विचार सूचक समाचार सेवा


 पांच किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ! प्रदीप चौधरी मण्डल ब्यूरोचीफ गढ़वाल मंडल! 


बागेश्वर


जिले के कपकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 5 किलो से अधिक चरस बरामद की।बरामद चरस की कीमत पांच लाख बीस हजार रूपये आंकी गयी है।

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को कपकोट क्षेत्र में रीठाबगड से 100 मीटर आगे हरसिग्याबगड की तरफ एक व्यक्ति कुवर सिंह दानू को 5 किलो 196 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अनुमानित कीमत पांच लाख बीस हजार रूपये आंकी गयी है।

आरोपी बागेश्वर जिले के कपकोट में गोगिना गांव का निवासी है।

पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!