ना परिवार के साथ क़ोई त्यौहार न बच्चों का प्यार फिर पुलिस का ही क्यों तिरस्कार,,?
स संपादक शिवाकांत पाठक,!
बात हम अपने भारत की करते है जहाँ व्यंग और अलाचनाओं के साथ ही विरोध का भी सबसे अधिक शिकार पुलिस को होना पड़ता है,, लाजिमी है क्यों की जो वास्तव में कार्य करता है उसका विरोध होना ऐतिहासिक परम्परा है वह स्वयं भगवान ही क्यों न हो,, वरना अयोध्या नरेश राजा राम पर जनता टिप्पणी नहीं करती,, अब आते है वास्तविक चर्चा पर तो आप खुद बताये कि आपके दरवाजों पर लटकते ताले क्या आपके घर की सुरक्षा कर सकते,,?,, नहीं,, ताले चोरो के लिए नहीं होते, आपकी सुरक्षा पुलिस करती है हहर पर हर क्षण,, क्योकि आप कभी भी घोर मुसीबत में जिला प्रशासन के जिम्मेदारो को फोन करना और जब रिसीव न हो तो 112 पर कर देना दूध का दूध पानी का पानी आपके सामने होगा आपकी उस मुश्किल घड़ी में पुलिस आपके सामने होगी,,इनका अपना क़ोई घर परिवार नहीं होता,, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी ही इनका मुख्य उद्देस्य होता है,, यें लोग त्यौहार अपने घर में नहीं आप सभी के साथ मनाते है इसलिए मानवता के नाते आपका भी फ़र्ज बनता है कि आप इनकी मदद करें न कि उपेक्षा, निंदा,, क्यों कि वर्दी के अंदर छिपी मानवीयता के कई उदाहरण सामने आये हैँ,, इनके लिए क़ोई रविवार नहीं है बस आप की सुरक्षा ही इनका मकसद है,,यह सच है की एक माह की सैलरी अधिक मिलती है लेकिन सोचिए इसके बदले सभी को साल में 48 दिनों का रेस्ट भी मिलता है,,
*हरिद्वार पुलिस*
*वर्ष समाप्ति 2025 / नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार किया शहर क्षेत्र का यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी*
*30 तारीख दिसंबर की रात 1200 बजे से प्रभावी हो जाएगा यातायात प्लान*
*हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील यातायात व्यवस्था बनाए जाने में सभी करे सहयोग*
*यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की जाएगी कार्रवाई*
🔹 सामान्य यातायात व्यवस्थाएँ
• यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
• चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्ज़िट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
• चण्डी चौक पर दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू होगी।
• सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन → सिंहद्वार → शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
• टोल प्लाजा पर एक्ज़िट दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा।
• यातायात अधिक होने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।
1️⃣ दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन रूट:
दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार
पार्किंग:
• अलकनन्दा
• दीनदयाल
• पंतद्वीप
• चमकादड़ टापू
अत्यधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट:
नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैम्प
2️⃣ दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से अधिक दबाव पर डायवर्जन
• सहारनपुर → मण्डावर → भगवानपुर → अब्दुल कलाम चौक → नगलाइमरती → लक्सर → सुल्तानपुर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया
• पार्किंग: बैरागी कैम्प
दिल्ली-मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन:
नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → बालावाली → बिजनौर → नजीबाबाद
3️⃣ मुरादाबाद / नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन
(छोटे वाहन) नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → चण्डी चौकी → चण्डी चौक
• पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
(बड़े वाहन) नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन
• पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा
4️⃣ देहरादून / ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन
• देहरादून / ऋषिकेश → नेपालीफार्म → रायवाला → हरिद्वार
• पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
5️⃣ देहरादून/ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन
• नेपालीफार्म → रायवाला → चण्डी चौक → NH-344
6️⃣ देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
• नेपालीफार्म → रायवाला → चण्डी चौक → चण्डी चौकी → श्यामपुर → नजीबाबाद
7️⃣ दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसें
• नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → सुल्तानपुर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया
• पार्किंग: बैरागी कैम्प
8️⃣ दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहन
• नारसन → मंगलौर → अब्दुल कलाम चौक → मण्डावर → मोहण्ड → देहरादून/ऋषिकेश
🚖 *ऑटो / विक्रम डायवर्जन*
• देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे, आगे नहीं जाएंगे।
• ज्वालापुर/बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम देवपुरा → शिवमूर्ति → तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर डायवर्ट होंगे।
• ज्वालापुर की तरफ़ से जाने वाले ऑटो/विक्रम रिक्शा मायापुर फ़ायर स्टेशन सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ BHEL तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
• ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
🅿️ पार्किंग व्यवस्था (थाने के अन्तर्गत)
💢थाना सिडकुल
• पैंटागन मॉल के वाहन मॉल परिसर में ही
• दबाव पर किर्वी चौक से किर्वी फैक्ट्री सर्विस लेन
💢कोतवाली रानीपुर
• शिवालिकनगर: CISF गेट व चिन्मय कॉलेज के सामने मैदान
💢कोतवाली ज्वालापुर
• रानीपुर मोड क्षेत्र भगत सिंह चौक के पास चन्देला क्लीनिक के सामने, हरिहर मंदिर के पीछे ख़ाली स्थान में
• पुराना रानीपुर मोड़: ऋषिकुल मैदान
💢थाना कनखल
• कृष्णानगर/देशरक्षक तिराहा: नहर पटरी के पास ख़ाली पड़े स्थान में पार्क किया जाएगा
💢कोतवाली नगर हरिद्वार
• वाल्मीकि चौक / पोस्ट ऑफिस तिराहा: मायादेवी पार्किंग
समाचारो के लिए संपर्क करें,, 9897145867


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें