उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2025-26 के आयोजन में हरिद्वार ग्रामीण टीम की ऐतिहासिक जीत,,!हरिद्वार!

 


संपादक शिवाकांत पाठक,,


(  अब जीत के बाद प्रदेश में खेलने हेतु टीम को मिलेगा अवसर )

खेल महाकुम्भ के अंतर्गत वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में हरिद्वार ग्रामीण फुटबॉल टीम ने दिनांक 10/01/2026 को ऋषिकेश टीम को पराजित कर हरिद्वार धरम नगरी का गौरव बढ़ाया साथ ही दिनांक 11/01/2026 को रानीपुर हरिद्वार एवम डोईवाला टीम को पराजित कर नया कीर्तमान हांसिल किया,, टीम में शामिल अनमोल पाठक , अभिजीत, तन्मय, अभिषेक, सौरभ, हार्दिक, लक्की, दिशांत, रुद्राक्ष, मानस, यस,,के चेहरे पर झलकती जीत की मुस्कान देख टीम के कोच सर शुभम जी का हृदय गद गद हो गया,,साथ ही खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि वंदना कटारिया स्टेडियम का प्रशिक्षण, मेहनत और लगनता विश्वास की कसौटी पर प्रदेश एवम राष्ट्र के गौरव हेतु सदैव खरी उतरती है,, 

आपको बताते चले कि अनमोल पाठक आर्यन हेरिटेज आनेकी रोशनाबाद का क्लास 12 का छात्र है,,



उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2025-26 का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ है, जो न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक चलेगा और इसमें 14-19 साल के छात्र-छात्राएं 26 से ज़्यादा खेलों में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए है, जिसमें मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी शामिल है,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!