कोरोना महायोध्दा से सचिव प्राधिकरण को किया सम्मानित! हरिव्दार


 कोरोना महायोध्दा से सचिव प्राधिकरण को किया सम्मानित! हरिव्दार! रिपोर्ट मोहसीन अली जि. ब्यूरोचीफ! कोरोना महामारी के महाभयानक संकट की स्थिति में लॉक डाउन के चलते गरीब असहाय लोगों के लिए भोजन व राशन उपलब्ध कराने हेतु सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों  को कोरोना ने नहीं वख्सा उदाहरण के तौर पर हरिव्दार रूढ़की विकास प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह जी  ने कोरोना आपदा के समय अदम्य साहस का परिचय देते हुए रात दिन गरीबों असहाय लोगों तक  भोजन व राशन उपलब्ध कराने हेतु सराहनीय योगदान दिया था व साथ 2021 कुंभ की तैयारियों में भी बराबर प्रयत्नशील रहे जिसके चलते कोरोना पोजटिव  होने पर  उन्हे आइसोलेट होना पड़ा लेकिन वे मन से नहीं हारे  उनके आत्मबल के सामने कोरोना महामारी को घुटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा उनके आत्मबल व साहस को देखते हुये वी ऐस इंडिया न्यूज परिवार के  स. सम्पादक शिवाकान्त पाठक व मण्डल ब्यूरोचीफ गढ़वाल मंडल प्रदीप चौधरी तथा गुलफाम अली उत्तराखंड प्रभारी ने आज हरिवीर सिंह सचिव को माला पहनाकर उनका स्वागत किया व गुलदस्ता भेंट कर उनके मनोबल को बधाई दी 
आपको बताते चलें कि वी ऐस इंडिया न्यूज दैनिक साप्ताहिक विचार सूचक परिवार  ऐक ओर भृष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनके कालेकारनामों को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर साहसी व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को समय समय पर सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने में भी पीछे नहीं रहता ! सचिव हरवीर सिंह जी की उम्र को देखते हुए उनके जज्बे को  देखते ही बनता है क्यों कि पचपन से ऊपर उम्र होने के बावजूद भी कई किलोमीटर  प्रतिदिन दोड़ने वाले  व लगातार  चौदह से अठ्ठारह घंटे काम करने वाले हरिवीर सिंह जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!