मृत्यु की जाँच हो,,हरिद्वार जिला अधिकारी को लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन, !हरिद्वार,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,



उत्तराखंड लेखपाल संघ के अनुज यादव जिलामंत्री  एवम देवेश घिल्डियाल  जिलाध्यक्ष,,ने स्व० श्रीमती मोनिका भाटे, राजस्व उप निरीक्षक के परिवार को न्याय दिलाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी,हरिद्वार को सौंपा ज्ञापन।





ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 25.12.2025 को तहसील हरिद्वार में कार्यरत महिला राजस्न उप निरीक्षक श्रीमती मोनिका भाने की रूडकी स्थित डा० शिरोमणि हॉस्पिटल में प्रसन के दौरान मृत्यु हो गनी है, जिससे इनका परिवार एवं पूरा राजस्व विभाग शोकग्रस्त है। इनके पति श्री पंकज सैनी भी तहसील हरिद्वार में राजस्न उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्त० श्रीमती भाने के पति श्री पंकज सैनी के द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती मोनिका भावे की गर्भावस्था के दौरान समस्त जांच आदि डा० शिरोमणि हॉस्पिटल में ही चल रही थी एवं पूरी गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों द्वारा इनकी समस्त जांच एवं स्वास्थ्य सामान्य बताया गया। दिनांक 25.12.2025 को प्रसव से पूर्व भी श्रीमती भावे का स्वास्थ्य ठीक था, किन्तु प्रसव के दौरान डॉक्टरों को भारी लापरवाही के कारण श्रीमती भावे की मृत्यु हो गयी। श्री पंकज सैनी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त घटनाक्रम के दौरान डा० शिरोमणि हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा रुड़की के सी०एम०एस० डॉ० कंराल को भी बुला लिया गया, जिससे श्रीमती भावे की मृत्यु में डॉक्टरों की लापरवाही होना, और अधिक परिलक्षित हो रहा है। श्रीगती भावे, एक होशियार एवं जिम्मेदार राजस्व उप निरीक्षक थीं। इनकी मृत्यु न केवल इन्के परिवार के लिए बल्कि पूरे राजस्व विभाग के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण श्रीमती मोनिका भावे की मृत्यु होने से इनके परिवार जनों एवं पूरे संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है।


अत. महोदय से निवेदन है कि श्रीमती मोनिका भावे की मृत्यु के कारणों की अतिशीघ्र जांच एवं मृत्यु के लिए जिम्नेदार लापरवाह डॉक्टरों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर श्रीमती भावे के परिवारजनों को न्याय दिलाया जाये अन्यथा की दशा में संघ को कठोर निर्णय लेने को विवश होना पड़ेगा।


निष्पक्ष खबरों के लिये संपर्क करें,, 9897145867,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!