भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है ! राजीव शर्मा अध्यक्ष!

 




स. संपादक शिवाकांत पाठक!





जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर BHEL और टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अनेक बूथों पर नगर पालिका शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष राजीव शर्मा जी ने सभी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।





इसके साथ ही 17 सितंबर से माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित महा स्वच्छता अभियान सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर अटल वाटिका चौक से रानीपुर रपटें तक चलाया गया।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मता, मानववाद के मौलिक चिंतन के जरिए व्यक्ति और समाज की परस्पर एकता पर बल दिया करते। उनका मानना था कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति महत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है। भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म होगा।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंतोदय की अवधारणा के अनुरूप राष्ट्र की तरक्की के लिए समाज की अंतिम पंक्ति के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत का विकास नहीं हो सकता। राजीव शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है उनके रहन-सहन, साहित्य की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। दीनदयाल जी के सामाजिक विचार, आर्थिक विकास के विचारों और शिक्षा उन्नति और तरीकों को अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है।

भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह कुशल संगठनकर्ता‌ के साथ शिक्षाविद, अर्थ चिंतक, अच्छे लेखक व पत्रकार भी थे। उन्होंने राष्ट्र को हमेशा सर्वोपरि रखा।

इस अवसर पर   सभासद रीना तोमर , मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ,उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत ,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला , अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पवन कुमार,महामंत्री अंशुल शर्मा , उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर ,मंत्री पुरुषोत्तम भारती सदस्य सौरभ सक्सेना , अजय अरोड़ा , सुरेश मोहन ,रोहित चौहान ,  बूथ अध्यक्ष एस पी बोटीयाल, प्रेम सिंह नेगी जी ,सुशील शर्मा व सत्येंद्र पवार बूथ कार्यकारिणी सदस्य रितेश गौड़, अनिल गुप्ता ,भूपेंद्र चौधरी, अमरनाथ ठाकुर ,अभिनव ,नितिन सिंह ,सत्यव्रत सेमल ,प्रहलाद शर्मा गजेंद्र सिंह, प्रदीप चौबे व क्षेत्रवासी  उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!