संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आगामी दिनांक 27 मई से लेखपाल एवम कानून गो करेंगे कार्य बहिष्कार,, लेकिन क्यों,,!उत्तराखंड,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, (  पुराने अभिलेख ही महत्वपूर्ण,,लेखपाल आखिर करे तो क्या करे, पुरानी खतौनी लाने की जिम्मेदारी खातेदार की होनी चाहिए,, ) ( यदि हम प्राचीनता क़ो भूल जाएँ तो वर्तमान का कोई भी अस्तित्व नहीं रह जाता,साथ ही जहाँ बात बटवारे या हिस्से की हो तो पुरानी खतौनी क़ो लेकर लेखपाल द्वारा दिया गया ज्ञापन किसी हद तक सोचनीय पहलू है,, क्यों जहाँ पुराना नहीं वहां नया हो ही नहीं सकता,,  सोचिये  खेती की ज़मीन से जुड़े मामले चकबंदी विभाग से ताल्लुक रखते हैं,, और किसी भूल वस यदि किसी सम्बंधित विभागीय अधिकारी ने किसी की कृषि योग्य भूमि क़ो परती, या खाला,, में दर्ज कर दिया और उसके कई लोग हिस्सेदारी रखते हैँ तो लेखपाल के लिए ये टेढ़ी खीर साबित होगी,, क्योकि उसे रिकार्ड रूम जाकर मुआयना करना होगा,, जार्जर कागजातों में लिखी बातें समझना होगा,,, जब ये जिम्मेदारी खातेदार की होनी चाहिए,,)  खतौनी पुनरीक्षण / अद्यतन प्रक्रिया अन्तर्गत खतौनी में खातेदारो / सहखातेदारो के गाटों के क्षेत्र में अंश/हिस्से के क्षेत्रफल का निर्धारण किये जाने के सम्बन्ध में। राजस्व परिषद देहरादून के पत्...

सावधान,,उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं।उत्तराखंड,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,  दोनों महिलाएं दूसरे प्रदेश से उत्तराखंड आईं हैं। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है।

परमेश्वर संपूर्ण जगत् में व्याप्त है,,!पंडित बलराम शुक्ल जी नवोदय नगर, हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, , जिनका सतत् स्मरण करते हुए तथा जिनकी पूजा के लिए ही समस्त कर्म करनी चाहिए, वह कैसे हैं, इस जिज्ञासा पर,   ऋषि कहते हैं--- अनेजदेकं मनसा जवीयो नैनद्देवा आप्नुवन पूर्वमर्षत् । तद्धावतोऽन्यानत्येति तिष्ठत्तस्मिन्नपो मातरिश्वा दधाति ।। व्याख्या--- यह सर्व अंतर्यामी, सर्वशक्तिमान-परमेश्वर अचल और एक हैं, तथापि मन से भी अधिक तीव्र वेग युक्त हैं । जहाँ तक मन की गति है, वे उससे भी कहीं आगे, पहले से ही विद्यमान हैं । मन तो वहां तक पहुंच ही नहीं पाता । वे सबके आदि और ज्ञान स्वरूप हैं अथवा सबके आदि होने के कारण सबको पहले से ही जानते हैं ।  पर उनको देवता तथा महर्षिगण भी पूर्ण रूप से नहीं जान सकते ।                 गीता १० ।२ ।  जितने भी तीव्र वेग युक्त बुद्धि, मन और इंद्रियों अथवा वायु आदि देवता हैं, अपनी शक्ति भर परमेश्वर के अनुसंधान में सदा दौड़ लगाते रहते हैं;  परंतु परमेश्वर नित्य अचल रहते हुए ही उन सबको पार करके आगे निकल जाते हैं । वे सब वहां तक पहुंच ही नहीं पाते ।  असीम की सीमा का पता ससीम को कैस...

गजब नौटियाल जी,, लोग हैरान हैँ,, आप इन्शान हैँ या फरिस्ता,,?नवोदय नगर हरिद्वार,,

चित्र
 स संपादक शिवाकांत पाठक,, वर्तमान समय पर नेता चुनाव के समय कुछ और कहते हैँ और करते कुछ और हैँ,, लेकिन आप किस मिट्टी के बने हैँ यह आज आम जन मानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है,, जो कहा उससे जरा भी टस से मस नहीं हो रहे, जो समाज सेवा का दस वर्ष पहले आपमें सवार था आज भी जस का तस देखने क़ो मिल रहा है,, ऐसा क्या है,,,? पिछले चुनाव में हार के बाद भी आपने उस हार क़ो अपने गले का हार समझ कर जो कर्तव्य निष्ठा दिखाई वह पहले से अधिक थी,, यानि की जस जस सुरसा बदन बढ़ावा,, तासु दून कपि रूप दिखावा,, परेशानियां आते ही आपने अपने मनोबल क़ो और अधिक प्रभावशाली बना लिया,, एक सभासद होने पर भी कोई भी अभिमान नहीं वल्कि समस्याओ के लिये खेद प्रकट कर आप एक वास्तविक समाज सेवी का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैँ,, पढ़िए क्या लिखते हैं वार्ड नंबर 13 के सभासद दीपक नौटियाल जी  मुझे खेद है की आज भी सामुदायिक केंद्र से नये सरकारी टूबवेल से पानी नहीं छोड़ा जा सकता उसका कारण मुझे अभी JE ने बताया की जो इलेक्ट्रिक पैनल लगाया गया है उसके लिए बोरवेल के पंप और मोटर की तार को डबल वायर से जोड़ने के लिए चेंज किया जाना है। अभी जल संस्...

क्या आप भी चाहते है ग़रीबी सदा के लिये समाप्त हो जाये,, तो पढ़िए वैदिक उपाय,, ध्रुव सत्य,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, जिस दिन उसने कुछ नही मांगा —  उसी दिन कृष्ण ने सब कुछ दे दिया…,,, अमावस्या की रात थी। और उसकी ज़िंदगी की भी। घर में आटा नही था, मां की दवा दो हफ्ते से अधूरी, पिता की आंखें भीतर धंसी हुई, और किराया चुकाने का चेहरा  भी अब न रहा। मंदिर वो रोज़ जाता था — पर अब कृष्ण से आंखें  मिलाना भी छोड़ चुका था। उस दिन… उसने निश्चय किया: "आज कुछ नही मांगूंगा। बस बैठूंगा तेरे सामने, कृष्ण — जैसे टूटा हुआ वाद्य तेरे  चरणों में पड़ा हो…" उसके पास चढ़ाने को  कुछ भी नही था। दीया, फूल, माला — कुछ नही। मंदिर की सीढ़ियों पर तुलसी का एक टूटा पत्ता पड़ा था। उसने उसे उठाया। मंदिर में रखे छोटे से लोटे में  जल भरकर उस पत्ते को उसमें डाला — और कृष्ण के चरणों में  रख दिया। "प्रभु, आज यही है मेरी सेवा। इसे स्वीकार कर लो। मुझे कुछ भी नही चाहिए…" फिर वो वहीं बैठा रहा… और रोते-रोते वहीं सो गया। रात के तीसरे पहर, किसी ने उसके  कंधे को झंझोड़ा। पर वहां कोई नहीं था। उसका गला सूख रहा था… और उसके सामने वही  जलपात्र रखा था। तुलसी का पत्ता  अब जल म...

बद्रीविशाल कालौनी में शाम क़ो पियक्कड़ो का जमावड़ा महिलाएं परेशान,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, सूरज के छिपते ही बद्रीविशाल कालौनी  में पश्चिम की ओर कुछ शरारती तत्व शाम रंगीन करते हुए जाम छलकाते देखे जा सकते हैँ साथ ही गर्मी के मौसम में शाम क़ो काफ़ी लोग और महिलाये खुली हवा के लिये टहलने जाते हैँ लेकिन पियक्कड़ो का जमावड़ा होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है,, इस सम्बन्ध में वार्ड नंबर 13 के सभासद क़ो जानकारी दी गई व उन्होने कहा कि इसकी सूचना पुलिस क़ो दी जाएगी ताकि खुले में शराब पीने पर रोक लग सके,,,

"पति की अनकही कहानी" एक बार जरूर पढ़िए,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( अक्सर एक पत्नी अपने जीवनसाथी से  और बच्चे अपने पिता से यह सवाल करते  है तुमने मेरे लिए किया ही क्या है?" ) लेकिन जब उसी पत्नी या बच्चों  से पूछा जाए "घर की गैस, बिजली, पानी, मकान,,, और उसकी  मरम्मत, रखरखाव, घरेलू सुविधाएं, दवाइयां, किराना, बच्चों की पढ़ाई, भविष्य के लिए बचत, बैंक,बच्चों की फरमाइश पूरी करना,, अपनी हर ख्वाहिश को मारकर जीना,,, बीमा, अस्पताल, स्कूल, ऑफिस, पास-पड़ोस जैसी अनगिनत जिम्मेदारियों को कौन निभाता है? एक पिता या पति कभी भी एक सांस भी अपने लिये नहीं लेता,, तो जवाब होता है - ** पति।** जब कोई पूछे कि ** बीमारी में तुम्हारा ख्याल कौन रखता है? दवाइयां कौन लाता है?** तो फिर भी जवाब होता है - ** पति। ** जब कोई पूछे कि ** तुम्हारी हर ज़रूरत को पूरा करने वाला पति कभी तुमसे पैसे मांगता है?** तो जवाब होता है - ** नहीं। सच तो यह है कि एक पति, जीवन भर बिना किसी शोर-शराबे के, अपने परिवार के लिए एक सच्चे सेवक की तरह काम करता है। वह न थकता है, न शिकायत करता है फिर भी जब किसी बात पर मनमुटाव होता है, तो पत्नी यही कहती है: "तुमने मेरे लिए ...

युवाओं में बढे हार्ट अटेक के खतरे,,,मंगल सूत्र पहनाते ही दूल्हे की मौत,,!बागलकोट, 18 मई 2025,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, रिपोर्ट संदीप पाठक,,, कर्नाटक के बागलकोट में एक शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दुखी हो गया। यहां पर एक शादी के दौरान ‘ मंगलसूत्र ‘ दुल्हन को पहनाने के बाद 25 वर्षीय युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते अगले पल दूल्हे की मृत्यु हो गई, शादी में अचानक हुई इस घटना से उसके मित्र और परिवार के लोग पूरी तरह से अविश्वास और सदमे चले गए। जानकारी अनुसार शनिवार को कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी कस्बे में शादी समारोह चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। शादी समारोह में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंगलसूत्र बांधने के कुछ ही मिनट बाद दूल्हे प्रवीण को सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि माता-पिता दूल्हे को एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शादी के दौरान हुई यह घटना आज के दौर में कम उम्र और खासकर युवाओं में अचानक हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैँ। इस प्रकार की घटना सभी के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। बीते कुछ महीने पहले भी एक इसी तरह की घटना म...

पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक,,, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में 13 ठिकानों को बेहद सटीकता से हीट किया, जिनमें 8 एयरबेस शामिल थे। सवाल है कि नई दिल्ली इतने सटीक हमले करने में कैसे सफल रहा और पाकिस्तान इतनी बुरी तरह क्यों फेल हो गया? दुनियाभर के एक्सपर्ट्स के बीच इसे लेकर चर्चा हो रही है। आकाशतीर सिस्टम ने इसमें बेहद अहम भूमिका निभाई। सरकार की ओर से साझा गए कुछ इनसाइट्स के बारे में हम आपको हैं... 1. 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के मिलिट्री और सिविलियन इलाकों पर ड्रोन व मिसाइल अटैक किए। मगर, नई दिल्ली की मजबूत डिफेंस वॉल (आकाशतीर सिस्टम) ने उसे विफल कर दिया। 2,, आकाशतीर सिस्टम ने पाकिस्तान से आने वाले सभी ड्रोन्स, मिसाइल्स और माइक्रो UAVs (अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स) को रोक दिया। ये सब भारतीय हवाई सीमा में घुस भी नहीं पाए। 3,, आकाशतीर की सबसे खास बात है कि यह मौसम, भूखंड और रडार इंटरसेप्ट्स जैसे कई डेटा सोर्स का आकलन करता है। इससे रियल-टाइम फैसले लेता है और फिर मिशन का रास्ता बदल देता है। यह ऑटोनॉमसली अटैक में भी सक्षम है। तभी तो पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कहा कि ...

जय हिन्द,, जय हिन्द की सेना,,जो शहीद हुए हैँ उनकी जरा याद करो कुर्बानी,,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उत्सव देखने को मिल रहा है. भारतीय रेल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कश्मीर से कन्याकुमारी व गुजरात से असम तक के रेलवे स्टेशनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है, जो वीर सैनिकों के सम्मान में देश की एकजुटता का प्रतीक बना है. उत्तराखण्ड में सी एम धामी जी के नेतृत्व में सैनिक सम्मान यात्रा निकली गई जिसमें सभी वर्गों की जनता  एवम समाज सेवी संस्थाएं शामिल रहीं,, ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के सभी वीर सैनिको को देश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी जा रही है,,साथ ही सम्पूर्ण भारत में सैनिक सम्मान यात्रा एक ऐतिहासिक सन्देश है जो पहले कभी नहीं देखा गया,, आप सभी को सूचित किया जाता है की कल शुक्रवार एक बाइक रैली  पुलिस लाइन्स के भीतर से पुलिस कप्तान जी द्वारा सुबह 10:30  बजे हमारे  सैनिको के सम्मान में  निकाली जाएगी। सैनिक सम्मान रैली पुलिस लाइन ग्राउंड से निकल कर भगत सिंह चौक तक जाएगी।  ज...

बचेगा कोई नहीं,,,चौकी प्रभारी एक लाख रूपये कि रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्ताऱ,,,!देहरादून 14 मई 2025,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सी एम धामी द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर चलाये जा अभियान में एक बड़ी सफलता )  उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आज देहरादून स्थित पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प पर दृढ़ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्...

उन्नति बेटी ने श्रेष्ठ अंक लाकर बढ़ाया धरम नगरी का गौरव,! हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( बोली मम्मी पापा दोनों ने हमेसा ही किया हमारा सपोर्ट ) ,,मोनू त्यागी की पुत्री उन्नती त्यागी कक्षा 10  मूल निवासी खाई खेड़ी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश,, हाल निवास नवोदय नगर राम मंदिर रोड बोर्ड परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के साथ ही माता पिता एवम धरम नगरी का बढ़ाया गौरव,, त्यागी एसोसिएट्स के सचिन त्यागी ने बेटी को शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां सदैव से लगन शील रहीं हैँ और उत्तराखण्ड में बेटियों ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रचा है,,दीपक नौटियाल सभासद ने बेटी को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि उन्नति बेटी ने नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 भी शान में चार चाँद लगा दिए, इसके लिये नवोदय नगर सदैव ऋणी रहेगा,,, विज्ञापन 

आबकारी विभाग का काम भी कर रही पुलिस,,नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,  ( अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी 2500 लीटर लाहन किया नष्ट ) ( आबकारी विभाग कुंडली मार कर बैठा है भाई,) नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में थाना खानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.05.2025 को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए प्रहलादपुर गांव में घने जंगलों के पास अवैध कच्ची शराब बनाने हेतु रखी करीब 2500 लीटर लाहन नष्ट किया गया। विज्ञापन 

आत्म हत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं अपितु बुद्धि हीनता है,,! सभासद दीपक नौटियाल! नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  ( छात्र छात्राओं द्वारा की जाने वाली आत्म हत्याएं शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह, दीपक नौटियाल,) स संपादक शिवाकांत पाठक,,, उन सभी बच्चों ने जिन्होंने अपने स्कूल में टॉप कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनको और उनके अभिभावकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुँ।  मुझे दुख भी होता है यह सुनकर की कुछ बच्चे असफलता हाथ लगने पर अपनी जान देने पर उतारू है। ऐसे बच्चों को मेरा सन्देश है की विफलताओ से हार मान कर खुद को अपने परिवार को दुख न दें। "असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो... क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो। नींद चैन को त्यागो तुम.....  संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती.... कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। मैं ऐसे अभिभावकों से भी निवेदन करूंगा की वो अपने बच्चों को हौसला दें उनका मनोबल बढ़ाये, उनपर विश्वास करे। आपके प्यार और समझाने पर उनके मन की नकरात्मक सोच दूर होंगी और उनके गलत कदम सही रास्ते पर चलने लगेंगे। बच्चे के ऐसे बुरे समय में परिवार, रिस्तेदारों, दोस्तों और समाज का फर्ज है की उनको हतोत्साहित क...

फेल होने पर खुदकुशी कर लेने की बढ़ी रफ्तार, क्या सिर्फ परीक्षा पास करना ही है जिंदगी का लक्ष्य,,,?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, ( कहीं आत्म हत्या का पाठ तो नहीं है जिम्मेदार,,कौन देगा जबाब शिक्षक,, संरक्षक,, या फिर,,,???? ) एक खबर अभी सामने आई कि रूड़की की एक छात्रा ने फेल होने पर गंग नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने हेतु प्रयास किया,, एक युवक द्वारा उसे बचा लिया गया वरना उसके जीवन का आज अंत सुनिश्चित था,,, मैं,, स शिवाकांत पाठक सभी बच्चों और उनके परिजनों से हाँथ जोड़ कर अपील करता हूँ की इस तरह की घटनाये देश के भविष्य के लिये बेहद दुःखद हैँ,, अभिभावक गण संयम से काम लें और बच्चों को असफल होने पर उन्हें डाटने की वजाय उन्हें सांत्वना दे साहस दें,, निगेटिविटी से उन्हें बचाएं,, आप सोचिये कि गमले में जो पेड़ आपने खुद लगाया है यदि वह सूख जाये तो जिम्मेदार कौन होगा पेड़ या आप,, बच्चों से अनुरोध है कि वे सोचे कि भारतीय संस्कृति में जो राजा कई बार हारे उन्होने आत्म हत्या नहीं की वल्कि तैयारी की और एक दिन वे सफल हुए,,, स्कूल या उच्च शिक्षा का वह कैसा पाठ्यक्रम है जो बच्चों के भीतर हौसले को मजबूत करने के बजाय उन्हें भावनात्मक स्तर पर बेहद कमजोर बना रहे हैँ।   कोटा  ही नही...

आर्यन हेरिटेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ाया धरम नगरी का गौरव,,! हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, शिक्षा को लेकर अपनी एक विशेष पहचान बनाने में कामयाबी हांसिल करने वाले आर्यन हेरिटेज स्कूल के छात्र छात्राओं ने सर्व श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल का वल्कि अपने माता पिता एवम धरम नगरी हरिद्वार का गौरव बढ़ाया,,  संजना सिंह ने कक्षा 12 में  86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये,,,नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 के सभासद दीपक नौटियाल ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को एवम उनके माता पिता और विद्यालय परिवार को हृदय से बधाइयाँ दीं,, एवम कहा की ये बच्चे ही आने वाले समय में देश का भविष्य तय करेंगे,,!

बालाजी के विशाल जागरण में लोग हुए भावविभोर,,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, श्री राम भक्त परिवार द्वारा आयोजित तृतीय विशाल श्री बालाजी जागरण  कार्यक्रम पुराने पीठ बाजार नवोदय नगर में 10 मई को संपन्न हुआ,कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,, भजनो को सुन लोंगो की आँखो से अश्रु धारा प्रवाहित होने लगी कुछ देर के लिये लोगो ने महसूस किया कि  जैसे हम सभी   साक्षात् भगवान के समक्ष बैठे हुए हैँ,,  गानों में शब्दों का उतार ऐसा प्रतीत हुआ जैसे साक्षात् माँ सरस्वती ही कंठ में विराजमान हो गई हों,, चढाव जिसमें हमारे संरक्षक श्री एसपी सिंह चौहान, श्री एम डी शर्मा, श्री राजेश कंसल, श्री सुनील कौशिक द्वारा ज्योति  प्रज्वलित  की गई,  समिति  के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष विष्णु चमोली, कोषाध्यक्ष मोहित भाटी, सचिव संदीप ठाकुर संयोजक महाराज मौर्य, सुनील भारद्वाज और सभी कमेटी मेंबर के दौरान कराया गया जिसमें हमारे विशेष मुख्य अतिथि श्री आदेश चौहान जी नगर विधायक विधानसभा  का कर्मेंद्र जी सुरभि एसोसिएट और ऑक्सफोर्ड स्कूल के मालिक अरविंद चौहान के आल...

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर में कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड,!कोतवाली रानीपुर,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी चेतावनी ) एस एस पी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने दिनांक 12.05.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रानीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस परेड का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था। परेड में थाना क्षेत्र के कुल 06 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें दोबारा किसी भी आपराधिक कृत्य में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी। सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिवर्ष नहीं, बल्कि प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को नियमित रूप से दें, ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। यह कदम पुलिस की अपराध नियंत्रण नीति का हिस्सा है, जिसमें सजग निगरानी और सतर्कता के माध्यम से अपराधियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

दानवता,,मांगने पर खर्चे के लिए पैसे न मिलने पर कलयुगी बेटे ने माँ पर किया हमला,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, (  शाबास हरिद्वार पुलिस जान से मारने की नीयत से अपनी मां के गले पर किया तलवार  से वार  हरिद्वार पुलिस ने भेजा जेल)  ( जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है घायल मां, अस्पताल में चल रहा है इलाज पिता    की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोचा ) कोतवाली मंगलौर के ग्राम ताशीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जहां बेटे ने अपनी मां से खर्चे के लिए पैसे मांगे लेकिन पैसे न होने की वजह से मां जब बेटे की मांग पूरी न कर पायी तो नाराज बेटे ने जान से मारने की नीयत से तलवार से गले पर वार कर अपनी मां को गंभीर रुप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।  दिनांक 02-05-25 को गंभीर रुप से घायल महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर कथित कलयुगी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वादी ने बताया कि उनकी पत्नी जिंदगी व मौत के बीच में जूझ रही है। हृदय को द्रवित करती इस घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किए जाने के आदेश दिए गए। गठित टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत करते...

गन्दी बात,,,सोशल मीडिया पर पत्नी की अश्लील वीडियो की वायरल अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, दिनांक 22.03.2025 को वादिनी पत्नी फजलू रहमान उर्फ आड़ा, निवासी कलियर, द्वारा थाना कलियर में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका पति फजलू रहमान पुत्र यासीन, निवासी 603 पश्चिमी अंबर तालाब, थाना कोतवाली गंगनहर ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 101/25 धारा 13/14 पॉक्सो अधिनियम, 67, 67A, 67B आईटी एक्ट व 351(2), 351(3), 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं की दृष्टि से विवेचना को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कोतवाली गंगनहर को स्थानांतरित किया गया। प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा की जा रही है। दिनांक 10.05.2025 को विवेचक प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम सहित अभियुक्त फजलू रहमान को गणेशपुल क्षेत्र, कोतवाली गंगनहर से उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधि अनुसार हिरासत में लिया गया।  अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता अभियुक्त-* फजलू रहमान उर्फ आड़ा...

कंगाल पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिया 1 बिलियन डॉलर का ऋण?🤣🤣🤣

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, रिपोर्ट संदीप पाठक,,  भारत-पाकिस्तान युद्ध जैसी स्थिति में था,, और इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर के ऋण की सहमति दे दी है. भारत ने इस ऋण का विरोध आईएमएफ के सामने किया, क्योंकि भारत का तर्क यह है कि कंगाली के कगार पर खड़े होने के बावजूद पाकिस्तान लोन के पैसों का दुरुपयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करेगा. आईएमएफ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के 25 सदस्यों ने भारत की बात तो सुनी, लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके आवेदन को स्वीकार कर लिया. चीन और सऊदी अरब के समर्थन की वजह से पाकिस्तान को यह ऋण मिला है. इस दोनों देशों ने पाकिस्तान को काफी ऋण दिया है, उन्हें उम्मीद है कि आईएमएफ से लोन मिलने के बाद वे उनका ऋण चुका देंगे.

रात भर ट्रम्प ने समझाया,,भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक,, इतिहास गवाह है भारत ने आज तक शक्ति के मद मे आकर कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया,, लेकिन यह भी सत्य है कि जब भी भारत को किसी ने नाजायज रूप से सताया या अपनी शक्ति का अधिकृत प्रदर्शन किया तो भारत ने सदैव मुँह तोड़ जबाब दिया है और ऐसा जबाब कि शत्रु होने पर भी उसने  भारत के साहस पराक्रम मानवता, की प्रशंसा की है,,, ऐसे अनेकानेक उदाहरणों से इतिहास भरा पड़ा है,,,  अब पढ़िए क्या हुआ भारत पाक के बीच,,, यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'   भारत के विदेश सचिव बोले- सीजफायर हुआ ट्रंप के बयान के 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ के लिए आए। 42 सेकेंड में अपनी बात खत्म की और चले गए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के DGMO ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया।...

जिलाधिकारी महोदय ध्यान दें,, गंभीर संकट,,रानीपुर झाल में गुलदार की दस्तक से दहशत, पिछले लगातार दो रातों में कॉलोनियों में घूमता हुआ देखा गया

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, रिपोर्ट संदीप पाठक,,, रानीपुर, 8 व 9 मई: बीते दो दिनों में गुलदार (तेंदुआ) की रानीपुर झाल क्षेत्र में दस्तक से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 8 और 9 मई की रात को गुलदार को आनंद विहार कॉलोनी, शक्ति विहार कॉलोनी और रानीपुर झाल क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय यह जंगली जानवर कई बार गली-मोहल्लों में दिखाई दिया, जिससे लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हो गए। स्थानीय निवासी कप्तान रावत ने मोबाइल में इसकी हल्की झलक भी कैद की है, जिसे अब सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है, और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, लेकिन रिहायशी इलाकों में गुलदार का आना चिंता का विषय है। 

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा विकट रूप धरि लंक जरावा,,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, ( जिन्ह मोहि मारा तिन मैं मारा,,) रिपोर्ट संदीप पाठक,, जिला ब्यूरो चीफ,, जब माँ सीता से हनुमान जी की पहली भेंट हुई तो समय, परिस्थिति देखते हुए हनुमान जी ने अपना आकार छोटा कर लिया,,, जैसे की भारतीय प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी अमित शाह,, जानता के सामने सूक्ष्म ही हैँ लेकिन अन्य देशो के लिये ये सूक्ष्म नहीं है इनका आकार,, कार्य करने और सोचने का तरीका एक दम राम भक्त हनुमान की तरह है,,, क्यों की अभी हाल मे जो भी कार्यवाही हुई वह सम्पूर्ण विश्व मे चर्चा का विषय बनी हुई है,, जो भी हो रहा है वह न्याय और अन्याय के बीच वैमनुष्यता रचने वालों के खिलाफ है,,  आइये हम विचार करते हैँ,भारत और पाकिस्तान, चीन पडोसी मुल्क हैँ,, और पाकिस्तान इस समय सयुंक्त राष्ट्र से भारत को रोकने की बात कर रहा है,, चीन कह रहा है कि मैं आतंक वाद के खिलाफ हूँ,, ऐसा कौन सा देश है जो यह कह रहा हो कि आतंक मानव सभ्यता को जीवंत रखने के लिये जरूरी है,,, बताएँ,,,? आप सोचिये जो युद्ध भी नहीं करना चाहते और तबाही के लिये पूरा जखीरा रखते है,, कारगिल का अनोखा अघोषित युद्ध किसकी देन था,, अमेरिका टावर...

काश मैं भी मारा जाता…’ फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, ( ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की हुई मौत, जारी की चिट्ठी )   रिपोर्ट संदीप पाठक,, ‘काश मैं भी मारा जाता…’ फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर, ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की हुई मौत, जारी की चिट्ठी,,,,  पहलगाम आतंकी हमले का 15 दिन बाद बदला लेते हुए भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने एयर स्ट्राइक (Air Strike) के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 105 आतंकियों के मरने की आशंका है। भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी मारे गए हैं। आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 7 मई को होगी युद्ध के सायरन की 'मॉक ड्रिल', एक नागरिक के तौर पर क्या करें, और क्या ना करें?

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले या अन्य हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है,,! मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ते जा रहे हैं। भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। इस  बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले या अन्य हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है। यह ड्रिल नागरिकों को सुरक्षा उपायों, निकासी प्रक्रियाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करने पर केंद्रित होगी। विज्ञापन,,

पुराने पीठ मैदान में राम भक्त परिवार द्वारा विशाल जागरण 10 मई को,,! नवोदय नगर,, हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, श्री राम भक्त परिवार द्वारा पुराने पीठ मैदान नवोदय नगर में 10मई को रात्रि में बालाजी महराज का विशाल जागरण  कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है जिसमें की उक्त परिवार ने समाज सेवियों एवम वरिष्ठ नागरिकों से समर्क स्थापित कर आमंत्रण पत्र भेंट किये इसी श्रखला में मंगलम प्रॉपर्टी,,, थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी,,से भी रूबरू होकर आमंत्रित किया साथ ही रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान से राम भक्त परिवार ने मिल कर उन्हें आमंत्रित किया,, समाज सेवियों एवम वरिष्ठ नेताओं ने  भरपूर सहयोग किया और कहा की ऐसे धार्मिक कार्यों का होना समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है,,

कड़ी सुरक्षा के बीच पत्नी राधिका संग हरकी पैड़ी पहुंचे अनंत अंबानी, किया गंगा पूजन,,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, रिपोर्ट संदीप पाठक,,,, "जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई" चौपाई का अर्थ है कि जिस पर भगवान राम की कृपा होती है, उस पर सब की कृपा होती है।  जिनके मन में कपट, अहंकार और माया नहीं होती, उनके हृदय में भगवान राम का वास होता है,,, अर्थात भक्ति का उदय ही प्रभु प्रेरणा से होता है,,,, जिसका उदाहरण आज देखने को मिला,,, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हरकी पैड़ी में गंगा घाट पर पहुंचे। यहां श्री गंगा महासभा के पदाधिकारीयों ने  अतिथि देवो भव: की प्रमाणिकता को साकार करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन किया।  वहीं, उन्होंने आगंतुक पंजिका में पूरी व्यवस्था की प्रशंसा भी लिखी। उन्होंने लिखा कि हरकी पैड़ी पर आकर मां गंगा की पूजा अर्चना करके बहुत ही सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। श्री गंगा सभा की ओर से यहां प्रबंधन और व्यवस्था बहुत ही अच्छी तरीके से किया जा रहा है। इनके सहयोग के लिए ...

सीधा जबाब,, जवान के बदले भारतीय सेना ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,   पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पड़ोसी मुल्क के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है. इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार (03 मई, 2025) को बताया कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है. यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को रेंजर्स की ओर से हिरासत में लिए जाने के करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय के बाद हुआ है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को फोर्स के राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है.  बीएसएफ ने दर्ज कराया विरोध वहीं, बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पकड़ा था और भारतीय सेना के कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने उसे सौंपने से इनकार कर दिया था. बीएसएफ ने पंजाब में गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जाने के बाद एक जवान को पकड़े जाने के मामले में ...

प्रशांत होटल शिवालिक नगर में एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम सम्पन्न,,!हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,, विधायक आदेश चौहान,, एवम भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे,, विधायक आदेश चौहान का जन्मदिन दिवस भी केक खुरच कर इसलिए मनाया क्यों की उन्होने इस्पष्ट शब्दों में कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है इसलिए वे केक काटने की रश्म कभी भी मनाते,,,  कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना है और राज्यों के बीच सीखने और साझा करने को बढ़ावा देना है। UNESCO के अनुसार, यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाता है और सभी को समझ और सामान्य भावना की भावना देता है। Ministry of Education के अनुसार, यह कार्यक्रम सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एक वर्ष के लिए एक जोड़ी के रूप में जोड़ता है। कार्यक्रम में भाजपा के कैलास भंडारी,, उपेंद्र श्री वास्तव, जटा शंकर श्रीवास्तव,, मुकेश राणा,, स संपादक शिवाकांत पाठक आदि सैकड़ो...