बहुत ही दर्दनाक दुःखद घटना 😭

 



स संपादक शिवाकांत पाठक,,



मथुरा में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। 

उनमें कुल 70 लोग सवार थे। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों में जले हुए और कटे हुए मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने इन अंगों को 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर एकत्र किया है, जिनकी पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी।


यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज सुबह हुआ यह भीषण हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। इस रोडवेज बस की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है—बस में कुछ भी शेष नहीं बचा।


इस दुर्घटना में 8 बसें और 3 अन्य वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद सभी में आग लग गई। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 10 लोग आग में जलकर कंकाल बन गए, जबकि केवल 3 मृतकों की पहचान हो पाई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसों के दरवाज़े लॉक थे। जो लोग किसी तरह खिड़कियों से बाहर कूद पाए, वही अपनी जान बचा सके, बाकी लोग बसों के अंदर ही फँसकर जल गए।


ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल सभी लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


ॐ शांति!💐💐💔🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!