आर्यन हेरिटेज स्कूल के 12 वीं के छात्र अनमोल पाठक ने बढ़ाया गौरव, एम डी बोले स्कूल की शान!हरिद्वार!

 


खेल महाकुम्भ के अंतर्गत वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में हरिद्वार ग्रामीण फुटबॉल टीम ने दिनांक 10/01/2026 को ऋषिकेश टीम को पराजित कर हरिद्वार धरम नगरी का गौरव बढ़ाया साथ ही दिनांक 11/01/2026 को रानीपुर हरिद्वार एवम डोईवाला टीम को पराजित कर नया कीर्तमान हांसिल किया,था इस जीत पर युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी विजयी खिलाड़ियों के गले में मैडल पहनाकर उन्हें जिला स्तरीय खेल में प्रथम आने के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये,, टीम में शामिल आर्यन हेरिटेज स्कूल के 12 वीं के छात्र अनमोल पाठक , अभिजीत, तन्मय, अभिषेक, सौरभ, हार्दिक, लक्की, दिशांत, रुद्राक्ष, मानस, यस,,के चेहरे पर झलकती जीत की मुस्कान देख टीम के कोच सर शुभम जी का हृदय गद गद हो गया,,साथ ही खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि वंदना कटारिया स्टेडियम का प्रशिक्षण, मेहनत और लगनता विश्वास की कसौटी पर प्रदेश एवम राष्ट्र के गौरव हेतु सदैव खरी उतरती है,, 



उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2025-26 का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ है, जो न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक चलेगा और इसमें 14-19 साल के छात्र-छात्राएं 26 से ज़्यादा खेलों में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए है, जिसमें मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी शामिल है,,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!