंडक्टर अंकल उन्हें किस प्रकार व्यवहार करते हैं तथा क्या वे यात्रा के दौरान स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चों ने पूरी निश्चिंतता के साथ अपनी बातें पुलिस टीम के साथ साझा कीं और पुलिस अंकल की उपस्थिति में स्वयं को सुरक्षित व आश्वस्त महसूस किया। इस संवाद से बच्चों में सुरक्षा...

एस एस पी हरिद्वार के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस अलर्ट,बसों पर निगरानी,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( स्कूल वाहन सुरक्षित… तो बच्चों का सफ़र भी सुरक्षित ) ( आपके बच्चों की मुस्कान… हरिद्वार पुलिस की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी ) SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संचालित स्कूल वैन, ऑटो एवं बसों की सतत चैकिंग हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए वाहनों के संचालन से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टर का वेरिफिकेशन, फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता, सीटिंग क्षमता, स्पीड लिमिट, फ़ायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक नियमों की गहन जांच की गई। उद्देश्य केवल एक—हर बच्चे की सुरक्षित स्कूल यात्रा। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों से बेहद सहज और मित्रवत माहौल में बात की। उनसे यह जाना गया कि ड्राइवर अंकल व कंडक्टर अंकल उन्हें किस प्रकार व्यवहार करते हैं तथा क्या वे यात्रा के दौरान स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चों ने पूरी निश्चिंतता के साथ अपनी बातें पुलिस टीम के साथ साझा कीं और पुलिस अंकल की उपस्थिति में स्वयं को सुरक्षित व आश्वस्त महसूस किया। इस संवाद से बच्चों में सुरक्ष...

गुरु-शिष्य परम्परा में ही किसी शिष्य का विकास हो सकता है। सचिन त्यागी,,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,,  उसमें कुछ अनुभवी आंखें, उसकी योग्यता/क्षमता/गुणवत्ता को पहचान कर उसे निखारने की कला रखती हैं।‌ अन्यथा मैकाले की शिक्षा पद्धति तो रेडिमेड नौकरशाह तैयार कर सकती है जिसमें व्यक्ति की शक्ति/क्षमता/गुणवत्ता के नाश के साथ-साथ उसकी आत्मा तक को कुचल-मसल दिया जाता है। ध्यान रहे कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में एक विलक्षण प्रतिभा का धनी है और वह उसी में निखर सकता है। कौआ भी अपनी प्रकृति में जीवन्त हो सकता है लेकिन मोरपंख लगाकर, उसे मोर नहीं बना सकते। यदि हम ऐसा कोई प्रयास करेंगे तो वह मोर तो कभी बन नहीं पायेगा, कौआ भी बने रहने से वंचित रह जायेगा। अभी हाल ही में एक परिवार ने, अपने पढ़ाई में औसत बच्चे को आईएएस बनाने की सनक में, साधारण कामगार/क्लर्क तक बनने की उसकी क्षमता छीन ली। आईएएस वह बन नहीं पाया और छोटे पद को हीनता से देखते हुए ऐसा समझें कि 'न घर का रहा न घाट का'। हमें पालते हुए अपने बच्चे की समस्त क्षमताओं का ध्यान रखते हुए ही उसका उत्साह बढ़ाना चाहिए। यही काम कभी हमारे गुरूकुलों में होता था। यदि हम गुणों के पारखी नहीं हैं तो अपनी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति हेत...