नवोदय नगर में टी एच डी सी का काला जादू पट्टों से करोड़ों की साजिश, घरों के साथ खिसकी जमीने





( काला जादू,,, एक प्रॉपर्टी डीलर के पक्ष में पूनर्वास बिभाग द्वारा जिस ज़मीन पर नोटिस की प्रतिक्रिया अपनाई गई, वह पहले 421,फिर 399 और फिर 390 वह लिखित नोटिस के आधार पर,,)




नवोदय नगर—कभी टिहरी विस्थापितों के पुनर्वास का प्रतीक—आज कथित तौर पर जमीन के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का अखाड़ा बनता दिख रहा है। जिन परिवारों को सरकार ने पट्टे देकर बसाया, उन्हीं पट्टों को दलालों ने औने-पौने दामों में खरीदकर करोड़ों की कमाई कर डाली। दुखद यह कि आज नवोदय नगर घनी आबादी वाला इलाका है, पर सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिन्हें यह तक पता नहीं कि वे जिस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं, वह उनकी है भी या नहीं।

हालिया जांच में जब टीडीसी और राजस्व विभाग के लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची, तो हकीकत देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। रजिस्ट्री दिखाई गई, खसरा नंबर मिलाए गए—और सच ऐसा निकला कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस स्थान की पैमाईस कर टी एच डी सी ने खसरा नम्बर 390 बताया उसी जगह बने मकान की रजिस्ट्री में खसरा नम्बर 416 था,, यह देख पटवारी साहब और टी एच डी सी के लोग सन्न रह गये,  कई घरों की रजिस्ट्री जिन खसरा नंबरों पर है, वे उनके मकानों से काफी दूर थे। यानी एक के नाम की जमीन पर दूसरा रह रहा है और दूसरा किसी और की जमीन पर—दोनों ही धोखाधड़ी के शिकार!

सबसे चौंकाने वाला मामला 394 खसरा नंबर का बताया जा रहा है, जहां रह रहे लोग 421 और 399 खसरा नंबर की रजिस्ट्री के आधार पर बसे हैं। यह केवल एक-दो गलियों की कहानी नहीं—पूरे नवोदय नगर में जमीन का जालसाज नेटवर्क सामने आता दिख रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि 421, 399, 390 समेत अन्य खसरों की समग्र जांच कब होगी? किन हाथों से ये रजिस्ट्री कराई गईं? और किसकी लापरवाही या मिलीभगत से यह खेल इतने साल चला?

हालांकि अभी लिखित रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन मांग तेज है कि पुनर्वास विभाग और कुछ राजस्व लेखपालों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो। जनता पूछ रही है—अगर अब नहीं जागे, तो कल किसके घर पर बुलडोज़ की दस्तक होगी? यह सिर्फ जमीन नहीं, सैकड़ों परिवारों के सपनों का सवाल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!