गजब,एस एस पी हरिद्वार का खनन के खिलाफ अभियान तेज! क्राइम रिपोर्टर शहीद अहमद!

 



!! जनपद हरिद्वार में एस एस पी का सख्त रुख!!



!! खनन माफिया किसी भी कीमत पर बख्से नहीं जा सकते!!


स. संपादक शिवाकांत पाठक!



श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक लक्सर महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 03/04.09.21 की मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि की तेज बारिश का लाभ उठाकर कुछ लोग बाणगंगा नदी में जेसीबी  व ट्रेक्टर के द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भिककम्पुर कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा रात के अंधेरे एवम बारिश की परवाह किये बगैर बाणगंगा नदी से एक जेसीबी मशीन मय ट्रेक्टर ट्रॉली के अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। उक्त वाहनों को एमवीएक्ट की सुसंगत धाराओं सीज़ किया गया तथा अवैध खनन की रिपोर्ट श्रीमान उपजिलाधिकारी लक्सर महोदय को अकब से प्रेषित की जाएगी। पुलिस टीम में, उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी भिककम्पुर,का0  1150 विरेंदर चौहान,का0 948 दीपक ममगाईं,का0 92 तरसेम सिंह शामिल रहे !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!