जिला प्रशासन का तहे दिल से आभार,, दैवीय आपदा से बचा लिया नवोदय नगर को। हरिद्वार।

 



बीते साल से पहले अचानक अतिवृष्टि के चलते नवोदय नगर के कुछ मकान धराशाई होने की कगार पर थे,, मकान मालिक व किराए दारों ने रात्रि में ही मकान खाली कर दिया,, छोटे छोटे मासूम बच्चे अपनी मां की गोद से सुबह होने का इंतजार कर रहे थे,, नवोदय नगर नदी के पानी का तेज़ बहाव समस्त नवोदय नगर वासियों की दिल की धड़कने तेज करने के लिए काफी था,,



बेहद डरावना था नदी का वह बिकराल रुप,, मौजूदा एस डी एम हरिद्वार श्री पूरण सिंह राणा ने मानवीयता पूर्ण कार्य कर जे सी वी से तत्काल नदी के बहाव की दिशा परिवर्तन हेतु प्रयास किया,


लेकिन दुर्भाग्य वस उस संकट को कोई भी टाल ना सका, क्यों कि हानि लाभ जीवन मरण जस अपजस विधि हांथ,,, ऐसा ग्रंथो में शामिल है,,



नवोदय नगर के समाज सेवी दीपक नौटियाल चेयर मैन प्रतिनिधि व तमाम अन्य लोगों ने श्रम दान कर किसी तरह से बचाव किया,


अगले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर खनन होने के कारण आपदा नहीं आई,, परंतु इस वर्ष खनन ना होने से फिर से खतरे की आशंका होने के कारण,, दीपक नौटियाल चेयर मैन प्रतिनिधि,, महावीर गुसाई,,

एवम वी एस इंडिया न्यूज चैनल के सह सम्पादक शिवाकांत पाठक द्वारा एस डी एम,, डी एम, जिला खनन अधिकारी हरिद्वार को लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से सूचना दी गई कि नदी से खनन होना जरूरी है ताकि नवोदय नगर को दैवीय आपदा से बचाया जा सके,


जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक इस मामले पर विचार करने के उपरांत खनन की अनुमति देना एक बेहद महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ,,



इस बात पर वी एस इंडिया न्यूज चैनल दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र के समाचार संपादक  शिवाकांत पाठक, दीपक नौटियाल चेयर प्रतिनिधि, महावीर गुसाई एवम नवोदय नगर की जनता ने जिला प्रशासन का ह्रदय से आभार व्यक्त किया,,,


उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट वी एस इंडिया न्यूज 


यदि आपको लगता है कि हम सदैव निष्पक्ष आवाज बुलंद करते हैं तो हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!