संवेदनशीलता एवम मानवीयता की मिसाल पेश करती सिडकुल पुलिस,,!सिडकुल रोशनाबाद,!
स संपादक शिवाकांत पाठक,,
( सिडकुल पुलिस की तत्परता से 07 वर्षीय खोया हुआ बच्चा परिजनों से मिलवाया गया पतंग लूटने के चक्कर में घर से दूर निकल गया था बालक )
माँ के लिए जीवन से ज्यादा यदि कुछ होता है तो सिर्फ उसका बच्चा जिसे वह अपने गर्भ में नौ माह तक रखती है,, माँ के खून से सीचें गये पौधे को ही इन्शान कहा जाता है,, इसीलिए माँ को शास्त्रों मे प्रथम गुरु कहा गया है,, ऐसा ही मामला आज सिडकुल थाना अंतर्गत आया जो बेहद संवेदनशील था एक माँ से उसका बेटा बिछड़ गया था,,वह भी पतंग के शौक को लेकर,, माँ का रो रोकर बुरा हाल था,, तभी सिडकुल पुलिस ने जो कार्य कर दिखाया वह बेहद सराहनीय था,,
आज दिनांक 22.01.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत चौहान मार्केट में एक 07 वर्षीय बालक रोते हुए मिला। बालक ने अपना नाम जतिन पुत्र कपिल कुमार, उम्र 07 वर्ष, निवासी धनोरी मिल, थाना अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा (उ0प्र0) बताया।
बालक ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर आया हुआ था तथा बच्चों के साथ खेलते-खेलते पतंग लूटने के लिए आगे निकल गया, जिससे रास्ता भटक जाने के कारण अपने परिजनों से बिछुड़ गया।
मार्केट में रोते हुए बालक को कांस्टेबल चेतन, कांस्टेबल रोहित कुमार एवं कांस्टेबल जितेंद्र तोमर द्वारा सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया। तत्पश्चात बालक के परिजनों की तलाश हेतु रावली महदूद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गली-गली घूमकर खोजबीन की गई, परंतु परिजन नहीं मिल सके।
इसी दौरान थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक 07 वर्षीय बालक जतिन के परिजन थाने पर उपस्थित हैं। बालक की पहचान हेतु परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो का मिलान करने पर यह पुष्टि हुई कि उक्त बालक वही है।
तत्काल बालक को थाना सिडकुल लाया गया, जहां उसे उसके परिजनों से सही सलामत मिलवाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा सिडकुल पुलिस एवं हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
सूचना,, समाचार एवम विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें,,
9897145867

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें