नवोदय नगर में हो रहा खनन वैद्ध अवैध, कौन देगा जवाब ,प्रथम पुरुष मौन क्यों ?
( परमिशन रात में क्यों और कितने वर्ग मीटर का है,,,)
नवोदय नगर के छात्रों ने सभासद दीपक नौटियाल जी से अनुरोध किया है कि हम सभी छात्रों के भविष्य को देखते हुए रात्रि में हो रहे खनन परमिसन को बंद कराया जाये,,
नवोदय नगर में रात्रि के सन्नाटे को चीरती ट्रेकर ट्राली जोरदार आवाजे न सिर्फ आम जनता की नींद हराम करतीं है वल्कि भारत के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डालती नजर आ रहीं है,, आपको बताते चले कि 17 फरवरी 2026 से सी बी एस सी बोर्ड इक्जाम शुरू हो चुके हैं,, लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मूक दर्शक बने नजर आ रहे है,, सवाल ये है कि यदि यह खनन परमिसन से हो रहा है तो कितने वर्ग मीटर की मजूरी है और रात्रि में क्यों,, जिम्मेदारों का मौन आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के लिए खतरे का संकेत बना रहेगा,,?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें