तुम जियो हजारों साल साल के दिन हों पचास हजार! हरिद्वार! राजीव शर्मा!











 मुख्य मंत्री जी के जन्म दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने ईश्वर से  की लंबी उम्र की कामना  किया हवन पूजन! 



स. संपादक शिवाकांत पाठक!





आज दिनांक 16/9/2021 को शिव मंदिर सेक्टर 4 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी दीर्घायु के लिए हवन किया गया। हवन तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई पदों पर रहे, जिनका जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह प्रत्येक युवाओं के हृदय में वास करते हैं और सभी बुजुर्गों , माता व बहनों का आशीर्वाद उनको मिल रहा है हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।




युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हवन पूजन ,फल आदि वितरण के कार्य किए जा रहे हैं और निश्चित रूप से यह संकेत यह बताता है कि आने वाले 2022 के चुनाव के अंदर 2017 से अधिक मतो व सीटों से अधिक विजय होगी। जो अपार स्नेह माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को मिल रहा है उसके बलबूते भारतीय जनता पार्टी की विजय तय होगी। पंडित मंत्री प्रसाद व आशीष उनियाल द्वारा हवन पूजन करवाया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव रौतेला ,युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल मंत्री पुरुषोत्तम भारती, कोषाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, अजय अरोड़ा ,अरुण पंडित, अमित भट्ट, मनोज शुक्ला, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9897145867

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!