संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक बार जरूर पढ़िए,, बेहद चौकाने वाली खबर,,,

चित्र
   नवोदय नगर की मेन सड़क पर बड़े बड़े गद्दे और वहां से गुजरने वाले वाहनों की मुसीबत शायद ही क़ोई,, समाज वाद,, जातिवाद, धर्मवाद, से हट कर मानवता वाद की विचार धारा से समझ सके, लेकिन जाम की समस्या को यदि किसी व्यक्ति विशेष को बार बार टारगेट किया जाता है, तो वह उसकी ओछी मानसिकता का उदाहरण है,, या फिर हम भविष्य से अनिभिज्ञय हैँ,, जाम लगने की स्थिति के मुख्य कारण पर नजर डालिये, सत्य है बस इसिलए कडुआ तो होगा ही,, 👇 (1) नवोदय नगर एक रिहाईसी कालौनी है जिसमें सुचारु रूप से चलने वाली मिनी कम्पनियाँ पूरी तरह से अवैध हैँ इनके पास क़ोई भी किसी तरह का क़ोई परमिशन लिखित में नहीं है,, तो इस बात पर आज तक बड़े बड़े दिग्गज मौन क्यों रहे,,, जबाब दीजिये,, ( 2 ) महिंद्रा का गोदाम छोड़िये, मेन रोड की वास्तविक चौडाई क्या है कागजो पर वह क्यों सिकुड़ता जा रहा है और क्यों मौन हैं यहाँ के जिम्मेदार लोग,, क्यों,, (3 ) नब्बे फुट रोड को क्या आप अतिक्रमण मुक्त होने का सन्देश दे रहे हैँ,, यदि यह सच है तो फिर झूठ क्या है,, एक बार कमेंट जरूर करें,, 🙏

मौसम विभाग द्वारा एलर्ट को लेकर,डी एम हरिद्वार ने किया कल का अवकाश घोषित,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, देहरादून मौसम बिभाग द्वारा प्राप्त निर्देश को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार ने सभी स्कूलों एवम आंगनवाड़ी केन्द्रोमें कल का अवकाश घोषित किया है,, लेकिन भारी वारिस के चलते यदि क़ोई स्कूल आदेश का अनुपालन नहीं करता है तो आप राष्ट्र एवम समाज हित में जानकारी अवश्य दें,, किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा की सूचना आपदा कंट्रोल रूम में अवश्य दें,,

मरा क़ोई और लाश क़ोई और,,ई है धरम की नगरिया तू देख बबुआ,,हरिद्वार।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक, यहां जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो शवों का पीएम के बाद  अलग-अलग शवों को परिजनों को सोंप दिये गये। एक परिवार जब अंत्येष्टि के लिए हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचा, तो शव किसी दूसरे का देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। जब अस्पताल से परिजनों ने संपर्क किया तो पता चला कि गलती से उनकी डेडबाडी यूपी भेज दी गई है। दरअसल अस्पताल में दो दुर्घटना के केस में दो शवों का पीएम हुआ था। इनमें एक शव कन्नौज व एक बिजनौर का था। पीएम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनों शव परिजनों को सोंप दिये। बिजनौर वाले अपने परिजन का शव बिजनौर ले गए, जबकि कन्नौज का परिवार अपने परिजन की अंत्येष्टि के लिए खड़खड़ी श्मशान घाट आ गया। यहां जब अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी तभी अपने परिजन की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का शव देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया गया।तब एंबुलेंस भेजकर शवों की अदला-बदली कराई गई। जिसके बाद परिजनों ने अपने मृत परिजन की अंत्येष्टि की। मामले पर अस्पताल का पक्ष जानने के लिए सीएमओ से संपर्क किया गया लेकिन उनका फ...

उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति का कहर बरपा है।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, उत्तराखण्ड में आई आपदाओं ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। अभी थराली और धराली के लोगों को आपदाओं से राहत भी नहीं मिली तो वही अब चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में बादल फटने की घटनाएं होने से भरी नुकसान हुआ है। चमोली के देवाल ब्लॉक में बादल फटने से लगभग 20 मवेशी मलबे में दब गए हैं। जबकि पति-पत्नी लापता है। वही टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में बादल भी बादल फटने की घटना हुई है। गनीमत है कि यहां पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के छेनागाड सहित कई जगह पर बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में गुरुवार देर रात से तेज बारिश शुरू हो गई थी। चमोली जिले के तहसील देवल के मोपता में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से आए मलबे में कई घर दब गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार मोपता में रहने वाले तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि मलबे की चपेट में आने से विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। उनके आवास और गौशाला मलबे में दब गए हैं। जिससे 15 से 20 मवेशियों के मलबे में दबने की सूचना है। बादल फटने की स...

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न डी एम ने किया स्वागत,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( किसानों को सहकारिता समितियों के माध्यम से गांवों में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा 22 कार्यक्रम किए गए है शामिल ) ( कोऑपरेटिव सेक्टर में नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए  आईपीसीएस कंपनी के माध्यम से लिखित परीक्षा कराई जाएगी ) ( सहकारिता सेक्टर में चर्तुथ श्रेणियों की भर्ती आउटसोर्स माध्यम से कराई जाएगी ) ( जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत 50 हजार  लखपति दीदी बनाने का दिया लक्ष्य ) ( पैक्स कंप्यूटराइजेशन 1 माह के भीतर डेटा फीड करने के दिए निर्देश )   रिपोर्ट शाहिद अहमद,, हरिद्वार 28 अगस्त 2025* अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में  सहकारिता में सहकार की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन ऑडिटोरियम में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मा. सहकारिता मंत्री, रानीपुर विधायक आदेश चौहान,सचिव सहकारिता डॉ वी वी आर सी पुरुषोत्तम ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास           अधिकारी आकांक्षा क...

उड़ान पब्लिक स्कूल की ओर से आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, आज उड़ान पब्लिक स्कूल नवोदय नगर हरिद्वार में गणेश महोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें प्रथम दिवस गणेश जी कि मूर्ति स्थापना की गई और रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे, अभिभावकगढ़ मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक श्री अजय ढोंडियाल, प्रिंसिपल श्रीमती रंजना ढौंडियाल, समस्त स्टाफ में - अंजलि, सरिता,बबीता, दिव्या,साक्षी,सोनम, पुष्पा, सेनफी,प्रभा ने सभी को गणेश चतुर्थी कि हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।  आज उड़ान पब्लिक स्कूल नवोदय नगर हरिद्वार में गणेश महोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें प्रथम दिवस गणेश जी कि मूर्ति स्थापना की गई और रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे, अभिभावकगढ़ मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक श्री अजय ढोंडियाल, प्रिंसिपल श्रीमती रंजना ढौंडियाल, समस्त स्टाफ में - अंजलि, सरिता,बबीता, दिव्या,साक्षी,सोनम, पुष्पा, सेनफी,प्रभा ने सभी को गणेश चतुर्थी कि हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

, गौर से पढ़िए,,,जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के उद्योग जगत के साथ निवेश और साझेदारी के अवसरों पर संवाद किया,,!रुड़की हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,! रिपोर्ट शाहिद अहमद,, ( मानवीयता का जीताजागता उदाहरण बन कर हरिद्वार में जिलाधिकारी के पद पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाने वाले आई. ए.स हैँ श्री सी रविशंकर ) ( एक ऐसे आई ए एस जिनकी निरभिमानता, साधारण सरल स्वभाव आज तक जनता भुला नहीं सकी,,)     फ्रैंकफर्ट से आए एक उच्च-स्तरीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने, बुधवार को हरिद्वार और रुड़की के उद्योग संगठनों, व्यावसायिक नेताओं और शिक्षाविदों के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य निवेश और सहयोग के नए अवसरों की खोज करना था। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्यमियों को फ्रैंकफर्ट में व्यवसाय स्थापित करने के लिए निर्बाध सहयोग, त्वरित स्वीकृतियां और मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। “फ्रैंकफर्ट व्यापार के लिए पूरी तरह खुला है। उत्तराखंड से आने वाले उद्यमियों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है। हम उभरते हुए व्यवसायों और स्टार्ट-अप विचारों का फ्रैंकफर्ट में स्वागत करते हैं,” श्री कुमार ने कहा। बैठक को संबोधित करते हुए, श्री सी. रवि शंकर, सचिव – कौशल विकास एवं रोजग...

वी एस इंडिया न्यूज़ सदैव सच के साथ अडिग रहा इसलिए साथ हूँ,,!अवनीश कुमार मिश्रा,,!

चित्र
वी एस इंडिया न्यूज़ चैनल एवम विचार सूचक समाचार पत्र सदैव सत्य के साथ अडिग रहा है वह चाहें जन समस्याएं हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की बात हो या फिर चुनाव का मैदान ही क्यों न हो हर समय इसकी टीम बेखौफ़ अंदाज में सत्य के साथ देखी गईं, बस इन्ही सब कारणों से मैं सदैव वी एस इंडिया न्यूज़ के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलता रहा हूँ,, यह बात महान समाज सेवी श्री अवनीश कुमार ने कही,,

उत्तराखंड का सबसे महत्वपूर्ण वार्ड नवोदय नगर आज भी जूझ रहा है समस्यायों के चक्रव्यूह में क्यों,?,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, जल निकासी का सटीक समाधान न होना ही नहीं अपितु,, वर्षा ऋतु में मेन रोड पर जगह जगह गद्दे भी आम जन मानस के लिये मुसीबत का सबब बन चुके हैँ,, आवारा जानवरों की जटिल समस्या के कारण घंटों लोग सड़क पर खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैँ,, साथ ही तमाम दुर्घटनाये होने के वावजूद सड़को पर हो रहे अतिक्रमण, अन्नाप्रथा पर  रोक लगाने में भी मौजूदा जिम्मेदार नाकाम साबित हो रहे हैँ,, समय रहते यदि नवोदय नगर की ज्वलंत समस्यायों का समाधान जिम्मेदारो द्वारा नहीं किया गया तो जनता के लिये विषेस सोचनीय होगा,, वैसे तो सरकारी राशन की दुकान,, बालिका इंटरकालेज आदि तमाम बातें हमको वायदो की यादें दिलाती हैँ,,लेकिन फिलहाल जलभराव, और जगह जगह गद्दे , साथ ही 90 फुट रोड पर स्थाई अतिक्रमण,, और अन्ना प्रथा प्रमुख और शीर्ष पर है,,, बाकी नवोदय नगर के कोंग्रेसी नेता दिनेश पाण्डेय ने रात्रि में अनवरत हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है,

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के घर में डकैती एस एस पी हुए शख्त दिए टीमे गठित कर दिए शख्त निर्देश,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,! ( दिन-दहाड़े घर में घुसे तीन बेखौफ़ बदमाश, बेटी को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया; मचा हड़कंप,,) सुबह 11 बजे की घटना:वारदात मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 11 बजे की है. बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी कलस्टर स्थित एक मकान में होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह रहते हैं. रोजाना की तरह वो सामने पार्क में टहल रहे थे. उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी. इसी दौरान तीन लोग अचानक घर में घुसे. इसमें से एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था, दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा था और तीसरे ने मास्क पहना था. तीनों असलहे की नोक पर गुलवीर सिंह की बेटी को आतंकित कर कमरे में अंदर ले गए. फिर उसको बाथरूम में बंद कर दिया. कार को बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे छोड़ा:इसके बाद तीनों बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला. बदमाश घर से 10-15 हजार रुपए की नकदी, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, जेवरात और कार लेकर फरार हो गए. आरोपी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए. पिता गुलवीर सिंह के लौटने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. लूट की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. तुरंत ...

सी एम धामी से किसान यूनियन की मुलाक़ात बातचीत से निकला हल थानाध्यक्ष का ट्रांसफर,, पढ़िए पूरी खबर! हरिद्वार।

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक,, ( मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के साथ जुड़े किसानों की मांगे  मानी सरकार ने )👇 स्मार्ट मीटर बिना सहमति के नहीं लगेगा। गन्ना भुगतान चीनी मिल्स सबसे पहले करेंगी और अन्य समस्याओं के लिए डीएम जल्द बैठक लेंगे। जिसके किसानों को भी शामिल होने के लिए डीएम ने कहा है। वहीं, किसानों के साथ धक्का मुक्की के मामले में बहादराबाद थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है। इन सभी मांगों को लेकर डीएम, एसएसपी के साथ टोल प्लाजा पर ही सहमति बनी है। कार्रवाई और आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। पांच दिन पहले हरिद्वार जनपद के किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए देहरादून जा रहे थे। किसानों को बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बेरिके​डिंग की। जिस समय किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने बेरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल के साथ किसानों की धक्काम...

वी एस इंडिया न्यूज़ के राष्ट्रीय कार्यालय भव्य शुभारम्भ!हरिद्वार,!

चित्र
वी एस इंडिया न्यूज़ चैनल के राष्ट्रीय एवम  दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के प्रादेशिक कार्यालय का भव्य शुभारम्भ 5 सितम्बर 2025  मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी हरिद्वार के कर कमलों द्वारा संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है,जिसमें आप जैसे देव तुल्य वरिष्ठ नागरिकों की उपस्तिथि अनिवार्य एवम वंदनीय है,, आशा है आप हमारे मीडिआ संस्थान को समय देकर हमको कृतार्थ करेंगे,! स्थान,, लिली होटल के पीछे, हरिद्वार ग्रीन रोड,,

खास रिपोर्ट,,भ्रष्ट पुनर्वास विभाग की मिली भगत से पट्टा धारको को नहीं भू माफियाओ को मिल रहा था लाभ,!

चित्र
  ( इस मामले की विस्तृत जाँच में भी खुलासा होगा करोडो के घोटाले का,,) संदीप पाठक की रिपोर्ट, ( लालच के अंधे भूमाफिया नही जानते कि जिस किसान की ज़मीन पर वे उसे खुर्द वुर्द करने हेतु कस्टमर ले जा रहें हैँ,, उसका मामला माननीय न्यायलय मे विचाराधीन है,,  वह खसरा पुनर्वास द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है बस इसीलिए पूनर्वास विभाग उस भूमि पर पट्टा नहीं कर सकता,, इस बात को लेकर  किसान द्वारा न्यायलय मे शिकायत की गईं न्यायलय ने आरोपियों के फोटो विडिओ तलब किये ताकि न्यायलय की अवमानना का केस दर्ज किया जा सके,, जो कि किसान ने न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किये ,,अब देखना है की चाँद आसमान मे चमकता है या सिर पर,,) ( अखिल भारतीय ग्राहक पंचयात के उत्तराखंड प्रदेश सचिव ने कहा इस मामले मे आरोपी सभी भू माफियाओ को जाना होगा जेल,) टिहरी पुनर्वास पट्टा आवंटन प्रतिक्रिया का लाभ सिर्फ प्रॉपर्टी डीलरों को ही क्यों मिला,, लाभार्थी को तो सिर्फ चंद पैसे ही  हाँथ लगे,, यह मामला सिर्फ देहरादून ही नहीं वल्कि, ऋषिकेश, हरिद्वार, हरिद्वार वार्ड नंबर 13 नवोदय नगर,सुमन नगर, आदि इत्यादि के डीलर इस पट्टा आवंटन...

समाज के बदलते परिवेश में कुछ अलग करने की कामना, ही राष्ट्र धर्म,!अनूप भारद्वाज एडवोकेट,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, तनाव और बहुत से शौक ऐसे कारण है जो नशे के प्रचलन को बढ़ा रहे हैं। इसका शिकार हमारी युवा पीढ़ी हो रही है। नशा करना युवाओं के लिए एक फैशन की तरह है जो प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि भारत में चार लाख लोग कई तरह के नशे करते हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में दो लाख से ज्यादा लोग नशा करने की वजह से मर जाते हैं। बेरोजगारी भी नशे का बहुत बड़ा कारण है। इतनी ज्यादा जनसंख्या होने के कारण भारत में बेरोजगार युवा निराश होकर नशा करने लग जाते हैं जिसके कारण वह अपने घरों में पैसे चुराकर भी नशा करते है। इससे उन युवाओं के परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी नशीले पदार्थ बेचते हैं और इन मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते है। परिणामस्वरूप नशे की लत में डूबे हुए लोगों के परिवारों को बहुत कुछ खोना पड़ता है। साथ ही साथ देश का भी नुकसान होता है। जिस वक्त युवाओं की पढ़ने की उम्र होती है, वह नशे की वजह से अपनी जिंदगी तबाह कर रहे होते हैं। नशा एक लत के साथ-साथ व्यापार का केन्द्र भी ब...

कभी पढ़ाया गया आपको,,? 52 क्रांतिकारियों को एक साथ इमली के पेड़ पर लटका कर मारा था अंग्रेजो ने!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, बावनी इमली शहीद स्थल उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के बिन्दकी उपखण्ड में खजुआ कस्बे के निकट पारादान में स्थित है। जिस पर अंग्रेजो ने 28 अप्रैल 1858 को 52 क्रांतिकारियों को एक साथ फांसी पर लटका दिया था। यह पेड़ गवाह है अंग्रेजो की नाक में दम करने वाले क्रांतिकारी जोधा सिंह अटैया और उनके 51 साथियो की शाहदत का।ठाकुर जोधा सिंह अटैया, बिंदकी के अटैया रसूलपुर गांव के निवासी थे। वो झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई से प्रभावित होकर क्रांतिकारी जोधा सिंह अटैया बन गए थे। जोधा सिंह ने अपने दो साथियो दरियाव सिंह और शिवदयाल सिंह के साथ मिलकर गोरिल्ला युद्ध की शुरुआत की 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया व उनके 51 अज्ञात साथियों को 28 अप्रैल 1858 को फांसी दे दी गई। जिस इमली के पेड़ में इन क्रांतिकारियों को फांसी दी गई। इमली का पुराना दरख्त अब भी पीढि़यों को आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों की कहानी सुना रहा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी जब देश में फूटी तो यहां की माटी में जन्मे लालों ने गोरों स...

जिला प्रशासन कृपया ध्यान दे,,नवोदय नगर नदी ने लिया उग्र रूप,,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, कई वर्ष पूर्व नदी के विकराल रूप के कारण कई मकान गिरने की कगार पर थे,, अभी भी हालात यदि काबू में नही लिये गये तो स्थिति सोचनीय हो सकती है,, इसलिए जिलाप्रशासन से मांग है की नहीं द्वारा कटाव की स्थिति को काबू में करने हेतु समुचित कदम उठाये जाये,,,मौके पर राम निवास,,गुर्जर, विजय सिंह रावत एवम वार्ड 23 के सभासद ने स्थिति का जायजा लिया,,

अन्ना प्रथा पर रोक लगाना ही सच्ची गौ सेवा,,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,  दीपक नौटियाल सभासद वार्ड नंबर 13 को सूचना मिली की एक गाय के मुँह में तीन का डिब्बा फंस गया है बस फिर क्या था तुरंत ही उन्होने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की और टीम ने आकर काफ़ी प्रयास के बाद सफलता अर्जित की,, श्री नौटियाल जी ने कहा कि,जिस गाय के मुंह में टीन का डब्बा फस गया था उसको निकाल दिया गया है इस मौके पर पशु विभाग से भी टीम आई थी साथ ही रोशनाबाद से पशुप्रेमीसंजीव पाल और उनकी टीम, नीरज प्रेमी, पंडित बलराम शुक्ल भी  टीन  काटने हेतु औजार लें कर पहुंचे।  गाय को बिना किसी चोट के टीन का डब्बा निकल गया  है। बात डिब्बे कि नहीं है यह तो सभी जानते है कि गाय किसी के माता है तो क़ोई इस बात मानने को तैयार ही नहीं है, हाँ उससे फायदा लेने में वह हिचक नहीं रखता,, आवारा पशुओ,, गाय भैस, कुत्तो पर जिस तरह से प्रशासन चुप्पी साधे किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, वह आम जनमानस के लिये खतरे का संकेत है,, आई एम सी चौक का मुख्य मार्ग हो या फिर नवोदय नगर की सभी गलियां हर तरफ सिर्फ पालतू जानवरो की अवाजाही देखने को मिलती है,, इस समस्या के चलते...

माँ तुम्हे नमन,,देवेंद्र प्रजापति ने झंडा रोहण कर दी तिरंगे को सलामी,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, आज 15 अगस्त शिवसेना प्रदेश कार्यालय देहरादून में/79 वा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से बनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना के सम्मानित प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे प्रजापति जी ने झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी व कहा कि शिव सेना सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में मकड़ी के जाल की तरह अपना अस्तित्व जमा चुकी है,, मकड़ी के जाल की ताकत का अंदाजा सिर्फ बुद्धिजीवी लोग ही लगा सकते है,,, श्री प्रजापति जी ने कहा कि वक्त आने पर बता देंगे तुझे ऐ आसमा हम अभी से क्यों बताये क्या हमारे दिल में है,, श्री प्रजापति ने कहा कि देश के अमर शहीदों के बलिदान का उदाहरण हैँ हमारी आजादी,, इसलिए पहले हम उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें यही हमारा कर्तब्य है,,  कार्यक्रम का  संचालन प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा जी ने किया सभी शिवसेना पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय घोष के साथ देश के वीर शहीदों को भी याद किया और समस्त उत्तराखंड वह देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी अपने वक्त में प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा ने कहा क...

देश एवम प्रदेश वासियो को श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी कि हार्दिक शुभकामनायें,!प्रदीप कुमार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, देश एवम प्रदेश कि जनता को श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी कि हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए प्रदीप कुमार ने कहा कि  कृष्ण का रंग काला है। काला जिस पर कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ता। सूरदास कहते हैं ना, सूरदास की काली चमड़िया चढ़े ना दूजा रंग। काला रंग सब रंगों को सोख लेता है।*        उन्होंने सब रंग अपने भीतर समा लिए हैं। हर रंग की पीड़ा सुनी है, हर ढंग का कष्ट समाया है उनमें, इसलिए वो काले हैं। किसी का कोई प्रभाव नहीं उन पर।        सारे प्रभाव वहां आकर अपना प्रभाव खो देते हैं। सारी यात्राएं स्थगित हो जातीं हैं। उलझनों के पाँव स्थिर हो जाते हैं। कृष्ण भी इसीलिए काले हैं। दुनिया का दुख शरण लेता हैं उनमें।     *उन्होंने गोपियों की वो पीर सुनी है जो वो अपने पतियों से नहीं कह सकीं, अपने पिता, भाई, सखियों से नहीं कह सकीं। यमुना का दुःख कृष्ण में ठहरता है।* सुदामा के आंसू कृष्ण की आंखों में निवास पाते हैं। राधा की पीड़ा, उसका एकांत महकता है कृष्ण की देह से।      *कृष्ण दुनिया भर की पीड़ा के सागर हैं। जहा...

15 अगस्त को सम्मानित किये गये खनन विभाग देहरादून के दो अधिकारी दोनों जौनपुर थत्यूड़ क्षेत्र के निवासी।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,   भूतत्व एंव खनिकर्म विभाग उत्तराखंड 2024-25 में शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य से अधिक राजस्व देने में आजकल सुर्खियों में है। जंहा विभाग के निदेशक राजपाल लेघा के निदेशक बनने के उपरांत विभाग लगातार नयी बुलंदियों को छू रहा है वंही निदेशक द्वारा विभाग में अधिकारियों को सम्मानित किये जाने की नयी परिपाटी जोड़ी जा रही है, जिससे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में कार्य करने की ऊर्जा व जोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग के सचिव व निदेशक द्वारा 31 मार्च 2025 तक अधिक राजस्व प्राप्ति वाले जनपदों के अधिकारियों को सम्मानित किये जाने की घोषणा 09 अप्रैल 2025 की बैठक में की गयी थी, जिसमे आज 15 अगस्त 2025 को भोपालपानी देहरादून निदेशालय में विभाग के 02 अधिकारियों को सौंपे गये कार्यो एंव दायित्वों का निर्वहन पूर्ण लगन एंव निष्ठा के साथ किये जाने पर भिन्न भिन्न लक्ष्य प्राप्ति पर उनको सम्मानित किया गया।            जनपद उत्तरकाशी में सरकारी कार्यदायी संस्थाओं से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 12.584 करोड़ दिया गया था, जिसमें जनपद उत्तरकाशी में ...

श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी की हार्दिक शुभकामनायें,!अवनीश कुमार मिश्रा,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, एक भेंट के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी, अवनीस कुमार मिश्रा ने उत्तराखंड एवम हरिद्वार वासियों को श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि कृष्ण का रंग काला है। काला जिस पर कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ता। सूरदास कहते हैं ना, सूरदास की काली चमड़िया चढ़े ना दूजा रंग। काला रंग सब रंगों को सोख लेता है।*        उन्होंने सब रंग अपने भीतर समा लिए हैं। हर रंग की पीड़ा सुनी है, हर ढंग का कष्ट समाया है उनमें, इसलिए वो काले हैं। किसी का कोई प्रभाव नहीं उन पर।        सारे प्रभाव वहां आकर अपना प्रभाव खो देते हैं। सारी यात्राएं स्थगित हो जातीं हैं। उलझनों के पाँव स्थिर हो जाते हैं। कृष्ण भी इसीलिए काले हैं। दुनिया का दुख शरण लेता हैं उनमें।     *उन्होंने गोपियों की वो पीर सुनी है जो वो अपने पतियों से नहीं कह सकीं, अपने पिता, भाई, सखियों से नहीं कह सकीं। यमुना का दुःख कृष्ण में ठहरता है।* सुदामा के आंसू कृष्ण की आंखों में निवास पाते हैं। राधा की पीड़ा, उसका एकांत महकता है कृष्ण की देह से।   ...

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों की आकर्षक साज-सज्जा का भव्य अनावरण,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,  (  राजीव शर्मा अध्यक्ष के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाई गईं नगर पालिका शिवालिक नगर ) सिर्फ विकास ही नहीं अपितु तमाम महाभायानक संकटो की स्थिति में वह कोरोना काल ही क्यों न हो,,कभी भी जिसने हार न मानते हुए राष्ट्र एवम जनहित में ऐसे कार्य किये हों जिन्हे जनता कभी नहीं भुला सकती,, उस विकास पुरुष का नाम है  राजीव शर्मा,, आम जन मानस में आज वे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हांसिल कर चुके हैँ,  नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस  के पावन अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर आकर्षक रूप से सजाया गया। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार  मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष  राजीव शर्मा द्वारा इन स्थलों की सजावट का विधिवत अनावरण किया गया। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा की स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन महान बलिदानों की याद दिलाने वाला दिन है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का सपना देखने का अवसर दिया। नगर पालिका शिवालिक नग...

आप सभी से अनुरोध है कि आपदा कि इस घड़ी में आप भी जिम्मेदार बनें, जो स्कूल खुले उसकी सूचना दें,,!

चित्र
  शासन या प्रशासन वैज्ञानिक तकनीक द्वारा जानकारी मिलने पर आप सभी की सुरक्षा हेतु एलर्ट जारी करता कभी ये मत सोचना की यह सब झूठ है,, पल भर धराली में क्या हुआ आप सोच सकते है,, इसलिए आदेश को गौर से पढ़े और जागरूक नागरिक की तरह जो स्कूल खुले दिखे तुरंत ही,, फोन पर  अपने वार्ड के सभासद,, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष,, या ई ओ,, एस डी एम हरिद्वार,,,, जिलाधिकारी हरिद्वार को गोपनीय सूचना अवश्य दें,, या फिर, मेरे व्हाट्सप्प नंबर,, 9897145867 पर मैसेज करें,, आपका नाम सौ प्रतिशत गोपनीय रहेगा,, 🙏 सभासद वार्ड नंबर 13 दीपक नौटियाल जी   78302 93751

कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में कुमाऊं एवं गढ़वाल के सभी जीआरपी थानों में एक साथ चलाया गया नशा मुक्ति अभियान*

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, *जीआरपी के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ* *जीआरपी द्वारा किया गया जनता को जागरूक, नशे से दूर रहने की, की अपील* एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व मे कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक, उत्तराखंड के सभी जीआरपी थानों में एक साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। देश के युवाओं की नसों में नशे के जहर से बर्बाद हो रहे भविष्य को बचाने हेतु "नशामुक्ति अभियान की वर्षगांठ" के अवसर पर आज दिनांक 13/08/2025 को जीआरपी थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त रेलवे स्टेशनों जैसे टनकपुर, रामनगर, किच्छा, लालकुआं, काठगोदाम, हरिद्वार, लक्सर, कोटद्वार, रूडकी, देहरादून व ऋषिकेश में नशीले पदार्थों का सेवन न करने के संबंध में वृहद स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें यात्रियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने को कहा गया। जीआरपी पुलिस द्वारा समस्त रेलवे स्टॉफ, कुली, वेंडर, वाहन चालकों, सफाई कर्मियों तथा नगर निगम कर्म0गणों महिला एवं पुरुष यात्रीगणों को नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा अपने परिवारजनों को भी ड्रग्स एवं मादक पदार्थों से द...