नवोदय नगर में कूड़ा निस्तारण सभी पर हो लागू,,, बड़ा सवाल कूड़ा जाता कहाँ है,,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,


नवोदय नगर में कूड़ा निस्तारण नीति में अभी बदलाव एवम संसोधन की आवश्यकता है,, मान लें की एक मकान में दस किरायेदार है जिनमें 7, लोग ही कूड़ा के पैसे भुगतान कर रहें हैँ बाकी तीन लोग नहीं तो सवाल यह है की जो कूड़ा नहीं डाल रहे उनका कूड़ा जाता कहाँ है क्या वे कूड़ा हजम कर रहें है या उन्हें क़ोई सिद्धि प्राप्त है जो कूड़ा गायब कर दे,,,?  इस सम्बन्ध में जिम्मेदारी निभाते हुए समस्त मकान मालिकों ki मीटिंग बुलाना चाहिए और उन्हें निर्देशित करना चाहिए की किराये के साथ वे कूड़ा निस्तारण का भी शुल्क लें,,जब माननीय मोदी जी एवम सी एम धामी जी स्वक्ष भारत या स्वक्ष उत्तराखंड की बात कर रहें है तो जिम्मेदार लोग क्यों इस अभियान को अनदेखा कर रहे है,, क्या आप जानते हैँ,, जो लोग कूड़े वाले को कूड़ा नहीं देते वे पॉलीथिन में कूड़ा भर कर नजर बचा कर पूरा जोर लगा कर इस तरह से रिक्त खाली भूमि पर कूड़ा फेंकते है जैसे क़ोई बम फेंक रहे हों और नवोदय नगर में समाज सेवियों द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है, मतलब साफ है की घड़े में छेद करने के बाद पानी भरते रहो,, एक तरफ प्रतिदिन कूड़े का हवाई फायर दूसरी तरफ स्वक्षता अभियान चला कर शाबाशी पाई जा रही है,, कितना सोचनीय विषय है,, साथ ही दीपावली से पूर्व नरक चौदस पर घर की नालियों में दीपक क्यों रखते है,, पता है,,? क्यों की कूड़े में भी लक्ष्मी का वास है,, यदि यकीन न हो तो पढ़िए,, 👇


हरिद्वार में चल रहे महास्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत, जिला प्रशासन ने 31 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित 29 क्विंटल प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण किया है। इस रीसाइक्लिंग और कचरा प्रबंधन प्रक्रिया से कुल ₹29,000 की आय अर्जित की गई है,, हमारे देश में, लगभग 800 जिले है और यदि पूरी आमदनी का आंकलन किया जाये तो 2 करोड़ 32 लाख,, रूपये सिर्फ सफाई अभियान से लाभ के रूप में देश को मिले,, यह एक सौभाग्य की बात नहीं तो और क्या कहेँगे आप,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!