भयानक कलियुग ने दी दस्तक, बेटे ने माँ और बाप को आरी से काट कर लाश के टुकड़े बोरियो में रख बहाये नदी में,!जफराबाद जौनपुर!



स संपादक शिवाकांत पाठक,,

स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह कुशल गोताखोर और नाविकों की सहायता लेते हुए आरोपी की निशानदेही पर कुल चार जगहों पर गोमती नदी के बीचों बीच जाल डालकर मृतक श्यामबहादुर और उनकी पत्नी का बबिता का शव के अवशेष को ढूढंती रही। इस दौराना आरोपी बेटा भी पुलिस के साथ नाव पर रहा। 

अहमदपुर गांव के इकलौते इंजीनियर बेटे अम्बेश कुमार  ने  पिता श्यामबहादुर और माता बबिता देवी की बीते  8 दिसंबर को  सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी ।  आरोपी बेटे ने माता पिता के शवों को आरी से काटकर शव के टुकड़ो और अवशेष 7 बोरियो में भरकर कार से गोमती नदी के बेलांव घाट पहुंचा।  उसने बारी बारी से सभी बोरियो नदी में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी इन्जीनियर बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधऱ पुलिस विवेचना करती रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के 8 घंटे के लिये पुलिस रिमांड पर लेते हुए उसकी निसानदेही पर सुबह के 9 बजे से ही बेलांव घाट और उसके दोनों तरफ मोथहां पम्प कैनाल, बीबीपुर घाट तथा उसके दूसरी तरफ राजेपुर घाट तक नदी के बीचों बीच जाल डालकर माता के शव और पिता के शव के अवशेष को ढूढंती रही। 

थाना प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि खोजबीन में कुल 15 की संख्या में गोताखोर और कुशल नाविकों की टीम लगायी गयी है। मोथहां पम्प कैनाल से लेकर बीबीपुर, बेलांव तथा राजेपुर सहित चार घाटों पर जाल व कटिया डालकर खोजबीन की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!